Author: News Maati

जिनेवा : यूनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (UNDRR) के मुताबिक भारतीय अधिकारी कमल किशोर ने स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव ऑफ द सेक्रेटरी जनरल (SRSG) का कार्यभार संभाला। वह यूनाइटेड नेशंस (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के विशेष प्रतिनिधि के रूप में काम करेंगे।कमल किशोर को जापान के मामी मिजुटोरी की जगह नियुक्त किया गया है। वह नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के सचिव हैं। कमल के पास आपदा जोखिम न्यूनीकरण में लगभग 30 सालों का एक्सपीरियंस है।

Read More

शिमला : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले 5 फेज में 310 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। राहुल गांधी 40 सीटों पर सिमट रहे हैं। शाह ने कहा कि आज छठे फेज का मतदान चल रहा है। अब छठे और सातवें में 400 पार कराकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। 400 पार की जिम्मेदारी सातवें चरण वालों पर है। 400 का आंकड़ा पार होगा, तब पीओके हमारा होगा।

Read More

नई दिल्ली : आप की राज्यलसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल के पूर्व पीए बिभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बीती 18 मई को दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 19 मई को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी दी थी।दिल्ली पुलिस बिभव कुमार को लेकर आईफोन का डेटा रिकवर करने के लिए मुंबई भी लेकर गई थी। दरअसल, विभव ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपना फोन मुंबई में…

Read More

खूंटी,। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएलएफआई) के सक्रिय और विभिन्न मामलों में वांछित उग्रवादी संजय टोपनो उर्फ संजू टोपनो उर्फ सनातन टोपनो उर्फ मोटा( 38 ) को पुलिस ने शुक्रवार की शाम को जरियागढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक लोडेड रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस, पीएलएफआई संगठन का पर्चा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह जानकारी तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शनिवार को कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसडीपीओ ने बताया कि एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के…

Read More

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सपरिवार मतदान किया। डीबीएमएस कदमा स्कूल में अपनी पत्नी और बेटे के साथ में पहुंचे और बूथ संख्या 102 पर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया फिर वोट किया। मतदान के बाद मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण संभव है। साथ ही सभी से वोट करने की अपील भी की।

Read More

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को परिवार के साथ रांची के श्यामली कॉलोनी स्थित जेवीएम स्कूल स्थित मतदान केंद्र में मताधिकार का प्रयोग किया। जैसे ही वे पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो सभी मतदाता उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़े लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने पिता पान सिंह धोनी, मां देवकी देवी, पत्नी साक्षी धोनी और भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ श्यामली कॉलोनी के जेवीएम स्कूल के बूथ नंबर 318 पर मतदान किया। हालांकि, मतदान करने के बाद बाहर निकलने पर उन्होंने…

Read More

डेहरी आॅन सोन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार के लोगों से नौकरी के बदले जमीन लेने वाले लोगों का जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है और हेलीकॉप्टर का चक्कर खत्म होते ही इनके लिए जेल का रास्ता खुल जाएगा। गरीब को जो लूटा, उसको जेल जाना ही पड़ेगा : श्री मोदी ने शनिवार को रोहतास जिले के डेहरी आॅन सोन स्थित सुअरा हवाई अड्डा मैदान में काराकाट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के…

Read More

पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में एक तरफ मोदी है जो विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और देश की सुरक्षा को मजबूत बनाने में जुटा है, दूसरी तरफ इंडी गठबंधन है, जिसके पास काम ही नहीं है, समय ही समय है। कुछ लोग जेल में विश्राम करते हैं, कुछ बाहर आराम करते हैं। इसलिए, वो दिन-रात मोदी को गालियां देने में जुटे हैं। पीएम मोदी ने पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में विक्रम में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मनेर…

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर शनिवार को तीखा हमला किया और उस पर मुस्लिम वोट बैंक के लिए गुलामी और मुजरा करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में एक रैली में विपक्ष पर तीखा हमला किया और अल्पसंख्यक संस्थानों में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और अन्य पछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित करने के लिए राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बिहार वह भूमि है जिसने सामाजिक न्याय की लड़ाई को एक नई दिशा दी है। मैं इसकी धरती पर यह घोषणा करना…

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के बिक्रम में चुनावी सभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान मोदी के समर्थकों में जोश दिखा। लोगों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए। लोगों का उत्साह देखकर पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा लग रहा कि आप लोग मनेर के लड्डू खाकर आए हैं। 4 जून के लिए मनेर के लड्डू तैयार रखिए। चुनाव के नतीजों का एग्जिट पोल चालू हो गया है। उन्होंने कहा कि इंडी वाले गालियां दें मतलब साफ है कि एनडीए की सफलता का एग्जिट पोल आ गया है। 4 जून को नया रिकॉर्ड बनेगा। मोदी ने कहा…

Read More