Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला

    September 26, 2026

    एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला
    • एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी
    • रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
    • हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट
    • जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार
    • शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई
    • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया
    • DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड से संसद में दिखेंगे छह नए चेहरे, भाजपा के दो और इंडी गठबंधन के चार विधायक बने सांसद
    Ranchi

    झारखंड से संसद में दिखेंगे छह नए चेहरे, भाजपा के दो और इंडी गठबंधन के चार विधायक बने सांसद

    News MaatiBy News MaatiJune 4, 2024No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड से इस बार संसद में छह नए चेहरे दिखेंगे। इसमें वर्तमान के चार विधायक सहित एक पूर्व विधायक शामिल हैं। नए चेहरे के रूप में चतरा से जीत हासिल करने वाले भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह होंगे। इसमें भाजपा के दो और झामुमो के दो विधायक शामिल हैं।

    एक कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। कालीचरण सिंह पहली बार संसद पहुंचेंगे। हजारीबाग से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल और धनबाद से भाजपा उम्मीदवार ढुल्लू महतो ने जीत हासिल की है। झामुमो से जोबा मांझी और नलिन सोरेन से जीत हासिल की। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने लोहरदगा से जीत हासिल की है।

    लोकसभा चुनाव में भाजपा और झामुमो के कई विधायकों ने भी किस्मत आजमाई। इनमें अधिकांश ने सांसद बनने का सफर तय किया जबकि कई को निराशा हाथ लगी। चुनाव लड़ने वालों में मनीष जायसवाल (हजारीबाग), ढुल्लू महतो (धनबाद), सीता सोरेन (दुमका) और ताला मरांडी (राजमहल) शामिल हैं।

    इंडी गठबंधन की ओर से विनोद सिंह (कोडरमा), मथुरा महतो (गिरिडीह), नलिन सोरेन (दुमका), समीर मोहंती (जमशेदपुर), जोबा मांझी (सिंहभूम), प्रदीप यादव (गोड्डा), लोबिन हेम्ब्रम (राजमहल) और चमरा लिंडा (लोहरदगा), पूर्व विधायक सुखदेव भगत (लोहरदगा) और केएन त्रिपाठी (चतरा) शामिल हैं।
    विधायक से ये बने सांसद : लोकसभा चुनाव-2024 में जिन विधायकों ने कामयाबी का झंडा गाड़ा, उनमें इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों की संख्या अधिक रही। एनडीए की ओर से मनीष जायसवाल, ढुल्लू महतो (दोनों भाजपा) को जीत मिली। इंडी गठबंधन से जोबा मांझी, नलिन सोरेन, पूर्व विधायक सुखदेव भगत और कालीचरण मुंडा को कामयाबी मिली।

    इन सीटों पर रोचक रहा मुकाबला : हजारीबाग सीट पर भाजपा विधायक मनीष जायसवाल और भाजपा के ही पूर्व विधायक (अब कांग्रेस) जेपी पटेल के बीच मुख्य मुकाबला दिखा। लोकसभा का टिकट मिलने के भरोसे पर जेपी पटेल ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था। यहां से भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा का टिकट काटकर मनीष को अपना प्रत्याशी बनाया था।

    लोहरदगा में कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सुखदेव भगत को प्रत्याशी बनाया था जबकि भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद सुदर्शन भगत का टिकट काटकर राज्यसभा के पूर्व सदस्य समीर उरांव को टिकट दिया था। इस सीट पर खास बात यह रही कि बिशुनपुर के झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर चुनाव को रोमांचक बना दिया था। वह भी तब जब यहां से कांग्रेस की ओर से सुखदेव भगत को खड़ा कर दिया गया था।

    राजमहल सीट पर झामुमो ने वर्तमान सांसद विजय हांसदा को ही फिर से खड़ा किया। इस पर झामुमो विधायक (अब निष्कासित) लोबिन हेम्ब्रम नाराज हो गये थे और निर्दलीय ही नामांकन दाखिल कर दिया था। ऐसे में विजय हांसदा के सामने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक ताला मरांडी के साथ लोबिन हेम्ब्रम की भी चुनौती थी।

    धनबाद सीट से एनडीए ने वर्तमान सांसद पीएन सिंह (भाजपा) का टिकट काटकर विधायक ढुल्लू को टिकट दिया था। उनके सामने मुख्य रूप से कांग्रेस विधायक अनूप जयमंगल सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह की चुनौती थी। गिरिडीह सीट से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो (झामुमो) ने किस्मत आजमाई थी। यहां से भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी की ओर से वर्तमान सांसद सीपी चौधरी मैदान में थे।

    जमशेदपुर सीट से झामुमो विधायक जोबा मांझी वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा पर लगातार बढ़त बनाए रखी। गोड्डा सीट पर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे (भाजपा) के बीच मुख्य मुकाबला रहा। खूंटी सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक कालीचरण सिंह मुंडा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा में मुकाबला रहा, जिसमें कालीचरण शुरू से बढ़त बनाए रहे और जीते भी।

    लोकसभा चुनाव के ठीक पूर्व झामुमो विधायक सीता सोरेन ने पार्टी और परिवार पर उपेक्षा का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। ऐसे में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के गढ़ दुमका में सीता और नलिन के बीच हुए मुकाबले पर सबकी नजरें थीं। इस लड़ाई में अंतत: नलिन ने सीता को परास्त कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    September 26, 2026

    बेकाबू ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, बुंडू टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

    August 30, 2026

    प्रतिभाओं का सम्मान: कांके में सेंट्रल अंजुमन ने 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    International

    UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला

    By News MaatiSeptember 26, 20261

    न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के संबोधन का…

    एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    September 26, 2026

    हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला

    September 26, 2026

    एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    September 26, 2026

    हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट

    September 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.