Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा को पुलिस ने रोका
- बिहार में पुलिस दीदी से 5 लाख करोड़ के निवेश तक, स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी के 10 बड़े ऐलान
- आजादी के जश्न में PM मोदी के 6 बड़े ऐलान: युवाओं को मुफ्त कोचिंग से लेकर 100 GW परमाणु ऊर्जा तक
- स्वत्रता दिवस पर सीएम हेमंत ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा- आपकी मेहनत माफिया के भरोसे नहीं छोड़ी जाएगी
- पीएम मोदी ने बच्ची की जमीन पर गिरी टोपी उठाकर पहनाई, स्वतंत्रता दिवस पर इस अंदाज ने जीता दिल
- कुछ लोगों को देश को डराने में मजा आता था’; PM मोदी बोले कोरोना से युद्ध तक, खाद-पेट्रोल की अफवाह फैलायी गई
- राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करताः अनुराग ठाकुर
- झारखंड के नौ पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, आईजी शैलेंद्र सिन्हा को विशिष्ट सेवा सम्मान
Author: News Maati
कोलकाता, एजेंसियां : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी 31 मार्च से लोकसभा चुनाव के लिये चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बनर्जी 14 मार्च को अपने घर में गिर गयी थीं और उनके सिर में बहुत चोट लगी थी। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। इसलिए वह चुनाव प्रचार से दूर हैं। पार्टी के नेता ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी सुप्रीमो 31 मार्च को चुनाव अभियान शुरू करेंगी। वह नादिया जिले में कृष्णानगर के धूबूलिया में रैली को संबोधित करेंगी। वहां वह कृष्णानगर से…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को दो वित्त वर्षों के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के कम भुगतान को लेकर कर अधिकारियों से लगभग 178 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। एलआईसी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी को अतिरिक्त आयुक्त, जमशेदपुर (केंद्रीय जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क) से ब्याज और जुर्माने के लिए आदेश प्राप्त हुआ है। इसमें कहा गया है कि नोटिस ‘रिवर्स चार्ज’ व्यवस्था पर इनपुट टैक्स क्रेडिट के समय से पहले लाभ के लिए है। कुल 161,62,33,898 रुपये की जीएसटी मांग, उस पर ब्याज और…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि राष्ट्रीय विचार के प्रसार को गति तथा अपने कार्य को अधिक गहराई व विस्तार देने के लिए आज संघ ‘पंच परिवर्तन’ की संकल्पना के साथ तैयार है। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन में समाज में समरसता का आग्रह, पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली, पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु कुटुंब प्रबोधन, जीवन के हर पक्ष में ‘स्व’ यानी भारतीयता का आग्रह और नागरिक कर्तव्यों की दृष्टि से समाज जागरण करने जैसे आयाम हैं। होसबाले ने कहा, ‘‘ पंच परिवर्तन आज समाज की जरूरत है।’’ उन्होंने…
रांची : भाजपा ने झारखंड के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें सीता सोरेन को दुमका से टिकट दिया गया है। वहीं पार्टी ने चतरा से कालीचरण सिंह और धनबाद से ढुल्लू महतो को लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने इससे पहले अन्य प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। गिरिडीह सीट सहयोगी दल आजसू के खाते में है। भारतीय जनता पार्टी के 13 प्रत्याशियों में से कोई भी राजपूत जाति से नहीं है। जबकि पिछले दो लोकसभा में झारखंड की चतरा और धनबाद सीट से पार्टी राजपूत समाज के प्रत्याशी…
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।” गौरतलब है कि देश में सोमवार को होली मनाई जाएगी, जबकि कुछ हिस्सों में मंगलवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा।…
छत्तीसगढ़ : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की चालीसवीं वाहिनी लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम चला रही है। इससे स्थानीय जनता में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ सौहार्द पूर्ण संबंध भी अच्छे बन रहे हैं। इसी कड़ी में नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत भावे के गांव भावे में शनिवार को अनन्त नारायण दत्ता सेनानी 40 वी० वाहिनीं भा०ति० सी० पु० बल के मार्ग दर्शन में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक सेनानी (जी०डी०) केशव चन्द्र महत्तो ने किया।…
लेह, एजेंसियां : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लेह में सेना के जवानों के साथ होली मनायी और खराब मौसमी परिस्थितियों से जूझते हुए दुश्मनों से देश की रक्षा करने के लिए उनकी प्रशंसा की। सिंह को पहले दुनिया की सबसे ऊंची रणभूमि सियाचिन जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे थे। रक्षा मंत्री ने सैनिकों के माथे पर ‘गुलाल’ लगाकर तिलक किया। रंगोत्सव मनाने के बाद सैनिकों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि लद्दाख साहस और बहादुरी की राष्ट्रीय राजधानी है।…
रांची/ (जम्मू ) : जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 22 मार्च से जम्मू में आयोजित नेशनल एरोबिक्स जिमनास्टिक चैंपियनशिप में झारखण्ड टीम की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एरोबिक्स जिम्नास्टिक में दो कांस्य पदक जीत कर जिम्नास्टिक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। झारखंड जिम्नास्टिक संघ की टीमें लगातार तीन वर्षों से इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है और विगत वर्षों में चौथे और पांचवें स्थान पर रही थी। अपने पिछली उपलब्धियों को पीछे छोड़ते हुए जूनियर ऐरो डांस इवेंट में तृतीय स्थान तथा सीनियर पी-टाइट्स में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों ने अन्य…
रांची : कोकर स्थित ग्रैंड ओकेजन में लायंस क्लब रांची एकलव्य ग्रेटर के तत्वधान में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से भी ज्यादा लोगों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कमल जैन, सेकंड डिस्ट्रिक्ट शुभ्रा मजूमदार, पूर्व जिला पाल सिद्धार्थ मजूमदार, लायंस क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिंह, एकलव्य के अध्यक्ष सुबोध चौधरी, हरि कनक के अध्यक्ष सुबोध कश्यप सहित कई लोग मौजूद थे। इस अवसर पर नए लोगों ने लायंस की सदस्यता भी हासिल की। इस समारोह में नाच-गाना और जोक्स के साथ-साथ कई तरीके के सांस्कृतिक कार्यक्रम…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की गिरती कीमत के मुद्दे पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और उनसे जवाब मांगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बढ़ती ईंधन दरों, मुद्रास्फीति और ऋण के लिए उच्च ईएमआई के कारण रुपये की गिरती कीमत हर भारतीय की जेब पर असर डालती है। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वर्ष 2014 से पहले रुपये के मूल्य में अपेक्षाकृत कम गिरावट होने पर भी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के नेता बड़ी-बड़ी बातें किया करते थे। याद है, गुजरात के तत्कालीन…