Author: News Maati

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में ग्रामीणों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और रात के समय होने वाली परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण पहल की है। गोंदुलपारा खनन परियोजना के अंतर्गत कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत होरम, मरदुसोटी, पुंदौल और चंदौल गांवों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सोलर हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इन हाई मास्ट लाइटों के शुरू होने से पहले शाम ढलते ही गांवों की सड़कें, चौक-चौराहे और अन्य सार्वजनिक स्थल अंधेरे में डूब जाते थे। अब रात के समय भी इन स्थानों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले में बुधवार को अवैध हथियार बनाने की एक मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। रामगढ़, रांची और हजारीबाग पुलिस के द्वारा चलाए गए ज्वाइंट आॅपरेशन में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दत्तो गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, नौ मैगजीन, हथियार बनाने की मशीन, ड्रिल मशीन, गैस कटर, रेल पटरी इत्यादि लोहे के कई पार्ट्स और अन्य…

Read More

रांची । रांची के मोरहाबादी बाजार के सैकड़ों दुकानदारों ने बुधवार को नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में निगम कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने सड़क पर सब्जियां सजाकर अपना विरोध दर्ज कराया और मोरहाबादी बाजार के लिए स्थायी एवं वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में शामिल दुकानदारों का कहना था कि वर्ष 2014 में फुटपाथ दुकानदारों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए नियम बनाए गए थे, लेकिन एक दशक बीत जाने के बावजूद नगर निगम ने उनके लिए कोई स्थायी…

Read More

रांची: राजधानी रांची में कारोबारियों को गैंगस्टर प्रिंस खान और राहुल सिंह के नाम पर लगातार धमकी भरे कॉल और व्हाट्सऐप संदेश मिलने से दहशत का माहौल है। होटल व्यवसायी, सर्राफा कारोबारी, दवा विक्रेता और बिल्डर लगातार रंगदारी की मांग का सामना कर रहे हैं। ताजा मामला बरियातू थाना क्षेत्र का है, जहां रानी बागान निवासी और रियल एस्टेट कारोबारी बिजेंद्र सिंह से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित कारोबारी के अनुसार, मंगलवार को उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप संदेश भेजकर खुद को प्रिंस खान बताते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की गई। साथ ही तय समय…

Read More

समस्तीपुर । बिहार के समस्तीपुर जिले में मंगलवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस इस हत्याकांड की जांच गैंगवार सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है। पुलिस के अनुसार, देर रात नामापुर दरियापार गांव में अज्ञात अपराधियों ने प्रभात चौधरी और उसके…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के दशम फॉल क्षेत्र में दिनदहाड़े रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सूर्य मंदिर के पास मामूली वाहन टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने तीन युवतियों की कार का कई किलोमीटर तक पीछा किया। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने रास्ता रोकने, ओवरटेक करने और डराने-धमकाने की कोशिश की। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।पीड़ित युवतियों के अनुसार, सूर्य मंदिर के पास उनकी कार और स्कॉर्पियो के बीच हल्की टक्कर हुई थी। विवाद बढ़ता देख उन्होंने माफी मांगकर वहां से निकलना उचित समझा, लेकिन स्कॉर्पियो सवार युवक…

Read More

अंकारा । अमेरिका और ईरान के बीच फिर से जोरदार वार और पलटवार के बाद अब अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है। नाटो के शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने तुर्की पहुंचे ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सीजफायर खत्‍म हो गया है। ट्रंप ने कहा कि वह अब ईरान के साथ डील नहीं चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि मैंने ईरानियों को कह दिया है कि जितनी बार तुम हमला करोगे, हम उससे ज्‍यादा जवाबी हमला करेंगे। उन्‍होंने कहा कि ईरानी गंदे हैं और वे मेरे पर भी हमला कर सकते हैं। हम उन्‍हें पसंद…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप और हत्या के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने बुधवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने पुलिस से हथियार छीनकर भागने और गोली चलाने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की दरमियान रात करीब 12:45 बजे बरुईपुर थाना प्रकरण संख्या 1350/26 के जांच अधिकारी ने अपनी टीम के साथ आरोपी प्रबाश मंडल को घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए सूर्यपुर ले…

Read More

वॉशिगंटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। बुधवार तड़के अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नए हमले किए। ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तीन व्यापारिक जहाजों पर हमले के कुछ घंटों बाद हुए। अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में स्थित कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिका के एयरस्ट्राइक से केशम द्वीप, बंदर अब्बास और सीरिक दहल उठा। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इन हमलों में कई सैन्य ठिकानों और बंदरगाह को निशाना गया है। ये हमले ईरान के पूर्व सर्वोच्य नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम यात्रा की रस्मों की…

Read More

रांची। झारखंड सरकार राज्य को आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल निवेश का नया केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। नई दिल्ली में बुधवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में देश-विदेश की करीब 100 अग्रणी टेक एवं आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ निवेश और नई नीतियों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के पहले दिन गूगल, माइक्रोसॉफ्ट सहित कई प्रमुख वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ झारखंड सरकार की बैठक प्रस्तावित है। इसमें राज्य…

Read More