Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, SIS ग्रुप के थे संस्थापक
- हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी
- अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश
- प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान की 24वीं किस्त करेंगे जारी
- हजारीबाग में एके इंटरनेशनल होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा सुरक्षा गार्ड
- हाथी-घोड़ा लाएंगे लेकिन गदहा लेकर भी नहीं आये,, बिहार में कांग्रेस को Gen Z के ग्रेजुएट वोटरों ने भी नकारा
- अनंत सिंह की डबल मुश्किलें बढ़ सकती हैं, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जानें क्या है मामला
- रांची में दूध सेंटर पर खड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली। केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार सुरेश गोपी ने त्रिशूर लोकसभा सीट पर 74,686 वोटों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई के वीएस सुनील कुमार को 74,686 मतों के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चुनाव आयोग ने केरल में 20 सीटों में से आठ सीटों के नतीजे घोषित कर दिये हैं। आयोग के अनुसार कांग्रेस ने सात सीटें जबकि भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है। त्रिशूर सीट भाजपा के सुरेश गोपी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीपीआई के वीएस सुनील कुमार…
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा चुनाव जीत गए हैं। शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की स्मृति ईरानी को 1,67,196 मतों के अंतर से हराया। चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को 5,39,228 और भाजपा की स्मृति ईरानी को 3,72,032 मत मिले। बहुजन समाज पार्टी के नन्हे सिंह चौहान 34,534 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। सभी चारों सीटों पर भाजपा ने अच्छे अंतर से जीत हासिल कर वर्ष 2014 और वर्ष 2019 का रिकार्ड कायम रखा। इसे मोदी मैजिक का प्रभाव माना जा रहा है। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा का कांग्रेस से मुख्य मुकाबला था। हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने विरोधी सतपाल रायजादा को एक लाख 82 हजार 357 मतों से हराया है। हमीरपुर से अनुराग की लगातार पांचवीं जीत है। मण्डी संसदीय सीट…
मंडी । बॉलीवुड की क्वीनऔर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंगलवार को मंडी संसदीय क्षेत्र में पूर्व राजपरिवार के वंशज तथा कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ 74 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। कंगना रनौत को 5,37,022 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे सिंह को 4,62,267 मद मिले हैं। राज्य के सबसे कठिन और लगभग दो-तिहाई क्षेत्र को कवर करने वाले इस विशाल निर्वाचन क्षेत्र में विरासत और स्टारडम के बीच टकराव देखने को मिला। इस सीट का प्रतिनिधित्व पहले प्रतिभा सिंह करती थीं, जो विक्रमादित्य की मां हैं। वह मंडी से तीन बार सांसद…
कोटा। राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लगातार तीसरी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल को 41,974 मतों से हराया। मतगणना के आंकड़ों के अनुसार दो जिलों की आठ विधानसभा क्षेत्रों की इस सीट पर 15 लाख 959 मतदाताओं में से बिरला को 7,50,496 मत (50 प्रतिशत) मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल को 7,08,522 (47.20 प्रतिशत) मत मिले। यहां के 10,261 लोगों ने नोटा पर वोट डाला। इस सीट के लिए 14,87,901 (71.26 प्रतिशत) लोगों ने 26 अप्रैल को मतदान किया था। इसके अलावा 13,058 मतपत्र डाक ये…
रामगढ़ । रामगढ़ के पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में मंगलवार को 624 अग्निवीरों ने देश सेवा की शपथ ली। पीआरसी के किलाहारि ग्राउंड में मंगलवार को इस मौके पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान 624 अग्निवीर शामिल हुए। 31 सप्ताह के कठिन शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण के उपरांत अग्निवीर तैयार हुए हैं। परेड में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट सह ब्रिगेडियर संजय चंद्र कंडपाल ने परेड की सलामी ली। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान अव्वल प्रदर्शन करने वाले 4 अग्निवीरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्रिगेडियर संजय चंद्र कंडपाल ने बताया कि पंजाब रेजीमेंटल सेंटर का…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की अवकाशकालीन पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया। पीठ ने जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मामले के गुण-दोष पर कुछ नहीं कह रही है। याचिकाकर्ता (सिसोदिया) जमानत के लिए नए सिरे से आवेदन करने के लिए स्वतंत्र…
विजयवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में,तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध (राजद)संयोजक पद की पेशकश की है। तेदेपा सूत्रों ने यहां मंगलवार को बताया कि भाजपा के आंध्र प्रदेश चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने श्री नायडू से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें राजग संयोजक पद की पेशकश करने के पार्टी नेतृत्व के संदेश से अवगत कराया। सूत्रों ने कहा कि तेदेपा प्रमुख ने श्री सिंह से कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मामले पर चर्चा करेंगे…
कोडरमा। कोडरमा संसदीय सीट से एनडीए की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी लगातार दूसरी बार सांसद चुनी गयीं हैं। उन्होंने महागठबंधन के माले प्रत्याशी विनोद सिंह को बड़े अंतर से हरा दिया है। अन्नपूर्णा देवी वर्ष 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं। उस समय कोडरमा से तत्कालीन सांसद रवींद्र राय का टिकट काटकर भाजपा ने अन्नपूर्णा देवी पर भरोसा जताया था और उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाया था। कोडरमा से चार बार विधायक रह चुकीं अन्नपूर्णा देवी के पति रमेश प्रसाद यादव बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पति के असामयिक निधन के बाद अन्नपूर्णा देवी ने राजनीति में…
बोकारो। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो के समर्थक हार की स्थिति को देखते हुए मतगणना केंद्र के समीप उग्र हो गए। वे आजसू समर्थकों के साथ उलझ गये। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच तनातनी को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला लेकिन उग्र समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया। तब पुलिस प्रशासन ने आसूं गैस के गोले दागे और हल्का लाठीचार्ज किया। बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश, चास एसडीपीओ और मुख्यालय डीएसपी पुलिस बलों के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं।…