Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- भारत का यूएन में कड़ा संदेश: 80 साल पुराने युद्ध के आधार पर नहीं तय हो सकती आज की दुनिया की दिशा
- बिहार: गयाजी में दारोगा पुत्र हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, हथियार और गोलियां बरामद
- बिहार विधान परिषद चुनाव: मतदान के बीच नीरज कुमार ने दिखाया विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- यह रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं
- रांची के एक और क्रिकेटर को मिला इंडियन टीम में मौका, जानें कौन हैं शिखर मोहन
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज आएंगे रांची, कल झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
- फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती, मोदी ने राहुल पर किया तंज
- तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड
- रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र
Author: News Maati
प्योंगयांग । उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन का देश हाल ही में विनाशकारी बाढ़ से हिल गया। इस बाढ़ को रोक पाने में नाकाम रहने के कारण 30 हाई रैंकिंग अधिकारियों को किम जोंग ने फांसी दे दी है। विनाशकारी बाढ़ ने चागांग प्रांत के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया, जिसमें 4000 से ज्यादा उत्तर कोरियाई लोग मारे गए। दक्षिण कोरियाई न्यूज आउटलेट चोसुन टीवी के मुताबिक उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने कहा, ‘जिन लोगों ने अस्वीकार्य हताहतों की संख्या बढ़ाई उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पार्टी के 20-30 प्रमुख…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरो गांव में मात्र चार महीने पहले ब्याही गई 22 वर्षीय प्रीति कुमारी की हत्या कथित रूप से उसके पति और ससुराल के लोगों ने दहेज की खातिर कर दी। इससे गुस्साए प्रीति के मायके वालों ने सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर मंगलवार को उसका शव ससुराल की आंगन में चिता बनाकर जला दिया। पुलिस ने प्रीति के पति अजीत यादव और उसके देवर को गिरफ्तार किया है। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। प्रीति कुमारी चौपारण के जगदीशपुर निवासी जगदीश यादव की पुत्री थी। उन्होंने अपनी पुत्री…
नई दिल्ली। चीन के साथ चल रहे गतिरोध के बीच रक्षा तैयारियों को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने 1.45 लाख करोड़ रुपये के 10 पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। भविष्य के लिए तैयार लड़ाकू वाहनों, वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडार, डोर्नियर-228 विमानों, अगली पीढ़ी के तेज गश्ती और अपतटीय गश्ती जहाजों की खरीद को स्वीकृति मिल गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को साउथ ब्लॉक में हुई बैठक में चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेना प्रमुख, रक्षा सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। रक्षा मंत्रालय प्रमुख परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी में…
लखनऊ । अयोध्या दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए यूपी सरकार तेज गति से कार्य कर रही है। इस वर्ष न केवल राम की पैड़ी, नया घाट समेत अयोध्या के विभिन्न घाटों को 25 लाख से ज्यादा दीयों से सजाया जाएगा, बल्कि चार दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में साज-सज्जा इस कदर आकर्षक होगी, जो अयोध्या को साकेत धाम की वास्तविक अलौकिक आभा प्रदान करेगी। जानकारी के अनुसार 28 से 31 अक्टूबर के बीच अयोध्या में इस वर्ष होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न शिफ्ट्स में…
अलकायदा से जुड़े चार संदिग्धों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लेकर पहुंची रांची, किया फील्ड वेरिफिकेशन
रांची।अलकायदा से जुड़े चार संदिग्धों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने रांची लाकर फील्ड वेरिफिकेशन किया है। चारों पर आरोप है कि वे लोग झारखंड में अलकायदा का मॉड्यूल तैयार कर रहे थे। मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने इनामुल अंसारी, शाहबाज अंसारी, मोतीउर रहमान और अल्ताफ अंसारी को लेकर रांची के चान्हो पहुंची थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और झारखंड एटीएस की टीम ने गिरफ्तार आरोपित के साथ उन जगहों का फील्ड वेरिफिकेशन किया है जहां ट्रेनिंग के साथ-साथ युवाओं को आतंकी बनने के लिए…
रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रांची-पुणे और रांची-हैदराबाद के लिए जल्द ही नयी विमान सेवा शुरू की जायेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा दोनों शहरों के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी। इसके लिए डीजीसीए से अनुमति मिल गयी है। जल्द ही समय-सारिणी उपलब्ध करायी जायेगी। इसके बाद विमान सेवा शुरू होगी। यह जानकारी एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के सामने थर्ड लेन का निर्माण होगा। इससे ट्रैफिक जाम नहीं रहेगा और वाहनों को निकासी में कम समय लगेगा। साथ ही वीआइपी वाहनों…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगड़ के दंतेवाड़ा जिले के पुरंगेल वनक्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 09 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए सभी 09 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च आॅपरेशन जारी है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मुताबिक जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में बैलाडीला पहाड़ी की तलहटी में पश्चिम बस्तर डिवीजन के 30-35 नक्सलियों की उपस्थिति की गुप्त सूचना के बाद लोहा गांव की तरफ से डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ यंग प्लाटून, सीआरपीएफ 111वीं बटालियन की अलग-अलग टुकड़ियों को सोमवार रात को सर्चिंग पर रवाना किया गया था। मंगलवार सुबह पुरंगेल…
लखनऊ । अयोध्या दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए यूपी सरकार तेज गति से कार्य कर रही है। इस वर्ष न केवल राम की पैड़ी, नया घाट समेत अयोध्या के विभिन्न घाटों को 25 लाख से ज्यादा दीयों से सजाया जाएगा, बल्कि चार दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में साज-सज्जा इस कदर आकर्षक होगी, जो अयोध्या को साकेत धाम की वास्तविक अलौकिक आभा प्रदान करेगी। जानकारी के अनुसार 28 से 31 अक्टूबर के बीच अयोध्या में इस वर्ष होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न शिफ्ट्स में…
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत इचाक प्रखंड की बरका खुर्द पंचायत में मंगलवार को 67 परिवारों के करीब 200 लोगों ने ईसाई से हिंदू धर्म में घर वापसी की। इन्होंने कुछ महीने पहले ईसाई मिशनरियों के प्रभाव और प्रलोभन में आकर धर्मांतरण कर लिया था।बरका खुर्द स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को सनातन समाज की ओर से आयोजित अनुष्ठान में ऊं स्वरोच्चारण के बीच वापस हिंदू धर्म में लौटे लोगों का स्वागत पांव धोकर किया गया। घर वापसी करने वाले ज्यादातर परिवार दलित तबके के हैं और इनमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। आर्ष कन्या गुरुकुल की आचार्या…
पटना। बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने मंकी पॉक्स की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और अस्पतालों को एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के बाद प्राथमिकता के आधार पर जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (पटना) पर एक स्वास्थ्य डेस्क स्थापित किया गया है। पटना के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन हवाई अड्डे के अधिकारियों और जिला सिविल सर्जन को आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को पटना आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के पिछले 21 दिनों के…