Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए
- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना
- झारखंड के नौ जिलों में कल बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, आॅरेंज अलर्ट जारी
- रांची के पंडरा में युवाओं के दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग से दहशत
- ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
- झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में
- लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज
- आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत
Author: News Maati
नयी दिल्ली । सरकार ने शनिवार को कहा कि विभिन्न राज्यों में वाणिज्यक उपभोक्ताओं को अब एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू कर दी गयी है और उन्हें उनके इलाकों में उपलब्ध पाइप वाली प्राकृतिक गैस कनेक्शन अपनाने का सुझाव भी दिया जा रहा है। इसी बीच एलपीजी से लदे दो भारतीय जहाज होर्मूज जलडमरूमध्य से निकल कर भारत के लिए रवाना हो चुके हैं और वे 16 तथा 17 मार्च को गुजरात के बंदरगाहों पर पहुंच सकते हैं, इससे एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। एलपीजी का भंडार बढाने के लिए खाड़ी देशों के अलावा अन्य देशों से…
रांची। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने शनिवार को कहा कि देश में घरेलू गैस (एलपीजी) और पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। जो भी समस्या या अफवाह सामने आ रही है, वह कांग्रेस और झारखंड सरकार के कुछ मंत्रियों द्वारा प्रायोजित है, जिसे अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है। अरगोड़ा स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में संजय सेठ ने कहा कि राजनीतिक कारणों और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ लोग अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले देश में प्रतिदिन लगभग 55 लाख गैस सिलेंडर…
कोडरमा । विधायक और प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने शनिवार को विधानसभा सत्र के शून्यकाल में पत्रकारों से जुड़ा मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार जोखिम में समाचार का संकलन करते हैं, लेकिन उन्हें सुविधा नहीं मिलती है। विधायक ने कहा कि राज्य में पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पत्रकारों से राशि ली गई पर आज तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं दिया गया। उन्होंने इसे अविलंब चालू करने के साथ ही अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। विधायक डॉ नीरा यादव की ओर से पत्रकारों…
नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के दौरान ईरान की ओर से अनुमति मिलने के बाद एलपीजी लेकर आने वाला दूसरा जहाज नंदा देवी भी होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकल गया है। इससे पहले एलपीजी लेकर आने वाला जहाज शिवालिक भी होर्मुज जलडमरूमध्य से सफलता पूर्वक निकला था। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शिवालिक को भारतीय नौसेना की सुरक्षा में लाया जा रहा है और अगले दो दिनों के भीतर इसके किसी भारतीय बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है। संभवत: यह मुंबई या कांडला पहुंचेगा। जहाज खुले समुद्र में पहुंच चुका है और भारतीय नौसेना…
नई दिल्ली । ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अचानक से भारत की याद आने लगी है। शनिवार को ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026’ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक मैसेज पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने भारत और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। इसे अमेरिकी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और ट्रंप की समर्थक लॉरा लूमर ने पढ़ा। इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप के भारत दौरे का संकेत भी दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए अपना प्यार दिखाया और इशारा किया कि वह जल्द ही फिर से देश आने का प्लान…
लूमर ने कहा, “मैंने लगभग एक घंटे पहले राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात की थी। मैं आपको ठीक वही पढ़कर सुनाऊंगी, जो उन्होंने मुझसे कहा। उन्होंने कहा कि मैं भारत से प्यार करता हूं। प्लीज उन्हें बताएं कि मैं मोदी से प्यार करता हूं। मैं भारतीय लोगों से प्यार करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार नेता और मेरे अच्छे दोस्त हैं। प्लीज भारत के लोगों को बताएं कि मैं जल्द ही एक और विजिट के लिए भारत आऊंगा।” कॉन्क्लेव में वैश्विक राजनीतिक मुद्दे और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर खास तौर पर चर्चा हुई। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ने…
रांची। रांची समेत 17 जिलों में 16 मार्च को तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है उनमें गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 18 मार्च तक…
चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगर पालिका (सामान्य) चुनाव के बाद शनिवार को सदर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार ने चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश और नगर परिषद के 21 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चाईबासा में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आधारभूत सुविधाओं को…
रांची। मेदिनीनगर नगर निगम के उपमहापौर मनोज सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। शनिवार को उपमहापौर पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गयी, जिसमें उपमहापौर पद पर मनोज सिंह के अलावा कोई अन्य पार्षद ने अपनी दावेदारी पेश नहीं की। ऐसे में उनका निर्विरोध रूप से चुन लिया गया। वार्ड नम्बर 5 की पार्षद नीरा देवी प्रस्तावक बनीं, जबकि वार्ड 12 के पार्षद अनूप कुमार सिंह समर्थक रहे। मनोज सिंह वार्ड नंबर 23 से निर्विरोध पार्षद भी चुने गए थे। इसके साथ ही उनके डिप्टी मेयर बनने की अटकलें तेज हो गई थीं। डिप्टी मेयर पद के…
रांची। राजधानी रांची में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन शुक्रवार देर रात करीब दो बजे खुद सड़कों पर उतर आए। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त कर रही पुलिस टीमों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पीसीआर वाहनों और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों की गतिविधियों की जांच की। इसी क्रम में पीसीआर-2 में प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) दिलीप रजक को अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करते नहीं पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए…