Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
- रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
- भाजपा कल मनाएगी 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा
- रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एमजीसीपीएल पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने चलाई थी गोली
- रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में 97.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Author: News Maati
रांची। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लटमा रोड स्थित सिंह मोड़ में विजेता इन्क्लेव के आसरी गार्डेन में शनिवार को एक हत्या मामला प्रकाश में आया है। फ्लैट में अकेले रह रही 60 वर्षीय विश्वासी हन्ना तिरू की गला काटकर हत्या कर दी गई है। घटना स्थल पर कमरे की अलमारियां खुली मिली हैं, जिससे पुलिस इसे हत्या के साथ लूटपाट का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात की है। विश्वासी हन्ना तिरू के पति स्टेफन तिरू का निधन अप्रैल 2024 में हो गया था, जिसके बाद से वह फ्लैट में अकेली ही…
पटना। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही पेपर लीक की घटनाओं में शामिल दोषियों की संपत्ति जब्त की जाएगी। उपमुख्यमंत्री (गृह) सम्राट चौधरी ने शनिवार को गृह और पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। सरदार पटेल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में गृह मंत्री ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने वित्तीय धोखाधड़ी (बैंकिंग फ्राड) और धनशोधन (मनी लांड्रिंग) से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई करने तथा इनके अनुसंधान में केंद्रीय एजेंसियों से…
पटना। बिहार में अगले 5 साल में 50 लाख करोड़ का निवेश लाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पांच वर्षों में 5000000 करोड़ रुपए यह जानकारी उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि अब बिहार को भारत के शीर्ष पांच निवेश अनुकूल राज्यों में सम्मिलित करने के लिए उद्योग विभाग देश-दुनिया के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों में निवेशक सम्मेलनों का आयोजन करेगा, ताकि बड़े से बड़े उद्योगों को आकर्षित किया जा सके। सीएम ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि निवेश आकर्षित करने के तहत ईजी आॅफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देना,…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हमारा पूर्वी भारत, नॉर्थ ईस्ट, हमारे गांव, हमारे देश की नारी शक्ति, भारत की इनोवेटिव यूथ पॉवर, ब्लू इकॉनमी, स्पेस सेक्टर, इतना कुछ है, जिसकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल पहले हो ही नहीं पाया। पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया मंदी की बात करती है, तो भारत प्रगति की कहानी लिखता है। जब दुनिया भरोसे के संकट को देख रही है, तो भारत भरोसे का पिलर बन रहा है। जब दुनिया बिखराव की ओर बढ़ रही है, तो भारत एक पुल बनाने वाला बन रहा है। उन्होंने कहा कि…
पटना। गृहमंत्री बनने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ऐक्शन में हैं। रोमियो की हजामत के लिए अभया ब्रिगेड के गठन के बाद उन्होंने सिटीजन सर्विस पोर्टल की सुविधा दी है। शनिवार को सम्राट चौधरी ने इस पोर्टल को लांच किया। इस पोर्टल के आॅपरेशनल हो जाने के बाद थाने के बड़ा बाबू, छोटा बाबू, मुंशी जी किसी मनमानी नहीं चलेगी। केस दर्ज होने के बाद अनुसंधान और अन्य सभी अपडेट व जानकारी बिहार पुलिस की पोर्टल से आॅनलाइन ली जा सकेंगी। इस पोर्टल के लॉन्च होने से पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता बढ़ेगी जिससे पुलिस की लापरवाही पर लगाम…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद का प्रमुख कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) अपने 9वें संस्करण के साथ जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी चिंताओं, सकारात्मक तैयारी और परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने की सोच पर आधारित इस अनूठे कार्यक्रम में देशझ्रविदेश के प्रतिभागी प्रधानमंत्री से संवाद करते हैं। शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि कार्यक्रम के प्रतिभागियों के चयन के लिए एक आॅनलाइन एमसीक्यू आधारित प्रतियोगिता माईगव पोर्टल पर एक दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है। कक्षा 6 से 12 तक के…
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े एअरलाइन इंडिगो की मनमानी और दबाव की रणनीति में जिस तरह यात्री बेहाल हुए और सरकारी नियामक संस्था डीजीसीए भी यात्रियों की सुरक्षा को किनारे रखते हुए झुकने को मजबूर हुआ उससे सरकार को झटका भी लगा है और क्षुब्ध भी है। ऐसे में एक तरफ जहां इंडिगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है वहीं हमेशा के लिए एअरलाइंस के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था भी लागू करने की कोशिश है। इसमें किराए को लेकर मनमानी भऐ रवैए पर भी हर उचित अवसर पर कदम उठाया जा सकता है। बताया जाता है कि खुद…
रांची। झारखंड में शीतलहर से कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट आयी। गुमला में न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रांची के कांके क्षेत्र में तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी राज्य के पश्चिमी जिलों—पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा के साथ मध्यवर्ती क्षेत्रों गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा में शीतलहर का असर बना रहेगा। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के अन्य जिलों में भी ठंड बढ़ने की संभावना जताते हुए लोगों…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन का पालन नहीं करने से जुड़े एक मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेश हुए। अदालत में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्होंने 7-7 हजार रुपये के दो बेल बॉन्ड भरे, जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई।इस दौरान सुनवाई में राज्य के महाधिवक्ता (एजी) राजीव रंजन भी मौजूद थे। इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय ने उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें सशरीर अदालत में पेश होकर बेल बांड जमा करने का निर्देश दिया था। उच्च न्यायालय ने…
चाईबासा। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मामले के एक आरोपित मो सकीर अंसारी (20) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने करलाजोड़ी के रहने वाले परमेश्वर पुरती से जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर 16 लाख 92 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। पीड़ित की शिकायत पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 185/2025 दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता 2023 और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराएं शामिल की गई हैं। इस संबंध में शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) बहामन टूटी ने प्रेस वार्ता में…