Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
- झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
- 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
- तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार
- रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, एकेडमिक डीन डॉ. डीके सिन्हा बने प्रभारी निदेशक
- जिंदल स्टेनलेस स्टील के मुख्य वित्तीय अधिकारी बने कुंजल मेहता
- दादी ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं, राहुल गांधी मांगें माफी : नड्डा
Author: News Maati
गिरिडीह : गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार को नामांकन किया। इसके बाद वह गांडेय विस उपचुनाव को लेकर पापरवाटांड़ में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची। लोगों को संबोधित करते हुए वह ज फिर भावुक हो गईं। रूंधे गले से उन्होंने कहा कि वो.. तो जेल की चहारदीवारी के भीतर हैं.. उन्होंरने कहा कि यहां आज के दिन जिनकी कमी है वह हैं हेमंत जी। वह जेल की चहारदीवारी के भीतर हैं, लेकिन उनकी सोच को कोई कैद नहीं कर सकता। कल्पना ने जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन…
नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। याचिका में प्रधानमंत्री मोदी पर देवी-देवताओं के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की मांग की गयी थी। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने कहा कि याचिका में कोई दम नहीं है। याचिकाकर्ता एवं अधिवक्ता आनंद एस जोंधले ने अपनी याचिका में अदालत से देवी-देवताओं और पूजा स्थलों के नाम पर कथित तौर पर वोट मांगने के लिए मोदी…
मुंबई: वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच घरेलू स्तर पर बैंकों एवं ढांचागत कंपनियों के शेयरों में तगड़ी खरीदारी होने से सोमवार को बीएसई सेंसेक्स ने 941 अंक उछल गया जबकि एनएसई निफ्टी 22,600 के स्तर से ऊपर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 941.12 अंक यानी 1.28 प्रतिशत उछलकर 74,671.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 990.99 अंक तक बढ़कर 74,721.15 पर पहुंच गया था।
नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल का गिरफ्तारी के बावजूद मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का फैसला ‘निजी’ है। लेकिन इसका अभिप्राय यह नहीं है कि स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के मौलिक अधिकारों को रौंद दिया जाए। उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि केजरीवाल की अनुपस्थिति में एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकों, लेखन सामग्री और वर्दी के बिना पहला सत्र पूरा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
सुशोभित एक से ज़्यादा वजहें थीं कि उज्जैन में तोपख़ाने से लेकर मदार गेट तक के इलाक़े का चप्पा-चप्पा मैंने छान रक्खा था। अव्वल तो यही कि मुझको उर्दू का क़ाएदा सिखाने वाले जनाब शम्स-उल-हसन क़ादरी साहब का हालमुकाम मदार गेट में काँच मंदिर के पीछे मिर्ची सेठ वाली गली में था। दूसरे ये कि जिस पेपर की बंदी मैं बाँटता था, उसका छापाख़ाना वहीं नज़दीक़ दौलतगंज, घी-मंडी में ही था। तीसरे ये कि मगरमुँहा- जहाँ मेरा घर था- से दौलतगंज जाने का सबसे सीधा रास्ता पानदरीबा, गुदरी, लोहे का पुल होकर मदार गेट ही था। ये लोहे का पुल…
रांची : भाजपा इस देश में भ्रष्टाचार का विद्यालय चला रही है। इसकी शाखाएं उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में खोल रखी हैं। उक्त आरोप झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लगाया। सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपने शासनकाल में हुए प्रत्येक घोटाले का जवाब जनता को देना चाहिए। केरल के पांच एयरपोर्ट बिना किसी अनुभव के अदानी को ठेके पर देना, गुजरात में अदानी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए ₹1 में 14305 एकड़ जमीन का आवंटन, नोटबंदी के दौरान अहमदाबाद के सहकारी बैंक जिसमें निर्देशक अमित छात्र उसे…
रांची : मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर झटका लगा है। सोमवार को पूजा सिंघल की जमानत अर्जी पर हुई सुनवाई के बाद उसे अस्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को दलील सुनी और फिर जमानत य़ाचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज की खण्डपीठ में पूजा सिंघल की बेल पर सुनवाई हुई। पूजा सिंघल की ओर से वरीय अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने पक्ष रखा। वहीं ED की ओर…
गिरिडीह : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। इस दौरान उनके साथ सीएम चंपाई सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बसंत सोरेन, आलमगीर आलम मौजूद थे। 20 मई को गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। गांडेय में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा का उनचुनाव होने वाला है। यह सीट 31 दिसंबर से खाली है। बीते 31 दिसंबर 2023 को डॉ सरफराज अहमद ने इस सीट के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कल्पना सोरेन इस सीट से चुनाव…
पटना : सारण लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पूरा लालू परिवार मौजूद रहा। राजद सुप्रीमो और पिता लालू यादव, मां और पूर्व सीएम राबड़ी देवी, दोनों भाई तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव तथा बहन मीसा भारती साथ रहें। नामांकन दाखिल करने के बाद रोहिणी एक जनसभा को संबोधित करेंगी। बता दें कि रोहिणी बीते कुछ दिनों से लगातार सारण में प्रचार-प्रसार कर रही हैं। इस दौरान लालू यादव ने छपरा पहुंचकर बेटी के लिए कैंपेन किया था। इस लोकसभा चुनाव में लालू यादव के परिवार से दो बेटियां…
नई दिल्ली : हेमंत सोरेन की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने ईडी को शपथ पत्र दायर कर जवाब दाखिल करने को निर्देश दिया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाईकोर्ट द्वारा उनकी याचिका पर फैसला सुनाने में देरी को चुनौती दी गई है। साथ ही इसमें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई है। हेमंत सोरेन की ओर से उनके वकील कपिल सिब्बल और…