Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे को भेजा समन, 29 और 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया, जानें क्या है मामला
- हिन्द महासागर क्षेत्र को बनाएंगे अवसरों का महासागर, मोदी ने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर का आर्थिक पैकेज किया ऐलान
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: आदित्य साहू
- परसुडीह में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
- चतरा में एक करोड़ रुपये का 912 किलो डोडा बरामद
- झारखंड फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’
- चाईबासा में डबल मर्डर, अंधविश्वास में जेठ ने की गर्भवती भाभी और भतीजी की हत्या
- बिल्डर शुभम साबू गिरफ्तार, रिम्स की जमीन अतिक्रमण मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Author: News Maati
पटना। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार और देश के चर्चित चुनावी रणनीतिकार ने गुरुवार को कहा कि अगला विधानसभा चुनाव वे मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब चुनाव लड़ेंगे तो राजद के अध्यक्ष लालू यादव और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार जैसे नेताओं के दांत खट्टे हो जाएंगे। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि वे मुझे धकिया (धकेल) दें, उनके बस की बात नहीं। बिहार में पदयात्रा कर रहे किशोर ने कहा कि वे अगर जन सुराज व्यवस्था नहीं बनाएंगे तो कल होकर समाज के लोग बोलेंगे कि प्रशांत किशोर गांवों-प्रखंडों में घूम रहे हैं, इनकी तो कोई ताकत ही…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार की हताशा में वो देश और विदेश के निवेशकों को भ्रमित कर डराने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा और हमारे नेताओं पर अनाप-शनाप आरोप लगाए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष की हार की हताशा से राहुल गांधी अभी तक उबर…
चंडीगढ़। फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत ने वीडियो जारी कर गुरुवार को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक महिला सुरक्षाकर्मी द्वारा उन्हें थप्पड़ मारने की पुष्टि की है।कंगना ने वीडियो में कहा कि उन्हें मीडिया और शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं, वह ठीक हैं । उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर जब वह सुरक्षा जांच के दौरान जा रही थी, उसी दौरान महिला सुरक्षा कर्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। उन्होंने कहा कि जब मैंने सुरक्षा कर्मी से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, इसके जवाब में महिला ने कहा…
मुंबई। लोकसभा चुनाव परिणाम से लगे जोरदार झटके के बाद घरेलू शेयर बाजार अब उबरता हुआ नजर आ रहा है। केंद्र में भाजपा की अगुवाई में एनडीए सरकार बनने की संभावना लगभग तय हो जाने के कारण आज लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार का अंत किया। सेंसेक्स इंट्रा-डे में 915 अंक और निफ्टी 289 अंक तक उछलने में सफल रहे। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.93 प्रतिशत और निफ्टी 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लगातार दूसरे दिन हरे निशान…
पटना। बिहार में बदल रहे मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस सबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 10 जून से 30 जून तक सभी सरकारी स्कूल सुबह 6:30 से 10:50 बजे तक संचालित होंगे। बिहार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पूरा शिड्यूल जारी करते हुए जारी आदेश में कहा है कि शिक्षकों को सुबह 6:20 बजे स्कूल पहुंचना होगा और साढ़े 6 बजे स्कूलों को खोलना होगा। साढ़े 6 बजे से 6:45 बजे तक प्रार्थना होगी। 6:45 बजे से 7:20 बजे तक पहली कक्षा,…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेलों में कैदियों की बदतर और चिंताजनक स्थिति सम्बन्धी बयान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पलटवार किया है। बाबूलाल ने कहा है कि जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता के अहंकार में सैकड़ों निदोर्षों को जेल में डाला। तब उन्हें ना तो मानवाधिकार का ख्याल आया, ना जेल के अंदर के बदतर हालात का। बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर इस आशय का बयान साझा करते हुए कहा कि लोगों को उठा कर जेल में डालने की हेमंत की बड़ी तमन्ना थी। ईश्वर का…
रांची। राजधानी रांची में कई दिनों से सूरज की तपिश कम नहीं हो रही है। कड़ी धूप के कारण सभी को परेशानी हो रही है लेकिन ट्रैफिक पुलिस के जवान धूप के कारण सबसे ज्यादा परेशान हैं । इस प्रचंड गर्मी में भी रांची की यातायात पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था को संभाल रही है। धूप वाला चश्मा, ग्लूकोन डी, हॉट एंड कोल्ड बोतल और ओआरएस बांटा : प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने यातायात व्यवस्था में तैनात ट्रैफिक पुलिस के लिए विशेष प्रबंध किया है। ट्रैफिक पुलिस को धूप वाला चश्मा, ग्लूकोन डी, हॉट…
रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी रांची में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों पक्षों ने फायरिंग भी की। फायरिंग में आकाश नाम के युवक को गोली लगी है, जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है। घटना बुधवार देर रात की है। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मारपीट और फायरिंग की घटना गगन और आकाश गुट के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग बिल्डर के लिए जमीन पर कब्जा करने का काम करते हैं। गगन ने एक बिल्डर के लिए बाउंड्रीवाल…
लोहरदगा। एएसआई धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड के आरोपी सिपाही अनंत सिंह मुंडा को पुलिस ने करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एएसआई के शव को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने एएसआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।बताया जाता है कि घटना के बाद सिपाही ने खुद को रूम में बंद कर लिया था। लोहरदगा एसपी हरिश बिन जमा और पुलिस की टीम ने 10 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद सिपाही पर काबू पाया और उसे गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव खत्म…
अचानक बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं कांग्रेस कार्यालय पहुंची, पूछा-राहुल गांधी कब 8500 रुपए डालेंगे
लखनऊ। कांग्रेस के लखनऊ स्थित कार्यालय में बुधवार को अचानक बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी उनके वादों को पूरा करेंगे, वो चुनाव जीत गए हैं। एक नहीं, बल्कि दो-दो सीटों पर वो जीत का परचम लहराने में सफल रहे, जो कि हर तरह से प्रशंसनीय है। कांग्रेस कार्यालय पहुंची जुबैदा नाम की एक महिला ने कहा कि अब तो कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। अब राहुल गांधी ने हमसे जो वादे किए हैं, उसे पूरा करेंगे। उन्होंने चुनाव में कहा था कि वो महिलाओं के खाते में प्रतिमाह…