Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा को पुलिस ने रोका
- बिहार में पुलिस दीदी से 5 लाख करोड़ के निवेश तक, स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी के 10 बड़े ऐलान
- आजादी के जश्न में PM मोदी के 6 बड़े ऐलान: युवाओं को मुफ्त कोचिंग से लेकर 100 GW परमाणु ऊर्जा तक
- स्वत्रता दिवस पर सीएम हेमंत ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा- आपकी मेहनत माफिया के भरोसे नहीं छोड़ी जाएगी
- पीएम मोदी ने बच्ची की जमीन पर गिरी टोपी उठाकर पहनाई, स्वतंत्रता दिवस पर इस अंदाज ने जीता दिल
- कुछ लोगों को देश को डराने में मजा आता था’; PM मोदी बोले कोरोना से युद्ध तक, खाद-पेट्रोल की अफवाह फैलायी गई
- राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करताः अनुराग ठाकुर
- झारखंड के नौ पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, आईजी शैलेंद्र सिन्हा को विशिष्ट सेवा सम्मान
Author: News Maati
नयी दिल्ली, एजेंसियां : लगभग दो साल पुरानी एयरलाइन कंपनी अकासा एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे का मानना है कि भारत में हवाई किराये ‘अविश्वसनीय रूप से किफायती’ हैं। उन्होंने कहा कि देश के विमानन बाजार में विकास की ऐसी संभावनाएं हैं जहां अकासा एयर के साथ-साथ अन्य एयरलाइन कंपनियां भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। अकासा एयर 28 मार्च से मुंबई से दोहा के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान की तैयारी में है। दुबे ने कहा कि एयरलाइन ‘मार्केटिंग’ के लिए चीजें नहीं करती। ‘‘हमारा लक्ष्य 2030 तक दुनिया की शीर्ष 30 एयरलाइन में शामिल होना है।…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि एहतियाती हिरासत एक कठोर उपाय है और शक्तियों के ‘‘मनमाने या नियमित प्रयोग’’ पर आधारित इस तरह के किसी भी कदम को शुरु में ही हतोत्साहित किया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने एक बंदी की अपील खारिज करने वाले तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने बृहस्पतिवार को कहा कि निवारक हिरासत की आवश्यक अवधारणा यह है कि किसी व्यक्ति की हिरासत उसे उसके किए गए किसी काम के लिए…
रांची : संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के अंग्रेजी विभाग में शुक्रवार को वॉल ऑफ फेम का अनावरण किया गया। साथ ही साथ विभाग के साहित्यिक क्रिया-कलापों के प्रदर्शनी के लिए समर्पित बोर्ड का भी अनावरण किया गया। अनावरण समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ फादर नाबोर लकड़ा ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों में सृजनात्मक शक्तियों की कमी नहीं है और महाविद्यालय प्रबंधन उनकी इस शक्ति को निखारने के लिए हर संभव प्रयास एवं व्यवस्था करने को तत्पर है। वहीं, उप प्राचार्य डॉ फ़ादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कहा कि नारी शक्ति को समर्पित कलाकृतियों को सराहते हुए कहा की महाविद्यालय…
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि चुनावी बॉण्ड ‘प्रीपेड रिश्वत और ‘पोस्टपेड रिश्वत’ का मामला है और इसकी उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि ‘चंदादाताओं का सम्मान, अन्नदाताओं का अपमान’ मौजूदा सरकार की नीति है। उन्होंने कहा कि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले महीने से ही भारतीय स्टेट बैंक इसका भरपूर प्रयास कर रहा था कि किसी तरह ‘चुनावी बॉण्ड’ से…
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल से बात कर उन्हें साहस दिया। कल्पना सोरेन ने कहा कि एक साथी के रूप में मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं। लोकप्रिय निर्वाचित मुख्यमंत्रियों की गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तारी और वह भी तब जब देश में आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो गई हो, एक लोकतांत्रिक देश के लिए यह सामान्य घटना नहीं है। संकट की इस घड़ी में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में पूरा झारखण्ड अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है।इंडिया झुकेगा नहीं।
नई दिल्ली : 93 साल पहले आई भारत की पहली बोलती फिल्म तो आपको याद ही होगी, जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें 14 मार्च 1931 में रिलीज हुई आलम आरा भारत की पहली बोलती मूवी है। फिल्म में कुल सात गाने थे। फिल्म को डायरेक्ट अरदेशिर ईरानी ने किया था। जबकि पृथ्वीराज कपूर और जुबैदा अहम रोल में नजर आए थे। केवल 40000 के बजट में बनी इस फिल्म ने 29 लाख की कमाई की थी। लेकिन क्या आपको पता है फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के सामने पांच शर्ते रखी गई थीं, जिनसे लोग अंजान हैं।…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के छह अयोग्य विधायक और इस्तीफा दे चुके तीन निर्दलीयों समेत नौ पूर्व विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इन पूर्व विधायकों का पार्टी में स्वागत करते हुए ठाकुर ने कहा कि उनकी उपस्थिति से भाजपा और मजबूत होगी। उन्होंने राज्य में कांग्रेस सरकार पर अपने वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया जिससे लोगों के बीच आक्रोश है। ठाकुर ने कहा कि इन नेताओं ने हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था जो कांग्रेस के…
चेन्नई, एजेंसियां : अपने जमाने की दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड के नेतृत्व कौशल से बेहद प्रभावित हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से ठीक पहले गायकवाड को कप्तानी सौंप दी थी जिन्होंने इस करिश्माई कप्तान की देखरेख में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन करके अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। गावस्कर ने मैच के बाद कहा,‘‘निश्चित तौर पर कप्तान के रूप में आपका पदार्पण बेहद महत्वपूर्ण होता है। आप अपने कप्तानी करियर का आगाज जीत से करना चाहते हैं और यही हुआ। उसने जिस तरह…
रांची : रांची जिला प्रशासन ने सीता सोरेन को सुरक्षा उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई है। इस वजह से सीता सोरेन का रांची आना स्थगित हो गया है। सुरक्षा कारणों से उनकी रांची वापसी को स्थगित कर दिया गया है। सीता सोरेन के कार्यलय से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने सीता सोरेन को Z श्रेणी की सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। प्रशासन की ओर से चुनाव का हवाला देते हुए कहा गया कि हम उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा देने में असमर्थ हैं। गौरतलब है कि बीते 19 मार्च को सीता सोरेन ने बीजेपी ज्वॉइन किया है।…
रांची : शहीद चौक स्थित शहीद स्थल सह स्मारक पर शनिवार को शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगत अतिथियों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात् उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ राम प्रवेश शिक्षाविद तथा पूर्व प्राचार्य ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव भले ही आज हमारे बीच नहीं है परन्तु उनलोगों ने अपनी छोटी आयु में अपनी कुर्बानियों द्वारा ऐसी बुनियाद रखी कि उसी पर स्वतंत्र भारत के लोकतंत्र का महल खड़ा…