Author: News Maati

नई दिल्ली। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में पदभार संभाला। भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने बिहार के मंत्री नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने पर कहा, “नितिन नवीन को अभिनंदन। वे एक विनम्र और समर्पित कार्यकर्ता हैं। वे 5 बार विधायक रह चुके हैं… आज उन्होंने अपने काम से जो जगह बनाई है, उसी कारण पार्टी ने कार्यकर्ता को सम्मान दिया है और यह केवल भाजपा में…

Read More

पटना । बिहार की राजनीति में कई बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिग्गज नेता और विधायक संजय सरावगी को तत्काल प्रभाव से बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के स्थान पर सरावगी की ताजपोशी को पार्टी की सोची-समझी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। संजय सरावगी का संबंध राज्य के मिथिलांचल क्षेत्र (दरभंगा) से है, जिसे बीजेपी ने आने वाले समय में अपने मुख्य फोकस में रखा है। वैसे, संजय सरावगी लगातार 6 बार से दरभंगा सदर के विधायक हैं। इस बदलाव…

Read More

रांची। झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। मारंडी ने गुमला में हुई गर्भवती महिला की मौत पर कहा कि अनेकों घटनाएं हर रोज झारखंड में कहीं न कहीं घटती हैं, अधिकतर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में। मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 19 साल की उम्र में गर्भवती सुकरी कुमारी और उसके बच्चे की जान चली गई। कारण – इलाज में देरी, सड़क के अभाव में बेहद गंभीर अवस्था में भी उसे बहंगी में लादकर अस्पताल ले जाना पड़ा। यह गुमला के झलकापाठ गांव की घटना…

Read More

रांची । झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान, जो बीते दिनों 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था, अब एक बार फिर 10 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। तापमान में इस बढ़ोतरी के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने की वजह से हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि झारखंड के लगभग सभी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने का असर देखा जा रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में…

Read More

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां एक पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ गले में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना में दो बच्चे बच गए हैं। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड चार की है, जहां अमरनाथ राम ने अपने पांच बच्चों के साथ गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे…

Read More

रांची। रांची में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज रोड नंबर-09 में की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि सुजीत राय अपने घर के पास अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) की अगुवाई में पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान सुजीत राय (36 वर्ष) और उसकी…

Read More

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन सोमवार को पटना स्टेशन के समीप स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनके साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी थे। नितिन नबीन ने महावीर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पटना स्थित नबीन सिन्हा स्मृति पार्क पहुंचे और यहां अपने पिताजी, स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं…

Read More

चाईबासा । केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन के दो जवान झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सारंडा के जंगल में रविवार को तलाश अभियान के दौरान तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) में हुए अलग-अलग विस्फोटों में गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने संदेह जताया कि इन आईईडी को नक्सलियों ने लगाया था। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने बताया कि आईईडी विस्फोट की चपेट में आए कोबरा बटालियन के दोनों जवान सारंडा के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ तलाश अभियान चला रही टीम का हिस्सा…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई…

Read More

रांची। झारखंड शराब घोटाला में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी )की जांच और कार्रवाई लगातार जारी है। फर्जी बैंक गारंटी मामले में शनिवार को गिरफ्तार मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी के निदेशक जगन तुकाराम देसाई को रविवार को रांची लाया गया। एसीबी की टीम फ्लाइट से जगन तुकाराम देसाई को लेकर रांची एयरपोर्ट पहुंची। एसीबी रांची थाना कांड संख्या 09/2025 मामले में जगन तुकाराम देसाई को गुजरात के पोखरण स्थित सप्तगिरी कोआॅपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी से एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से संबंधित है। कंपनी को ई-टेंडर की निविदा…

Read More