Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त
- मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष
- डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन सात अप्रैल से चलेगी
- रांची में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी अनिवार्य : उपायुक्त
- हॉर्मुज से आठ जहाज सुरक्षित निकले, दो निकलने की तैयारी में, भारत की कुटनीतिक सफलता
- 2029 से लागू होगा 33% महिला आरक्षण, 16-18 अप्रैल को संसद में होगी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा, मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- किशनगंज के एसडीपीओ की नौकरानी करोड़ों की मालकिन, लग्जरी कार से चलती हैं पारो
- हजारीबाग में चर्चित अभिषेक कुमार हत्याकांड का पर्दाफाश, हथियार के साथ छह आरोपी गिरफ्तार
Author: News Maati
पटना। बिहार भाजपा के इतिहास में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। 45 वर्षीय नितिन नबीन सबसे कम उम्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी ने युवा कार्यकर्ता एवं बिहार के पथ निर्माण व नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत कर नई पीढ़ी के हाथ में भाजपा की बागडोर सौंप दी। इसके साथ ही भाजपा में दूसरी पीढ़ी के कार्यकर्ता को शीर्ष पद का दायित्व सौंप कर व्यापक स्तर पर बदलाव के संकेत भी दिए हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी के रूप में भाजपा की प्रचंड जीत…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने रविवार को आजादनगर इलाके का व्यापक निरीक्षण कर नगर निगम की सफाई व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को सामने लाया। आजादनगर विधायक प्रतिनिधि निसार अहमद के नेतृत्व में किए गए इस दौरे के दौरान कई स्थानों पर गंदगी, जाम नालियां और जर्जर सड़कों की स्थिति देखकर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण में भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। दौरे की शुरूआत मानगो स्थित नगर निगम कार्यालय के समीप गांधी मैदान से हुई, जहां कार्यालय से महज कुछ कदम की दूरी पर…
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी की ताजपोशी हो गई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी के निर्वाचित होने की घोषणा की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव में एकमात्र नामांकन होने के बाद आज प्रदेश चुनाव अधिकारी ने पंकज चौधरी को निर्वाचित कर दिया। इस माैके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संगठन के केंद्रीय चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश के चुनाव अधिकारी डाॅ महेंद्र नाथ पांडेय, अध्यक्ष भूपेन्द्र चाैधरी सहित कई केंद्रीय व राज्य…
गंगटोक। सिक्किम की प्रतिष्ठित पर्वतारोही मनीता प्रधान ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विन्सन मैसिफ पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय पर्वतारोहण के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। विश्वप्रसिद्ध ‘सेवन समिट्स’ चुनौती को पूरा करने से अब वह केवल एक चोटी दूर रह गई हैं। माउंट विन्सन मैसिफ अभियान पर्वतारोही मनीता प्रधान के महत्वाकांक्षी ‘प्रोजेक्ट सेवन समिट्स’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके अंतर्गत उन्होंने सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करने का लक्ष्य रखा है। माउंट विन्सन की सफल चढ़ाई के साथ वह अब तक छह…
नई दिल्ली। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। नितिन नबीन की नियुक्ति को बिहार की राजनीति में बीजेपी के संगठनात्मक विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है। रविवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। यह जानकारी बीजेपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा…
रांची| रांची प्रेस क्लब का चुनाव 13 दिसंबर को क्लब परिसर में हुआ। सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हुई और शाम के तीन बजे तक चली। इसको लेकर सुबह से प्रेस क्लब में गहमा-गहमी रही। प्रेस क्लब के अंदर और बाहर पत्रकारों की भारी भीड़ रही। तीन बजे वोटिंग संपन्न होने के बाद बैलेट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव प्रबंधन समिति ने अपने कब्जे में रख लिया। इसके बाद मत पत्रों का अलग-अगल बंडल बनाकर शाम सात बजे से मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक चली। प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर शंभू नाथ चौधरी…
रांची। बीआईटी मेसरा पॉलिटेक्निक मैदान में शनिवार को बीआईटी क्रिकेट लीग 2025 का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। खेल में डिवाइन स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अवेंजर वॉरियर्स को पराजित करते हुए टूर्नामेंट की पहली चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया। वहीं फाइनल में अवेंजर वॉरियर्स के कप्तान डॉ रजनीश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुरुआत में ही डिवाइन स्ट्राइकर्स के कप्तान डॉ श्रीधर पटनायक के आउट होने से मैच अवेंजर के पक्ष में जाता दिखा। लेकिन अविषेककी सधी गेंदबाजी के सामने डिवाइन स्ट्राइकर्स की टीम 118 रन पर सिमट गई। इधर, लक्ष्य का…
रांची। झारखंड में इस बार नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लेते हुुए बैलेट पेपर की छपाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चुनाव के लिए कुल 45 लाख बैलेट पेपर की छपाई होगी। आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में निकाय चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत वार्डों व मतदान केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। बताया जाता है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम की अनुपलब्धता के कारण बैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए निर्णय लिया है। निकाय चुनाव के लिए जितनी संख्या में…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को बिना किसी पूर्व सूचना के बस में सवार होकर राजधानी रांची की शहरी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आम यात्रियों के बीच मौजूद रहे और शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर उनकी गाड़ी चलती रही, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शहर की यातायात व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, साफ-सफाई, पैदल यात्रियों की सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहरी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को समझना और आम नागरिकों को होने…
राजगीर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नालंदा जिला स्थित बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने खुली जीप में सवार होकर दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। साथ ही प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु…