Author: News Maati

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री लैला खान और उनके परिवार के पांच अन्य लोगों की हत्या मामले में शुक्रवार को मुंबई की सत्र अदालत ने दोषी परवेज टाक को फांसी की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सचिन पवार ने नौ मई को परवेज टाक को हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी करार किया था। अभिनेत्री लैला, उनकी मां और उनके चार भाई-बहनों की फरवरी, 2011 में नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। परवेज टाक लैला की मां सेलिना का तीसरा पति था। लैला और उसके परिवार की गुमशुदगी की शिकायत मुंबई के…

Read More

पटना। बिहार में छठे चरण के चुनाव में शनिवार को आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें सीवान, महाराजगंज, बाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली और गोपालगंज सीटें हैं। आठ लोकसभा क्षेत्रों में कुल 86 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। इनमें 35 उम्मीदवार करोड़पति हैं। चुनाव में 34 निर्दलीय भी मैदान में हैं। इनमें नौ करोड़पति हैं। इन उम्मीदवारों में 24 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 22 पर गंभीर केस दर्ज हैं। चार पर हत्या और तीन पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और बिहार इलेक्शन वॉच के मुताबिक…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को रांची के बहुमंजिला इमारतो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच के लिए छह अधिवक्ताओं की कमेटी बनाई है। इस कमेटी में अधिवक्ता कुमार हर्ष, तरुण कुमार महतो, राहुल आनंद, आसिफ खान, बजरंग कुमार एवं अभिजीत शामिल हैं। यह कमेटी औचक निरीक्षण कर रांची शहर के 648 मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग(जी प्लस 5) में रेन वाटर हार्वेस्टिंग चालू स्थिति में है या नहीं इसकी जांच करेगी। अधिवक्ताओं की छह सदस्य वाली इस कमेटी का नेतृत्व अधिवक्ता पीएएस पति एवं विभाष सिन्हा करेंगे। अधिवक्ताओं की कमेटी के साथ रांची नगर निगम के तीन अभियंता भी…

Read More

रांची। झारखंड की चार लोकसभा सीटों गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर के लिए 25 मई को मतदान होगा। चारों सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली है। इन सीटों पर कुल 82,16,506 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगें। इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। कुल बूथों की संख्या 8963 है। इनमें 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें 02 लाख 44 हजार फर्स्ट टाइम वोटर हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21,97,331 मतदाता हैं। इनमें 11,12,524 पुरुष और 10,84,738…

Read More

नयी दिल्ली :  कम से कम 21 अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर उच्चतम न्यायालय से राजस्व आसूचना निदेशालय द्वारा लंबे अरसे से दाखिल मुकदमे के शीघ्र समाधान का अनुरोध किया है। आसूचना निदेशालय इंडोनेशियाई कोयला आयात मामले में अडाणी समूह की कंपनियों द्वारा कथित अधि-मूल्यांकन की जांच कर रहा है। लंदन के फाइनेंशियल टाइम्स ने जॉर्ज सोरोस समर्थित ‘ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट’ (ओसीसीआरपी) के दस्तावेज के हवाले से एक खबर जारी की है, जिसके बाद संगठनों ने यह पत्र लिखा है। खबर में अडाणी समूह द्वारा 2013 में खराब गुणवत्ता वाले कोयले को…

Read More

नई दिल्ली : धार्मिक नगरी अयोध्या और उत्तरी एशियाई देश दक्षिण कोरिया के बीच एक गहरा नाता जोड़ा जाता है। कोरियाई किवदंतियों के मुताबिक करीब दो हजार साल पहले अयोध्या की एक किशोरवय राजकुमारी सूरीरत्ना नौका से 4500 किलोमीटर का सफर तय करके कोरिया पहुंची थीं और वहां गया साम्राज्य की स्थापना करने वाले राजा किम सूरो के साथ विवाह किया था। इसके बाद वह राजकुमारी रानी हेओ ह्वांग ओक के नाम से प्रसिद्ध हुई थीं। भारत में इस किवदंती से शायद ही कोई वाकिफ हो और न ही इस तथ्य से कि दक्षिण कोरिया में खुद को सूरीरत्ना का…

Read More

नयी दिल्ली:  दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार को शुक्रवार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल के निजी सहायक कुमार ने 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी।

Read More

लंदन:  वर्ष 1918 में लंदन से बंबई जाते समय समुद्र में एक पोत के डूबने के बाद उसके मलबे से मिले 10 रुपये के दो दुर्लभ भारतीय नोटों की अगले बुधवार को नीलामी की जाएगी। एसएस शिराला नामक पोत के मलबे से 10 रुपये के दो बैंक नोट बरामद किए गए थे, जिसे दो जुलाई, 1918 को एक जर्मन यू-बोट (पनडुब्बी) द्वारा डुबाया गया था। इन नोट पर 25 मई, 1918 की तारीख अंकित है। लंदन में नूनन्स मेफेयर नीलामी घर अपनी ‘विश्व बैंकनोट’ बिक्री के तहत इन नोटों को बोली लगाने के लिए पेश करेगा और अनुमान है कि…

Read More

रांची : टेंडर कमीशन घोटाले मामले में आईएएस मनीष रंजन आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। आईएएस मनीष रंजन ने ईडी को पत्र भेजकर अगली तारीख की मांग की है। बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाले मामले की जांच के लिए ईडी ने आज यानी शुक्रवार को आईएएस मनीष रंजन को पूछताछ के लिए बुलाया था। बताते चलें कि मनीष रंजन अभी भू राजस्व विभाग के सचिव हैं, इससे पहले वे ग्रामीण विकास विभाग के सचिव थे।  ईडी को टेंडर कमीशन घोटाला मामले में जांच के दौरान एक्सेल शीट में मनीष नाम के शख्स की जानकारी मिली थी।

Read More

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कहा कि दुनिया को एक ‘‘पथ प्रदर्शक’’ की आवश्यकता है जो मानवता को संघर्षों, पर्यावरणीय खतरों, सुरक्षा चुनौतियों के इस महत्वपूर्ण दौर से आसानी से निकलने में मदद कर सके। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यहां राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि भगवान बुद्ध के सिद्धांत समाज, देश और दुनिया में शांति और सद्भाव सुनिश्चित कर सकते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘आज मैं बुद्ध द्वारा दिए गए करुणा, शांति और सद्भाव के संदेश को फिर…

Read More