Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

    June 25, 2026

    जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका

    June 25, 2026

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम
    • जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका
    • राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत
    • हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान
    • रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    • मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग
    • मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज
    • चर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला : तीन आरोपियों को नहीं मिली बेल, याचिका खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » आर्थिक मोर्चे पर भारत के नाम रहेगी यह सदी, थिंक टैंक नीति आयोग के पूर्व सीईओ का बड़ा बयान
    Delhi

    आर्थिक मोर्चे पर भारत के नाम रहेगी यह सदी, थिंक टैंक नीति आयोग के पूर्व सीईओ का बड़ा बयान

    News MaatiBy News MaatiJune 2, 2024No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    आर्थिक मोर्चे पर भारत के नाम रहेगी यह सदी: कांत
    नयी दिल्ली । आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए एक के बाद एक लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में देश की आर्थिक वृद्धि आठ फीसद से ऊपर रहने और राजकोषीय घाटे में सुधार से आर्थिक विशेषज्ञ हैरान हैं।
    इस बीच भारत के जी-20 शेरपा और सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि भारत अब दुनिया की महाशक्ति बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था के विस्तार में डिजिटल अभियान क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है। साल 2047 तक भारत दुनिया की सुपर पावर बन जाएगा। यह सदी भारत के नाम रहेगी।
    श्री कांत ने राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त प्रताप सिंह की किताब ‘इंडिया ओडिसी: फ्रॉम ए डेवलेपमेंट कंट्री टू एन इमर्जिंग सुपरपावर’ का विमोचन करते हुए कहा कि एक दशक पहले भारत 5 नाजुक अर्थव्यवस्थाओं में शुमार था। लेकिन आर्थिक सुधारों के जरिए यह महज पांच साल में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि 8.2 फीसद और राजकोषीय घाटा कम होकर जीडीपी के 5.6 फीसद पर आना भारत के विकास के लिए शुभ संकेत है। आज दुनिया भारत की ओर देख रही है।

    उन्होंने कहा है कि अब दुनिया की शीर्ष एजेंसियां भारत के आर्थिक प्रदर्शन पर सकारात्मक रुख अपना रही हैं। आईएमएफ ने कहा है कि भारत अगले दशक में दुनिया की आर्थिक वृद्धि में करीब 20 फीसद का योगदान देगा। साल 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था 35 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। अगले पांच साल में जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और तीसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन जाएगा। विकास के इस सफर में डिजिटल पेमेंट प्रणाली अहम भूमिका निभा रही है।
    उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त प्रताप सिंह की “भारत का सफर: एक विकासशील देश से एक उभरती हुई महाशक्ति तक” पुस्तक नीति निमार्ताओं और विश्लेषकों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था, नीति और राजनीतिक अर्थव्यवस्था के छात्रों के लिए भी मददगार होगी। जो लोग भारत के आर्थिक इतिहास में रुचि रखते हैं और यह जानना चाहते हैं कि भारत दुनिया की महाशक्ति कैसे बन सकता। उन्हें यह पुस्तक जरूर पढ़नी चाहिए। इस पुस्तक में भारतीय अर्थव्यवस्था के पिछले तीन दशक के सफर को बहुत ही रोचक और आसान शब्दों में पिरोया गया है।

    श्री सिंह की यह पिछले दो साल में दूसरी किताब है। उनकी पहली किताब “रिफॉर्म्स इन टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन” बाजार में काफी सराही गई है। अपनी नई रचना के बारे में श्री सिंह कहते हैं कि इस किताब में भारतीय अर्थव्यवस्था की शुरूआत से अब तक का शोध के साथ तथ्यात्मक ब्योरा दिया गया है। भारत 2047 तक दुनिया सुपर पावर कैसे बनेगा? इसका विस्तार से उल्लेख किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि साल 2045 तक भारत की जीडीपी 30 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। इस आधार पर प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 20 हजार डॉलर हो जाएगी जो अभी तीन हजार डॉलर के स्तर पर है। इस तरह भारत अगले 20 साल में विकसित राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत का समय अब शुरू हो गया है। उनकी इस किताब में भारत की माटी की खुशबू है।

    पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी बिनय कुमार सिंह, 16वें वित्त आयोग के सदस्य एएन झा, जीएसटी नेटवर्क के सीईओ मनीष सिन्हा और टैक्स अपीलेट ट्रब्यूनल के न्यायाधीश दिलीप गुप्ता ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

    By News MaatiJune 25, 20263

    नई दिल्ली। देश में लगाए गए आपातकाल के 51 साल पर भारतीय जनता पार्टी गुरुवार…

    जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका

    June 25, 2026

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत

    June 25, 2026

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

    June 25, 2026

    जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका

    June 25, 2026

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत

    June 25, 2026

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.