Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में कोयला कारोबारी के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग,राहुल दुबे गैंग का पर्चा मिला
- बक्सर से साहिबगंज तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
- प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये, पशु अनुसंधान केंद्र राष्ट्र को किया समर्पित
- उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार
- बिहार संग्रहालय के मुरीद हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा, मुख्यमंत्री ने दिया आने का न्योता
- बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, SIS ग्रुप के थे संस्थापक
- हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी
- अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश
Author: News Maati
गंगटोक। सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) 32 सदस्यीय सिक्किम विधानसभा में 31 सीटों पर बढ़त के साथ भारी जीत की ओर अग्रसर दिख रहा है। यहां रविवार को मतगणना चल रही है। मुख्य विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) केवल एक सीट पर आगे है। मुख्यमंत्री और एसकेएम सुप्रीमो प्रेम सिंह तमांग, जो रेनॉक और सोरेंग-चाकुंग सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं, ने दोनों सीटों पर अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जोरदार बढ़त ले ली है। श्री तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी भी एसकेएम के टिकट पर नामची-सिंघीथांग निर्वाचन क्षेत्र से आगे हैं। दूसरी ओर एसडीएफ प्रमुख पवन कुमार चामलिंग दोनों सीटों…
नयी दिल्ली: अपनी शानदार परफोर्मेंस से ग्राहकों के दिलों पर राज करनेवाली बुलेट मोटरसाइिकल से ग्राहक दूरी बना रहे हैं। यही वजह है कि इसकी बिक्री में गिरावट आयी है। मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री मई में सालाना आधार पर आठ प्रतिशत गिरकर 71,010 इकाई रही, जो पिछले साल मई में 77,461 इकाई थी। कंपनी की घरेलू बिक्री मई में 10 प्रतिशत गिरकर 63,531 इकाई रही, जो पिछले साल मई में 70,795 इकाई थी। दरअसल, अब लोगों के सामने बुलेट के कई विकल्प हैं और ग्राहक वहां भी संभावनाएं तलाश रहे हैं।
रांची : नई दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के बाद कल्पना सोरेन रविवार को रांची आयेंगी। शाम पांच बजकर पैंतालीस मिनट पर वे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर होंगी। यहां झामुमो नेता उनकी अगवानी को मौजूद रहेंगे।
नयी दिल्ली: चुनाव प्रचार के लिए तीन सप्ताह की अस्थायी जमानत समाप्त होने के साथ आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को वापस तिहाड़ जेल जाएंगे क्योंकि यहां की एक अदालत ने चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत मांगने की उनकी याचिका पर अपना आदेश पांच जून तक के लिए टाल दिया। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री दो जून को अपराह्न करीब तीन बजे तिहाड़ जेल जाने से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक, डीडीयू मार्ग पर पार्टी कार्यालय और एक मंदिर का दौरा कर सकते हैं।
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में शुरूआती रुझानों में बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में कुल 60 विधानसभा सीटे हैं, जिनमें से 10 पर बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। इसके बाद अब केवल 50 सीटों के लिए ही मतगणना जारी है. वहीं सामने आ रहे शुरूआती रुझानों में बीजेपी 31 सीटों पर आगे है। दूसरे स्थान पर एनपीपी 3 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, अरुणाचल में अभी तक कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई है। अन्य भी राज्य में 2 सीटों पर आगे है. बता दें…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद शनिवार शाम को तमाम एग्जिट पोल्स भी सामने आ गए। सभी पोल्स में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। कम-से-कम दो एग्जिट पोल में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें दी गई हैं। तमाम प्रमुख एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल के बाद सामने आए पोल आॅफ पोल्स के आंकड़े को देखें तो एनडीए को 362 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के 148 सीटों पर सिमटने की उम्मीद है। अन्य के खाते में 33 सीटें जा सकती हैं। इस बार बीजेपी दक्षिण…
पटना। पाटलिपुत्र सीट के एनडीए उम्मीदवार राम कृपाल यादव पर अपराधियों ने हमला कर दिया। अपराधियों ने उनपर और उनकी गाड़ी पर फायरिंग किया। रोड़े भी बरसाए, लेकिन लेकिन अच्छी बात यह रही कि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ, वह बाल-बाल बच गये। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव की है। घटना के संबंध में मसौढ़ी अनुमंडल के एसडीएम अमित कुमार पटेल ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के बाद पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव अपने कुछ समर्थकों के साथ देर शाम मसौढ़ी अनुमंडल के तिनेरी गांव के ग्रामीणों से मिलने गए थे। इसी क्रम में 20 से 25 लोगों…
रांची। टाइम्स नाउ सर्वे के अनुसार झारखंड में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए अलायंस को 14 में से 13-14 सीटें मिल सकती है। इस तरह से इंडिया अलायंस को 0-1 सीट सीट का नुकसान हो सकता है। टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड में बीजेपी को 58 प्रतिशत वोट मिले, जबकि इंडिया अलायंस को 35 प्रतिशत मत मिले। टाइम्स नाउ के लिए एग्जिट पोल करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि झारखंड में सिर्फ राजमहल लोकसभा सीट पर जेएमएम और बीजेपी उम्मीदवार में टक्कर है। यह टक्कर राजमहल लोकसभा क्षेत्र की सामाजिक संरचना के कारण हैं,…
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण में शनिवार को देश के विभिन्न अंचलों में प्रचंड गर्मी और लू के बीच 59 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। अंतिम चरण में आठ राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों के साथ-साथ ओडिशा विधानसभा की बाकी बची 42 सीटों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान कराया गया। कुछ स्थानों पर स्थानीय आवश्यकता के अनुसार मतदान बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया। निर्वाचन आयोग ने अट्ठारहवीं लोकसभा के चुनाव को दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद को संपन्न बनाने में सहयोग के लिये ह्ल मतदाताओं, राजनीतिक…
पटना। बिहार एग्जिट पोल के नतीजे जारी हुए। अधिकतर एजेंसियों ने बिहार में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा रामविलास के एनडीए की भारी जीत का अनुमान लगाया है, वहीं आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन के दहाई का आंकड़ा छूना भी मुश्किल नजर आ रहा है। स्कूल आॅफ पॉलिटिक्स एजेंसी के सर्वे में बिहार में एनडीए की बंपर जीत का दावा किया गया है। इस सर्वे में बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी पार्टियों को 38 सीटें, जबकि आरजेडी, कांग्रेस के महागठबंधन को महज दो सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बिहार में…