Author: News Maati

नयी दिल्ली: मीडिया कंपनी हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एचएमवीएल) का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 91.82 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 52 लाख रुपये रह गया है। हिंदी समाचारपत्र ‘हिंदुस्तान’ का प्रकाशन करने वाली एचएमवीएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह सूचना दी। एक साल पहले की अप्रैल-जून अवधि में कंपनी ने 6.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। अप्रैल-जून, 2024 की अवधि में एचएमवीएल का परिचालन राजस्व 3.78 प्रतिशत घटकर 162.18 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 168.56 करोड़ रुपये था। पिछली…

Read More

मुंबई: मुंबई और उसके उपनगरों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई जिससे कुछ इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके चलते यातायात बाधित हुआ और लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। अधिकारियों ने बताया कि जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण विहार और मोदक सागर झीलें उफान पर हैं। अधिकारियों ने कहा कि इसके साथ ही महानगर को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने वाले सात जलाशयों में से चार अब उफान पर हैं, जिससे कुल जल भंडार में सुधार हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में सुबह आठ बजे से शहर और उपनगरों में…

Read More

जोधपुर/जयपुर। राजस्थान के बहुचर्चित आनंदपाल सिंह एनकाउंटर मामले में कोर्ट ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए तत्कालीन चूरू एसपी समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। बचाव पक्ष के वकील ने डेढ़ साल की लंबी लड़ाई के बाद घटनास्थल का नक्शा हासिल किया और कोर्ट में कई सवाल खड़े किए। इन सवालों ने एनकाउंटर की कहानी पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं। इतने समय बात कोर्ट की ओर से इस फैसले के साथ यह खुलासा भी चौंकाने वाला है कि घटनास्थल का मौका नक्शा हासिल करने तक के लिए…

Read More

नई दिल्ली । आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई की ओर से दायर मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आज उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था। बता दें कि मुख्यमंत्री वर्तमान में ईडी और सीबीआई दोनों ही मामलों में जेल में बंद हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के कथित आरोप में ईडी ने हिरासत में लिया था, जबकि सीबीआई ने 26 जून को भ्रष्टाचार मामले में उनका पर शिकंजा कसा था। दोनों ही जांच एजेंसियों द्वारा उठाया गया यह कदम केजरीवाल के…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ ने 8:1 के बहुमत से फैसला सुनाया कि संविधान के तहत राज्यों को खदानों और खनिजों वाली भूमि पर कर यानी टैक्स लगाने का अधिकार है। सर्वोच्च न्यायालय की नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 8:1 के बहुमत के फैसले में कहा कि खनिजों पर देय ‘रॉयल्टी’ कर नहीं है।प्रधान न्यायाधीश (CJI) डी. वाई. चंद्रचूड़ ने अपने और पीठ के सात न्यायाधीशों के फैसले को पढ़ा जिसमें कहा गया कि संविधान की दूसरी सूची की प्रविष्टि 50 के अंतर्गत संसद को खनिज अधिकारों पर कर लगाने की शक्ति नहीं है।बहुमत…

Read More

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने नयी पीढ़ी को कमान सौंपने का निर्णय लिया और यही आगे बढ़ने का सबसे सही तरीका है। बाइडेन ने अपने कार्यालय से देश के नाम संबोधन में यह बात कही।उन्होंने कहा कि मैंने तय किया कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि कमान नयी पीढ़ी को सौंपी जाए। यह हमारे देश को एकजुट करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव लेने का भी एक वक्त और स्थान होता है और इसी के साथ नयी आवाजों, युवा विचारों का भी एक वक्त और स्थान होता…

Read More

मुंबई। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें सत्र में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 671 अंक गिरकर 79,477.83 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 202.7 अंक फिसलकर 24,210.80 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एक्सिस बैंक के शेयर में करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन के शेयर भी नुकसान में रहे। टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया…

Read More

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को करगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और इस दौरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। यह परियोजना लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करेगी और पूरी होने पर यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। प्रधानमंत्री 26 जुलाई को 25वें करगिल विजय दिवस के अवसर पर, सुबह नौ बज कर लगभग 20 मिनट पर करगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान देने…

Read More

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस देश में शासन करने के योग्य नहीं हैं। हैरिस के संभावित उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार अपनी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी पर यह तीखा हमला किया। राष्ट्रपति जो बाइडन (81) ने बीते सप्ताहांत में राष्ट्रपति पद की चुनावी दौड़ से अपना नाम वापस लिए जाने के बाद कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन किया था। हैरिस (59) अब संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हैं और अगस्त में ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन’ में उन्हें…

Read More

सुलतानपुर (उप्र), 25 जुलाई (भाषा) : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में 26 जुलाई को सुलतानपुर की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत में हाजिर होंगे। कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बृहस्पतिवार को बताया कि राहुल गांधी 26 जुलाई को पूर्वाह्न नौ बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वह कार से सुलतानपुर के लिये रवाना होंगे और अदालत में पेश होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता विजय मिश्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बेंगलुरु में 2018 में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान…

Read More