Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
- रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
- जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
- रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
- एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
- ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक
- पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED का छापा, यूनेस्को के नाम पर 60 करोड़ के फ्रॉड मामला
Author: News Maati
रांची। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ की सांसद निधि से रातू रोड स्थित ओटीसी ग्राउंड तथा इटकी रोड स्थित झारखंड नर्सरी के समीप दो आधुनिक ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का निर्माण कराया गया। बुधवार को रक्षा राज्य मंत्री के साथ विधायक नवीन जायसवाल एवं रांची की महापौर रोशनी खलखो ने इन दोनों ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का लोकार्पण किया तथा पुलिस प्रशासन को समर्पित करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को इसकी चाबी सौंपी। सेठ ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी वर्षभर भीषण गर्मी, बारिश, ठंड और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों…
रांची। 8.86 एकड़ की कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़ा मनी लांड्रिंग मामले में सभी आरोपितों की 23 जुलाई को आरोप के गठन पर सुनवाई होगी। पीएमएलए की विशेष अदालत ने उस दिन सभी आरोपितों को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि मामले में मुख्यमंत्री के अलावा बड़ागांई अंचल के तत्कालीन उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद, जेएमएम नेता अंतू तिर्की सहित कई जमीन कारोबारी आरोपित है। उक्त कथित जमीन फर्जीवाड़ा मामले को लेकर ईडी ने कई बार कार्रवाई की थी। जिसमें जेएमएम नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह सहित जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की…
रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने बोकारो जिला के तेतुलिया मौजा में हुए वन भूमि घोटाले में शैलेश कुमार सिंह को बिहार के पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद शैलेश को सीआईडी टीम रांची लेकर पहुंची और न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया। सीआईडी से मिली जानकारी के अनुसार शैलेश सिंह ने कंपनी बनाकर 10 करोड़ रुपये अंसारी बंधुओं से 75 एकड़ वन भूमि खरीदी थी। साथ ही इसी बिक्री कर अवैध कमाई की थी। इजहार अंसारी ने तेतुलिया की 103 एकड़…
पटना। बिहार में आधुनिक और तेज सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्य के चार प्रमुख कॉरिडोर में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए वैकल्पिक विश्लेषण रिपोर्ट (एएआर) और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कराने को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना को राज्य के परिवहन ढांचे में बड़ा बदलाव लाने वाला कदम माना जा रहा है। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव को औपचारिक स्वीकृति मिल चुकी है। अब परियोजना की व्यवहार्यता और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत अध्ययन किया…
रांची। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (रजि.) झारखंड की ओर से स्वर्ण व्यवसायियों के साथ लगातार हो रही लूट, चोरी और आपराधिक घटनाओं को लेकर बुधवार को बैठक हुयी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई और व्यवसायियों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील पोद्दार ने बताया कि बैठक में गुमला जिले के पालकोट स्थित माही ज्वेलर्स के संचालक मनीष सोनी से दिनदहाड़े करीब 40 लाख रुपये के आभूषणों की लूट की घटना की कड़ी निंदा की गई। संगठन के अनुसार, दुकान बंद कर घर…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में बुधवार को अवैध हथियार बनाने की एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़। रामगढ़, रांची और हजारीबाग पुलिस के द्वारा चलाए गए ज्वाइंट आॅपरेशन में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बुधवार को भुरकुंडा थाना परिसर में रामगढ़ के एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ एवं हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार निर्माण और उसकी तस्करी के इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है तथा मामले से…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर बड़ी कार्रवाई की। करीब 26 घंटे तक चली छापेमारी में अधिकारियों को भारी मात्रा में सोना, चांदी, हीरे के आभूषण, करोड़ों रुपये नकद और कई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। जांच के दौरान टीम ने घर से लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी और बड़ी संख्या में हीरे के आभूषण बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 1.62 करोड़ रुपये नकद भी मिले, जिन्हें…
मुंबई। ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को जबरदस्त गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 1,677.12 अंक (2.15 प्रतिशत) लुढ़ककर 76,503.60 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 516.65 अंक यानी 2.12 प्रतिशत टूटकर 23,882.05 अंक पर आ गया। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का 30 जून का बाद का निचला स्तर है। अमेरिका ने मंगलवार को ईरान पर फिर हमले किये। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अंतरिम शांति समझौता समाप्त होने की घोषणा की। इससे शेयर बाजारों में जोखिम उठाने की निवेशकों की चाहत को धक्का…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में ग्रामीणों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और रात के समय होने वाली परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण पहल की है। गोंदुलपारा खनन परियोजना के अंतर्गत कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत होरम, मरदुसोटी, पुंदौल और चंदौल गांवों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सोलर हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इन हाई मास्ट लाइटों के शुरू होने से पहले शाम ढलते ही गांवों की सड़कें, चौक-चौराहे और अन्य सार्वजनिक स्थल अंधेरे में डूब जाते थे। अब रात के समय भी इन स्थानों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में बुधवार को अवैध हथियार बनाने की एक मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। रामगढ़, रांची और हजारीबाग पुलिस के द्वारा चलाए गए ज्वाइंट आॅपरेशन में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दत्तो गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, नौ मैगजीन, हथियार बनाने की मशीन, ड्रिल मशीन, गैस कटर, रेल पटरी इत्यादि लोहे के कई पार्ट्स और अन्य…