Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पास
- खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज, कहा-कांग्रेस मुर्खों की टोली
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांगते के लैपटॉप से मिली सेटिंग सूची, 15 में से 10 अभ्यर्थियों का पहले से तय चयन।
- प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती फिर चढ़ी मोबाइल टावर पर
- बोलते रहे खड़गे, हॉल होता रहा खाली’, पटना के बापू सभागार में कुर्सियां खाली देख असहज हुई कांग्रेस
- खरगे ने की पीएम मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, अमित शाह बोले-कांग्रेस अब गाली-गलौज पर उतरी
- नमो घाट पर मोदी-योगी,नभ में महाशक्ति
- रांची में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान ऑटो चालक पकड़ा गया, एयर गन बरामद
Author: News Maati
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) : दिल्ली हाई कोर्ट ने विदेशी मुद्रा से संबंधित राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा दर्ज एक मामले में हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन कांत मुंजाल को जारी समन बुधवार को रद्द कर दिया। हाई कोर्ट ने मुंजाल की उस याचिका पर यह आदेश पारित किया, जिसमें उन्होंने निचली अदालत के एक जुलाई 2023 के आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया गया था। आदेश में सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कथित अपराधों के लिए उनके खिलाफ समन जारी किया गया था। न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने कहा, ‘‘ याचिका स्वीकार की जाती है। समन आदेश रद्द…
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (एजेंसियां) : पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें अपने मुद्दों से अवगत कराया। राहुल गांधी के संसद भवन स्थित कार्यालय में यह मुलाकात हुई। इसमें कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी, अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश भी मौजूद थे। इस प्रतिनिधिमंडल में पंजाब, हरियाणा,…
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) : कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित कंपनी मेटा एआई अब हिंदी समेत सात नई भाषाओं में उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि यह कदम बहुभाषी खंड में मेटा के एआई असिस्टेंट की क्षमता बढ़ाता है। इसका मतलब यह है कि उपयोगकर्ता इन नई भाषाओं में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर मेटा एआई के साथ बातचीत कर सकेंगे। कैलिफोर्निया के मेन्लो पार्क स्थित कंपनी ने बयान में कहा, “आप व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर मेटा एआई के साथ- हिंदी ‘हिंदी-रोमनकृत लिपि’, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली और स्पेनिश जैसी नई भाषाओं में भी बातचीत कर सकते…
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) : विपक्षी दलों के सदस्यों ने आम बजट 2024-25 में बिहार और आंध्र प्रदेश को छोड़कर अन्य राज्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को राज्यसभा से बहिर्गमन किया। विपक्ष के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट भाषण में राज्यों का नाम न लेने का अर्थ यह नहीं है कि उन्हें नजरअंदाज किया गया है। उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ देर बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘इसमें किसी भी राज्य को कुछ…
काठमांडू: काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान 19 लोगों को लेकर पोखरा जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 18 यात्रियों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि सौर्य एयरलाइंस के विमान का पायलट हादसे में घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है। यह दुर्घटना तब हुई जब विमान रनवे पर फिसला और उसमें आग लग गयी। घटनास्थल के फुटेज में विमान आग लगने से पहले तेजी से रनवे पर दौड़ता दिखायी दे रहा है। आग लगने के बाद उसके मलबे से काला धुआं उठता…
रांची। डीएवी गांधीनगर स्कूल में एक स्पोर्ट्स टीचर पर एक दर्जन से ज्यादा बच्चों को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। घटना 22 जुलाई की है जब बच्चे बोकारो में एक खेल प्रतियोगिता से वापस लौटे थे। इस मामले में पीड़ित बच्चों की ओर से स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। 22 जुलाई को बोकारो में एक अंतर-विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे। खेल प्रतियोगिता में कुछ बच्चे अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके बाद स्पोर्ट्स टीचर आयुष ने बच्चों को स्कूल में ही बुरी तरह से पीटा। बच्चों के पैर और पीठ…
रांची। मैक्लुस्कीगंज और लातेहार बार्डर पर कई ठिकानों पर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। एनआईए रांची ब्रांच की टीम बुधवार की सुबह से तलाशी ले रही है। यह छापेमारी 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू के समर्थक और उसकी लेवी की कमाई को निवेश करने वाले आधा दर्जन लोगों के ठिकानों पर चल रही है. एनआईए की टीम मैकलुस्कीगंज में ठेकेदार जितेंद्र पांडेय और रोहित यादव के घर सहित अन्य ठिकानों पर तलाशी ले रही है। वहीं चंदवा में रोहित यादव के ईट भट्ठे पर एनआईए की टीम पहुंची है। रोहित यादव पूर्व में टेरर फंडिग…
नई दिल्ली। वित् मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को INDIA गठबंधन ने कुर्सी बचाओ बजट और भेदभावपूर्ण बजट बताया है। संसद की कार्यवाही शुरू होते ही संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा करते हुए नारेबाजी की,विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया. इसमें सोनिया, राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी शामिल हुए। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा मोदी सरकार का ये बजट भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ है।इस बजट में कई राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है।इसी अन्याय के…
पटना । बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भी विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। विपक्ष के सदस्य आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे थे। हंगामा के बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खड़े होकर कहा कि आपकी जो भी मांग है वह पहले ही पूरी हो चुकी है, इस पर हंगामा करने का कोई मतलब नहीं है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए। विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव बार-बार उन्हें अपनी जगह पर जाकर बात कहने का आग्रह करते रहे। लेकिन, विपक्ष हंगामा…
़पटना। बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे 12 जिलों को आपस में जोड़ेगा। मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश किया, जिसमें बिहार के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। यह एक्सप्रेस वे बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, बांका और भागलपुर को आपस में जोड़ेगा। बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे बनने से जिन 12 जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, उसमें बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, बांका और भागलपुर जिला शामिल है। अभी बक्सर से भागलपुर का सफर पूरा करने में करीब 9 घंटे का समय लगा है। इसके…