Author: News Maati

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के एक जब्त मकान में स्कूल खोलने के बयान पर सियासत तेज हो गई है। बिहार में सत्तारूढ़ जदयू और भाजपा ने इस निर्णय को सराहा है। बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने इस फैसले का खुलकर समर्थन किया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव ने गरीबों के नाम पर जमीन हड़पी है। अब उसी जमीन पर समाज कल्याण के कार्य होने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सिर्फ स्कूल ही नहीं, बल्कि अनाथालय, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक और दलित छात्रावास जैसे संस्थान भी…

Read More

रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शराब घोटाला मामले में प्लेसमेंट एजेंसी के निदेशक को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। एसीबी ने मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक को शनिवार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एसीबी ने 14 अक्टूबर को मेसर्स विजन हॉस्पिटलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के तीन निदेशक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार मेसर्स विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स और मार्शन इनोवेटिव प्राइवेट लिमिटेड का चयन हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में मानव संसाधन प्रदाता के तौर पर किया गया था। प्लेसमेंट एजेंसी ने 27 अगस्त 2023 को कंपनी…

Read More

नयी दिल्ली। केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई है। तिरुवनंतपुरम निगम चुनाव में एनडीए ने 101 सदस्य वाले निगम में 50 सीटें जीतकर जीत दर्ज की है। इस तरह तिरुवनंतपुरम निगम में वाम लोकतांत्रिक मोर्चे का चार दशक से भी लंबे समय से चला आ रहा वर्चस्व समाप्त हो गया है। उल्लेखनीय है कि तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गढ़ माना जाता है और कई बार यहां से जीत हासिल कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय…

Read More

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वंदे भारत ट्रेनों में संबंधित क्षेत्र के स्थानीय व्यंजन परोसे जाएं। इससे यात्रियों को उस क्षेत्र की संस्कृति और स्वाद से रूबरू होने का अवसर मिलेगा तथा यात्रा अनुभव और बेहतर होगा। इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से भविष्य में सभी ट्रेनों में विस्तारित किया जाएगा। वैष्णव ने शनिवार को रेल भवन में समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी उपस्थित थे। बैठक में रेल मंत्री ने बताया कि फर्जी पहचान के जरिए टिकट बुकिंग पर…

Read More

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन। अमेरिका के तीन प्रभावशाली सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क को खत्म के लिए कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में एक प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने कहा है कि भारत के प्रति इस गैर-जिम्मेदाराना शुल्क रणनीति’ के प्रतिकूल परिणाम होंगे, जिससे यह महत्वपूर्ण साझेदारी कमजोर पड़ेगी। उत्तर कैरोलाइना की प्रतिनिधि डेबोरा रॉस, टेक्सास के प्रतिनिधि मार्क वेसी और इलिनोइस के प्रतिनिधि राजा कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें भारत से आयात की जाने वाली वस्तुओं पर 50 प्रतिशत तक शुल्क लगाने के ट्रंप के फैसले…

Read More

पटना। बिहार के नीतीश कुमार मंत्रिमंडल की बैठक में बीते मंगलवार को स्वीकृत तीन नए विभागों के प्रभार का फैसला शनिवार को कर लिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल विमानन विभाग अपने पास रखा है, जो पहले भी उनके पास था। उच्च शिक्षा विभाग का प्रभार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को सौंपा गया है। वे जनता दल (यूनाइटेड) कोटे से मंत्री हैं। वहीं, भाजपा कोटे के मंत्री संजय सिंह टाइगर को नवसृजित युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग का मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और सिविल…

Read More

रांची। पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तरी राज्यों (जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश) से आने वाली ठंडी हवाएं पूर्वी और मध्यवर्ती राज्यों में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। इससे झारखंड सहित विभिन्न जिलों में फिलहाल ठंड में कमी आई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी दिनों में…

Read More

जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर में हुई शेखर सांडिल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। बरामदगी और पुलिस की पूछताछ के दौरान हत्या की साजिश और उसके पीछे की पुरानी रंजिश का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में देवनगर निवासी राहुल सिंह (26), संजय पाल (19) और संतोष कमार्कार उर्फ खुड़ा (33) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल सिंह है, जबकि संतोष कमार्कार आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा है। आरोपितों के पास से एक अवैध पिस्तौल और…

Read More

रांची । बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भारत में घुसपैठियों की कोई जगह नहीं है। भारत के संसाधन पर अधिकार सिर्फ यहां के नागरिकों का है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के लिए इन घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं और इन्हें आधार कार्ड तक बनवा रहे हैं। भाजपा सत्ता में आने पर इन्हें सीधे तौर पर बाहर करेगी। रांची में आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह हमारा पुराना सिद्धांत रहा है कि भारत में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। झारखंड की सीएजी रिपोर्ट…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने शुक्रवार को निर्बाध, कुशल और पारदर्शी उपयोग (कोलसेतु) के लिए कोयला लिंकेज की नीलामी की नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत किसी भी औद्योगिक उपयोग और निर्यात के लिए कोयले का उपयोग करने हेतु ‘कोलसेतु’ नामक एक नई विंडो बनाई गई है, जिसे एनआरएस लिंकेज नीति में शामिल किया गया है। यह नई नीति सरकार द्वारा किए जा रहे कोयला क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर सुधारों को दिखाती है। कैबिनेट की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा…

Read More