Author: News Maati

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में यात्रियों को लेकर जा रहा एक विमान क्रैश हुआ है। सौर्य एयरलाइंस का एक विमान बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) पर उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टीआईए के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया है कि पोखरा जा रहे विमान में विमान चालक दल सहित 19 लोग सवार थे, जो सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस और अग्निशमन कर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए गए हैं। प्लेन के कैप्टन एमआर शाक्य को घायल हालत में…

Read More

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक जवान घायल हो गया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 23-24 जुलाई को संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।” सेना ने कहा कि मंगलवार को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर सैनिकों ने संदिग्धों को चुनौती दी। इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी…

Read More

नयी दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को घोषणा की कि सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता देगी। इसके लिए हर साल एक लाख छात्रों को सीधे ई-वाउचर दिए जाएंगे, जिसमें ऋण राशि का तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा। हालांकि, सरकार ने उच्च शिक्षा नियामक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के लिए अनुदान 60 प्रतिशत से अधिक घटा दिया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के लिए आवंटन में लगातार दूसरे वर्ष कटौती की गई है। स्कूल शिक्षा के लिए बजट 535 करोड़ रुपये से…

Read More

श्रीनगर, 24 जुलाई (भाषा) : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक जवान घायल हो गया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 23-24 जुलाई को संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।” सेना ने कहा कि मंगलवार को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर सैनिकों ने संदिग्धों को चुनौती दी। इस पर…

Read More

अहमदाबाद, 24 जुलाई (भाषा) : गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी बारिश के कारण देवभूमि द्वारका जिले के जाम खंभालिया शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से एक बुजुर्ग महिला और उसके परिवार की दो बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया की मकान जर्जर हालत में था। उसने बताया कि यह हादसा मंगलवार शाम जाम खंभालिया शहर के गगवानी फली इलाके में हुआ। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर लगभग छह घंटे के बचाव अभियान के बाद तीन लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया…

Read More

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1991 के ऐतिहासिक केंद्रीय बजट को पेश किए जाने के 33 साल पूरा होने पर बुधवार को कहा कि उदारीकरण वाले उस बजट ने देश में क्रांति ला दी और इस उपलब्धि पर उनकी पार्टी को गर्व है। खड़गे ने यह भी कहा कि आज फिर एक ऐसे सार्थक, ठोस नए सुधारों की सख्त जरूरत है जो मध्यम वर्ग और वंचितों दोनों की मदद करें। खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव और वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में जुलाई 1991 भारत के…

Read More

मुंबई, 24 जुलाई (भाषा) : सरकार के वायदा एवं विकल्प पर प्रतिभूति लेनदेन कर बढ़ाने के प्रस्ताव के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख ने भी घरेलू बाजारों के लिए परेशानी खड़ी की। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 233.7 अंक गिरकर 80,195.34 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 73.45 अंक फिसलकर 24,405.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में तीन प्रतिशत की गिरावट आई। बजाज फाइनेंस, नेस्ले, एचसीएल…

Read More

पटना। बिहार में अब परीक्षा में नकल करने वालों और नकल करवाने वालों की खैर नहीं। नीतीश सरकार पेपर लीक और धांधली रोकने के लिए आज ( बुधवार ) विधानसभा में एक सख्त कानून ला रही है। इस कानून के तहत पेपर लीक करने वालों को 10 साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये तक का जुमार्ना हो सकता है। यह कानून सभी पर लागू होगा, चाहे वो स्टूडेंट हो, टीचर हो या कोई और। दरअसल, बिहार सरकार ने सोमवार को इस नए कानून का ड्राफ्ट विधानसभा में पेश किया था। इस कानून का नाम ‘बिहार लोक परीक्षा (अनुचित…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे के अंतिम रूप देने के लिए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में सुदेश महतो भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव पर चर्चा करेंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है बुधवार को आजसू पार्टी और बीजेपी के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा सीटों पर एनडीए उम्मीदवार की जीत के लिए रणनीति बनेगी। इससे पहले सुदेश महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रांची आगमन पर एयरपोर्ट पर उनसे मुलाकात की थी। सुदेश महतो दिल्ली में बीजेपी के…

Read More

नई दिल्ली। ओडिशा के बालासोर जिला प्रशासन ने आज 24 जुलाई को किए जाने वाले मिसाइल परीक्षण से पहले 10 गांवों के 10,000 से अधिक लोगों को अस्थायी रूप से दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक रक्षा सूत्र ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में मिसाइल परीक्षण के लिए आवश्यक तैयारी भी पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षण आईटीआर के प्रक्षेपण स्थल संख्या-3 से किया जाएगा।पाकिस्तान और चीन समेत पूरी दुनिया में खलबली मच गई है। हर देश भारत…

Read More