Author: News Maati

शिमला, 24 जुलाई (भाषा) : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने किन्नौर के एक निवासी द्वारा दायर याचिका पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रणौत को बुधवार को नोटिस जारी किया। याचिका में, मंडी से सांसद कंगना के निर्वाचन को रद्द करने का अनुरोध करते हुए दलील दी गई है कि इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए याचिकाकर्ता के नामांकन पत्र को कथित रूप से गलत तरीके से खारिज कर दिया गया था। नोटिस जारी करते हुए न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल ने रणौत को 21 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। रणौत ने मंडी लोकसभा सीट…

Read More

मुंबई, 25 जुलाई (भाषा) : घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें सत्र में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 671 अंक गिरकर 79,477.83 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 202.7 अंक फिसलकर 24,210.80 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एक्सिस बैंक के शेयर में करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन के शेयर भी नुकसान में रहे। टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे।…

Read More

रांची। झारखंड में एनडीए का बढ़ेगा कुनबा। एनडीए के फिलवक्त दो ही सहयोगी हैं। भाजपा के साथ आजसू पार्टी है। भाजपा झारखंड में छोटे दलों को भी अपने साथ जोड़ना चाहती है। इस क्रम में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के प्रमुख जयराम महतो को भाजपा ने आॅफर भी दिया है। झारखंड पार्टी (झापा) के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्हें भाजपा में जाने की चर्चा है। हालांकि उन्होंने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन ऐसी किसी संभावना से इनकार भी नहीं किया है। जयराम महतो के नेतृत्व वाले जेबीकेएसएस ने हाल ही…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें 30 एजेंडों पर मुहर लगी है। इसमें मंत्री सहित सचिव रैंक के अधिकारियों के लिए 60 हजार रुपए तक के मोबाइल फोन और 3000 रुपए तक के रिचार्ज कूपन प्रतिमाह देने की मंजूरी मिली।वहीं विशेष सचिव रैंक के अफसरों को 45 हजार रुपए का मोबाइल सेट पर प्रतिमाह दो हजार रुपए का रिचार्ज कूपन दिया जाएगा। अवर सचिव स्तर के अधिकारियों को 45 हजार रुपये तक के हैंड सेट देने का प्रविधान किया गया है। इसके साथ ही सभी सरकारी सेवकों को देय भत्तों में संशोधन के प्रस्ताव…

Read More

पटना । बिहार विधानसभा ने बुधवार को ‘बिहार लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण विधेयक-2024’ पास कर दिया। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद विधेयक प्रदेश में लागू हो जाएगा। विधेयक के लागू हो जाने के बाद पेपर लीक मामले बड़े अपराध की श्रेणी में आ जाएंगे, जिसमें 3 से 10 साल की सजा और 10 लाख से 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है। विधानसभा में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधेयक का प्रस्ताव रखा, जो पास हो गया। उन्होंने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि आम तौर पर ऐसी परीक्षाएं नामांकन और सरकारी सेवाओं के लिए आयोजित होती…

Read More

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सांगठनिक कल-पुर्जों को दुरुस्त करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का अभियान शुरू कर दिया है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बुधवार को रांची में पार्टी के विधायकों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों, ओबीसी और अनुसूचित जनजाति समुदाय के प्रबुद्ध लोगों के साथ अलग-अलग मैराथन बैठक की और उनसे चुनावी मुद्दों और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। इसके साथ ही युवा कांग्रेस की ओर से हर घर खटाखट कार्यक्रम लॉन्च किया गया, जिसके जरिए कार्यकर्ता झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रत्येक पंचायत, गांव एवं वार्ड…

Read More

नई दिल्ली। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने बुधवार को कहा कि भारत 21वीं सदी की उभरती हुई महाशक्ति है और हरित परिवर्तन, नई प्रौद्योगिकियां, आर्थिक सुरक्षा तथा वैश्विक सुरक्षा जैसे विषयों पर दोनों देशों के साझा हित हैं। वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक के नोएडा स्थित मुख्यालय के दौरे पर आए लैमी ने कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ??से मुलाकात की और परिसर में स्थित एक इनोवेशन लैब का दौरा किया। लैमी ने कहा कि वह विदेश मंत्री बनने के बाद पहले महीने में ही भारत की यात्रा पर हैं क्योंकि “हमारी सरकार घरेलू स्तर पर सुरक्षा…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बाद बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। खबरों के मुताबिक, जेएमएम कार्यकर्ता राजेंद्र ओरांव की शिकायत पर मंगलवार को गढ़वा जिले के रमना थाने में बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही के खिलाफ एसटी/एससी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में राजेंद्र ओरांव ने कहा कि 22 जुलाई को बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही ने रांची में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जानबूझ कर सीएम हेमंत सोरेन का आदिवासी होने का अपमान करते हुए कहा था…

Read More

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रत्नगर्भा में एक खुदाई के दौरान एक गरीब मजदूर को हीरा मिला है। 19.22 कैरेट हीरे की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पन्ना के रत्नगर्भा की धरती पर एक गरीब आदिवासी की किस्मत चमकी है। दरअसल, हीरा खदान में खुदाई के वक्त उसको 19.22 कैरेट हीरे की प्राप्ति हुई। हीरे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उसे ये हीरा कृष्ण कल्याणपुर (पटी) के उथली हीरा खदान में मिला है। पन्ना की धरती बेशकीमती हीरों के लिए विख्यात है। हीरा धारक चुनवादा आदिवासी ने प्राप्त हीरे…

Read More

रांची। स्मार्ट सिटी में टाटा समूह की ओर से विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले पांच सितारा ताज होटल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने द टाटा इंटरप्राइजेज की अनुषंगी इकाई द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड को 6 एकड़ जमीन आवंटित की है। झारखंड मंत्रालय में होटल के निर्माण को लेकर बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन की उपस्थिति में नगर विकास एवं आवास विभाग और द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कोर कैपिटल साइट-1 रांची स्मार्ट सिटी में बनने वाले इस होटल में लग्जरी सुविधाओं के साथ 200 कमरे,…

Read More