Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में कोयला कारोबारी के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग,राहुल दुबे गैंग का पर्चा मिला
- बक्सर से साहिबगंज तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
- प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये, पशु अनुसंधान केंद्र राष्ट्र को किया समर्पित
- उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार
- बिहार संग्रहालय के मुरीद हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा, मुख्यमंत्री ने दिया आने का न्योता
- बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, SIS ग्रुप के थे संस्थापक
- हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी
- अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश
Author: News Maati
रांची। शहर के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलता स्थित हॉट लिप्स रेस्टोरेंट के पास सिटी राइड बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतक पांकी के पलामू का रहने वाला है। उसकी उम्र 37-38 साल बताई जा रही है। हादसे के बाद गुस्साए लोग मुआवजे की मांग करने लगे। उन्होंने शव के साथ नेशनल हाईवे 75 पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान सड़क के दोनों…
रांची। रांची शहर में शनिवार आधी रात को झुंड से भटककर एक जंगली हाथी घुस आया। जंगली हाथी करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा। इस दौरान स्थानीय लोग काफी दहशत में रहे। किसी तरह पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि विधानसभा के पास खेत की ओर एक जंगली हाथी आया है। स्थानीय लोग उसे भगाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पहले…
नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मतगणना से पहले 150 जिला अधिकारियों को फोन करने संबंधी दावे को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस भेजा है और रविवार शाम तक इस मामले में आरोपों का आधार बताते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा है।आयोग ने नोटिस में श्री रमेश के शनिवार को सोशल मीडिया एक्स के पोस्ट का हवाला देते हुए उनसे जवाब मांगा है। इस पोस्ट में रमेश ने दावा किया कि निवर्तमान गृह मंत्री ने डीएम को फोन किया है। अब तक 150 से बात भी कर ली है।आयोग…
आर्थिक मोर्चे पर भारत के नाम रहेगी यह सदी: कांतनयी दिल्ली । आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए एक के बाद एक लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में देश की आर्थिक वृद्धि आठ फीसद से ऊपर रहने और राजकोषीय घाटे में सुधार से आर्थिक विशेषज्ञ हैरान हैं।इस बीच भारत के जी-20 शेरपा और सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि भारत अब दुनिया की महाशक्ति बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था के विस्तार में डिजिटल अभियान क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है। साल 2047 तक…
रांची। रांची रेलवे पुलिस फोर्स ने रांची जंक्शन से एक युवक को पकड़ा है। यह युवक नाबालिग लड़कियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए फंसा कर अय्याशी कर छोड़ देता था। आरपीएफ की टीम ने आरोपी अमित दास को प्लेटफार्म नंबर 1 से पकड़ा है। गिरफ्तार अमित अशोक मार्ग रोड, वार्ड नंबर 3, थाना -उमरकोट, जिला नवरंगपुर ओडिशा का रहने वाला है। यह जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दिगंजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अमित दास पहले भी एक नाबालिग लड़की के साथ अय्याशी मामले में जेल जा चुका है। ओडिशा के जेल में 9 माह…
रांची। रांची संसदीय क्षेत्र के लिए चार जून को होनेवाली मतगणना को लेकर पंडरा बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसी क्रम में काउंटिंग ऑब्जर्वर अमित मेहरा ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने काउंटिंग ऑब्जर्वर अमित मेहरा को पूरी व्यवस्था और तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने मतगणना भवन में मतगणना अभिकर्ताओं के प्रवेश करने के मार्ग, स्ट्रांग रूम से ईवीएम मतगणना भवन तक लाने, पोस्टल बैलट एवं ईवीएम के मतों की गिनती के समय आदि की विस्तार से जानकारी दी।मैप के माध्यम से भी काउंटिंग ऑब्जर्वर…
रांची। लालपुर थाना की पुलिस ने बौंबो इंटरनेशनल स्पॉ सेंटर में छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पॉ सेंटर में गलत काम होते हैं। इसके बाद शनिवार देर रात पुलिस ने सर्कुलर रोड में हरिओम टावर के सामने स्थित ली डिजायर कॉम्प्लेक्स के चौथे तल्ले पर स्पॉ में छापेमारी की। छापा पड़ते ही स्पॉ में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किये हैं। हिरासत में लिये गये लोगों को लालपुर थाना में रखा गया है और उनसे…
नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। 4 जून को नतीजे आएंगे। इससे पहले ही मोदी सरकार एक्शन में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की कठिन साधना के बाद दिल्ली लौट चुके हैं। उन्होंने कामकाज पर फोकस करना शुरू कर दिया। आज, शनिवार (2 जून) को पीएम मोदी ताबड़तोड़ 7 बैठकें करेंगे। इनमें एक बैठक का एजेंडा अगले 100 दिन के काम और उसकी तैयारियों की समीक्षा करना है। साथ ही चक्रवात रेम से मची तबाही और हीट वेव से पैदा हुए हालात की भी…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त साफ नजर आ रही है। अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू पिछले 2 बार से मुख्यमंत्री हैं और इस बार भी अरुणाचल प्रदेश में भगवा ही लहराने वाला है।पेमा खांडू भारत के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने 37 साल की उम्र में सीएम के रूप में कार्यभार संभाला. खांडू के पहले अखिलेश यादव ही ऐसे सीएम थे, जो कि सबसे कम उम्र में सीएम बने थे. अखिलेश यादव ने जब पहली बार यूपी की गद्दी संभाली तो उस समय वह 38 साल के थे. अरुणाचल…
बीजिंग। दुनियाभर से देशों के बीच चांद पर पहुंचने के लिए होड़ लगी हुई है। इन सबमें अभी तक अमेरिका ने अपना मिशन सबसे पहले पूरा किया है। वहीं अब चीन ने भी चैंग-ई 6 को चांद के हिस्से उत।र दिया है। एक चीनी अंतरिक्ष यान मिट्टी और चट्टान के नमूने इकट्ठा करने के लिए हाल ही में चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर उतरा,जो कम खोजे गए क्षेत्र के बारे में और जानरकारी जानना चाहता है। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक,लैंडिंग मॉड्यूल बीजिंग समयानुसार सुबह 6:23 बजे दक्षिणी ध्रुव-ऐटकेन बेसिन नामक एक बड़े गड्ढे में…