Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए
- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना
- झारखंड के नौ जिलों में कल बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, आॅरेंज अलर्ट जारी
- रांची के पंडरा में युवाओं के दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग से दहशत
- ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
- झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में
- लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज
- आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत
Author: News Maati
सिंहरांची,। क्षत्रिय गौरव एकता मंच की ओर से रविवार को पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में क्षत्रिय गौरव एकता समागम महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज से झारखंड में कई लोग आईएएस और आईपीएस बने हैं, लेकिन सबसे अधिक जमीन भी क्षत्रिय समाज की ही छीनी गई है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने समाज में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज बेटियों को घर से बाहर पढ़ने या रहने के लिए कई बार सोचना पड़ता है। इसलिए समुदाय की बेटियों के लिए रांची में…
मुजफ्फरपुर। बिहार के सिवान के चर्चित ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह के मुख्य सरगना और कुख्यात अपराधी अयूब खान को पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सिवान से आई विशेष पुलिस टीम और मुजफ्फरपुर पुलिस के संयुक्त आॅपरेशन के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, अयूब खान मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित अपने एक आवास में छिपा हुआ था। सीवान पुलिस को उसके यहां होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुजफ्फरपुर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया और मिठनपुरा इलाके में घेराबंदी कर…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। पोलिंग बूथों पर पर्याप्त इंतजाम रहेंगे। साथ ही सुरक्षा की सख्त व्यवस्था रहेगी। चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 3.28 करोड़, महिला मतदाता 3.16 करोड़ और थर्ड जेंडर 1152 मतदाता हैं।…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इसके तहत पुडुचेरी, केरल और असम में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग कराई जाएगी। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए…
गुवाहाटी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने असम दौरे के दूसरे रविवार को राज्य की स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरूआत आदिशक्ति कामाख्या और महापुरुषों लचित बरफुकन, वीर चिलाराय, महाराज पृथु को याद करते हुए किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, वह संसद में चाय पकोड़े खाने जाते हैं। राहुल गांधी को संसद की जानकारी नहीं है। संसद ब्रेकफास्ट करने की जगह नहीं है। गुवाहाटी के बिरुवारी में केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने प्राज्योतिष मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह…
रांची। रांची सदर अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की टीम ने अपनी विशेषज्ञता का परिचय देते हुए ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 44 वर्षीय महिला की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक कर उसे नई जिंदगी दी है। बोकारो निवासी इस महिला के मस्तिष्क में अत्यंत संवेदनशील स्थान पर ट्यूमर था, जिसे सफल आॅपरेशन के जरिए हटाया गया। सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात रंजन ने रविवार को बताया कि मरीज के मस्तिष्क के बायीं कनपटी वाले हिस्से में ट्यूमर था। मेडिकल दृष्टि से यह स्थान बेहद संवेदनशील और जटिल माना जाता…
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा आज होने की संभावना है। Election Commission of India आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। इस दौरान West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam और Puducherry में होने वाले विधानसभा चुनावों का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।सूत्रों के मुताबिक, सबसे बड़ा और दिलचस्प चुनावी मुकाबला पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है, जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराए जाने की संभावना है। वहीं असम में दो चरणों में वोटिंग कराए जाने की तैयारी की जा…
बंगाल में रोटी, माटी व बेटी को खतरा, महाजंगलराज सरकार का काउंटडाउन शुरू, मोदी ने टीएमसी पर बोला हमला
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ममता बनर्जी सरकार व टीएमसी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को यहां दिए जा रहे संरक्षण से रोटी, मांटी व बेटी तीनों को खतरा है। विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले बंगाल के दौरे पर आए पीएम ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में भाजपा की मेगा परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार घुसपैठियों को यहां की जमीन पर कब्जा दिला रही है। पीएम ने चिंता जताते हुए कहा कि बंगाल के ज्यादातर इलाकों…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को बताया कि ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ नामक दो एलपीजी टैंकर जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इन जहाजों में करीब 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी लदी हुई है। पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने एक ब्रीफिंग के दौरान बताया कि इन टैंकरों के भारत पहुंचने के लिए क्रमशः मुंद्रा और कांडला बंदरगाह निर्धारित किए गए हैं। उनके मुताबिक, शिवालिक के 16 मार्च और नंदा देवी के 17 मार्च तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इन दोनों जहाजों के…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शनिवार को सदन में गहमागहमी के बीच पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के बजट पर चर्चा हुई। चर्चा और कटौती प्रस्तावों के निस्तारण के बाद सदन ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लिए 5,194.53 करोड़ रुपये के बजट को अपनी स्वीकृति दे दी। निर्दलीय विधायक जयराम महतो द्वारा लाया गया कटौती प्रस्ताव बहुमत के अभाव में अस्वीकृत हो गया। सदन में जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा शराब की लत में बर्बाद हो रहे…