Author: News Maati

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग दबे हैं। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है।ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा है। घटना में घायल हुए कुछ लोगों को रायपुर के मेहाकारा रेफर किया गया है। इसके अलावा नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि कई लोगों के शरीर टुकड़ों में बंट गया है। किसी का हाथ कट गया, तो किसी…

Read More

रांची: राज्य में बड़ा इलाका नक्सलवाद से प्रभावित रहा है। गिरिडीह जिले का मधुबन हो या फिर बोकारो जिले के ललपनिया का लुगू पहाड़। गिरिडीह के मधुबन में जंगलों और पहाड़ों पर कभी नक्सलियों का कब्जा था। और पूरे जिले में खौफ हुआ करता था। नक्सली वोट बहिष्कार की घोषणा करते थे, तो मतदाता बूथ तक जाने की हिम्मत नहीं कर पाते थे। लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। लोग बेखौफ होकर मतदान कर पाएं, इसके लिए सुरक्षा बलों ने टुंडी में फ्लैग मार्च भी निकाला। लुगू पहाड़ की तलहटी स्थित नक्सल प्रभावित गांवों के बूथों में भी सुबह से…

Read More

रांची : रांची लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ ने अपने परिवार संग हेहल ओटीसी ग्राउंड स्थित वेयरहाउस के मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार रिकॉर्ड टूटेगा। कहा कि आम जनता मोदी की गारंटी को जानती और पहचानती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर में 370 हटाने, राम मंदिर बनवाने सहित कई अतुलनीय काम किए हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी रांची ही नहीं अधिकांश सीटों पर भारी मतों से जीतेगी। हम 400 का आंकड़ा पार करेंगे और देश को विकास की राह पर ले जायेंगे।

Read More

रांची : कांग्रेस-झामुमो के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से मिलकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। प्रतिनिधिमंडल ने अपने शिकायत में कहा कि 23 मई 2024 को 03-गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे द्वारा गोड्डा संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत जरमुण्डी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक सह कृषि मंत्री झारखंड सरकार बादल पत्रलेख एवं मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन को ईडी का समन दिये जाने संबंधी बयान दिया गया है। कुछ न्यूज चैनलों में भी बादल पत्रलेख एवं हफीजुल हसन को ईडी का समन जारी किए जाने…

Read More

रांची:  लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड में शनिवार को चार लोकसभा सीट पर जारी मतदान के दौरान सुबह नौ बजे तक लगभग 11.74 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। झारखंड में चार सीटों पर सुबह नौ बजे तक 11.74 प्रतिशत मतदान हुआ। रांची में 12.19 प्रतिशत, धनबाद में 11.75 प्रतिशत, जमशेदपुर में 10.05 प्रतिशत तथा गिरिडीह में 12.91 प्रतिशत मतदान सुबह नौ बजे तक हुआ है।  वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में काफी संख्या में लोग मतदान के लिए बूथ तक पहुंच रहे हैं। सुबह 9:00 बजे तक रांची संसदीय क्षेत्र के हटिया विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रतिशत, इचागढ़ में 15.34…

Read More

शिमला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्मचारी चयन आयोग को बंद करने के लिए शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को ‘तालाबाज सरकार’ करार दिया और कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी अयोध्या के राम मंदिर पर भी ‘ताला’ लगाने का इरादा रखती है। सिरमौर जिले के नाहन में ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने दावा किया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देने की साजिश रची जा रही है। मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के नारे से की और फिर स्थानीय देवी-देवताओं…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे में सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की है। पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रांची में श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित बूथ पर सुबह सात बजे पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह बूथ राजभवन से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। राज्यपाल जब बूथ पर पहुंचे तो उनसे पहले पांच मतदाता खड़े थे। राज्यपाल ने करीब पांच मिनट लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी को अपना पहचान पत्र दिखाया और इसके बाद ईवीएम पर अपना वोट रिकॉर्ड किया। वोट डालने के बाद राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि आज मैंने श्री…

Read More

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने पति व आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने भगवान की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद भी लिया। मंदिर जाने के लिए सेलिब्रेटी कपल ने ट्रेडिशनल लुक को चुना। परिणीति ऑफ व्हाइट कलर के अनारकली सूट में नजर आईं, वहीं राघव व्हाइट कुर्ते में दिखाई दिए। मंदिर की ओर जाते हुए कपल ने फोटोग्राफरों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। बता दें कि राघव प्रिवेंटिव आई सर्जरी के बाद लंदन से भारत लौटे हैं। विदेश से लौटने के बाद वह गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 20 साल पुराने एक आपराधिक अवमानना मामले में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता और कार्यकर्ता मेधा पाटकर को दोषी ठहराया है। साकेत कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने पाटकर को आईपीसी की धारा 500 के तहत दोषी ठहराया है और सजा के बिंदु पर सुनवाई 30 मई के लिए स्थगित कर दी है। पाटकर के खिलाफ दिल्ली के वर्तमान उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने वर्ष 2001 में आपराधिक मानहानि की शिकायत की थी। उस समय वे अहमदाबाद स्थित एनजीओ नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज के प्रमुख थे। सक्सेना ने पाटकर के खिलाफ…

Read More