Author: News Maati

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दो महत्वपूर्ण बैठकों में देशभर में जारी लू के कहर और चक्रवाती तूफान रेमल से पूर्वोत्तर राज्यों में हुई तबाही से जुड़े राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने आग की घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए नियमित आधार पर उचित अभ्यास जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का फायर आॅडिट और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी आॅडिट नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री तूफानी चक्रवात रेमल से प्रभावित राज्यों पर चक्रवात के प्रभाव के बारे में जानकारी ली और आश्वासन दिया कि प्रभावित राज्यों को…

Read More

इटानगर। साठ सदस्यीय अरुणाचल विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा ने 46 सीटें जीत कर विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त कर लिया है। भाजपा ने अपनी पिछली जीत का रिकार्ड तोड़ कर इतिहास रच दिया है। विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार सुबह शुरू हुई और दोपहर तक स्थिति काफी स्पष्ट हो गई। चुनाव आयोग ने सभी 60 सीटों के परिणाम जारी कर दिए हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 46 सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनाव में मात्र एक सीट पर जीतकर दर्ज कर सकी है। इसके अलावा…

Read More

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाए जाने पर विपक्षी दलों के नेता हमलावर नजर आ रहे हैं। एग्जिट पोल के रूझान पर सपा और कांग्रेस ने निशाना साधा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल साइट एक्स पर लिखा कि एग्जिट पोल का आधार ईवीएम नहीं, बल्कि डीएम है। प्रशासन याद रखे जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता। एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए। विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। आज का…

Read More

रांची। नौतपा नौ दिनों तक भीषण गर्मी से तपाने के बाद आखिरकार रविवार को खत्म हो गया और मौसम ने करवट ली। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही 48 डिग्री पहुंच चुके तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी। पंडित राजदेव पांडेय ने ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बताया कि अस्त चल रहे गुरु तीन जून को उदित हो रहे हैं। इससे मौसम का मिजाज बदलेगा। झमाझम बारिश होगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी। मॉनसून का कम डाउन भी शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार कृष्ण पक्ष 14 दिनों का है। इस पक्ष की…

Read More

रांची। मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 31 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को लेकर जुमार नदी के तट पर गए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी शवों को मुखाग्नि दी। संस्था ने अबतक कुल 1754 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। इस मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, रतन अग्रवाल, आशीष भाटिया, आरके गांधी, हरीश नागपाल, सौरभ बथवाल, संदीप पपनेजा, कमल चौधरी, आदित्य राजगढ़िया, राजा गोयनका, नीरज खेतान, केसी चौधरी, गौरी…

Read More

रांची। शहर के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलता स्थित हॉट लिप्स रेस्टोरेंट के पास सिटी राइड बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतक पांकी के पलामू का रहने वाला है। उसकी उम्र 37-38 साल बताई जा रही है। हादसे के बाद गुस्साए लोग मुआवजे की मांग करने लगे। उन्होंने शव के साथ नेशनल हाईवे 75 पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान सड़क के दोनों…

Read More

रांची। रांची शहर में शनिवार आधी रात को झुंड से भटककर एक जंगली हाथी घुस आया। जंगली हाथी करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा। इस दौरान स्थानीय लोग काफी दहशत में रहे। किसी तरह पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि विधानसभा के पास खेत की ओर एक जंगली हाथी आया है। स्थानीय लोग उसे भगाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पहले…

Read More

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मतगणना से पहले 150 जिला अधिकारियों को फोन करने संबंधी दावे को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस भेजा है और रविवार शाम तक इस मामले में आरोपों का आधार बताते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा है।आयोग ने नोटिस में श्री रमेश के शनिवार को सोशल मीडिया एक्स के पोस्ट का हवाला देते हुए उनसे जवाब मांगा है। इस पोस्ट में रमेश ने दावा किया कि निवर्तमान गृह मंत्री ने डीएम को फोन किया है। अब तक 150 से बात भी कर ली है।आयोग…

Read More

आर्थिक मोर्चे पर भारत के नाम रहेगी यह सदी: कांतनयी दिल्ली । आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए एक के बाद एक लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में देश की आर्थिक वृद्धि आठ फीसद से ऊपर रहने और राजकोषीय घाटे में सुधार से आर्थिक विशेषज्ञ हैरान हैं।इस बीच भारत के जी-20 शेरपा और सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि भारत अब दुनिया की महाशक्ति बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था के विस्तार में डिजिटल अभियान क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है। साल 2047 तक…

Read More

रांची। रांची रेलवे पुलिस फोर्स ने रांची जंक्शन से एक युवक को पकड़ा है। यह युवक नाबालिग लड़कियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए फंसा कर अय्याशी कर छोड़ देता था। आरपीएफ की टीम ने आरोपी अमित दास को प्लेटफार्म नंबर 1 से पकड़ा है। गिरफ्तार अमित अशोक मार्ग रोड, वार्ड नंबर 3, थाना -उमरकोट, जिला नवरंगपुर ओडिशा का रहने वाला है। यह जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दिगंजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अमित दास पहले भी एक नाबालिग लड़की के साथ अय्याशी मामले में जेल जा चुका है। ओडिशा के जेल में 9 माह…

Read More