Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
- झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
- 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
- तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार
- रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, एकेडमिक डीन डॉ. डीके सिन्हा बने प्रभारी निदेशक
- जिंदल स्टेनलेस स्टील के मुख्य वित्तीय अधिकारी बने कुंजल मेहता
- दादी ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं, राहुल गांधी मांगें माफी : नड्डा
Author: News Maati
बर्धमान । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने पर हमला बोला है। वो शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अमेठी से इतना डर गए कि वहां से भागकर अब रायबरेली में रास्ता खोज रहे हैं। विपक्ष की सबसे बड़ी नेता के पास चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। वो डर के मारे भाग गई और भागकर राजस्थान और वहां से राज्यसभा में आई। मैंने पहले ही ये भी बता दिया था कि शहजादे वायनाड में हारने वाले हैं। हार के…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के बजाय अब रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अमेठी तो सोनिया ने रायबरेली से चुनाव लड़ा था। राहुल को स्मृति ईरानी के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा था, हालांकि सोनिया…
अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के खिलाफ क्षत्रिय समुदाय का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जामनगर शाही परिवार के वंशजों से मुलाकात की और समुदाय के दिए गए बलिदानों की प्रशंसा की। पीएम की इस मुलाकात के बाद 45 पूर्ववर्ती रियासतों के उत्तराधिकारियों ने बीजेपी का समर्थन किया है। उन्होंने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि व्यापक राष्ट्रीय हित में और सनातन धर्म की रक्षा के लिए वे सभी नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का समर्थन करते हैं। यह बैठक राजकोट से भाजपा उम्मीदवार परशोत्तम रूपाला के खिलाफ क्षत्रिय समुदाय के…
रांची। हाई कोर्ट ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट के कार्यकारी न्यायाधीश और न्यायाधीश नवनीत कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई पूरी होने के बाद 28 फरवरी को फैसला सुरक्षित रखा लिया था। हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि ईडी जिस जमीन की बात कर रहा है, वह जमीन उनके नाम कभी रही ही नहीं। फैसला सुनाने में देरी होने पर हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी, जिस पर 6 मई को सुनवाई होनी…
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, यह निर्वाचन क्षेत्र पहले उनकी मां सोनिया गांधी का था। पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गांधी परिवार के करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। शर्मा वह प्रमुख व्यक्ति थे जिन्होंने गांधी परिवार की अनुपस्थिति में दो प्रतिष्ठित निर्वाचन क्षेत्रों की देखभाल की। पार्टी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, इसके वर्तमान प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा नामांकन दाखिल करने के दौरान रायबरेली में रहेंगे। राहुल और शर्मा सीटों के लिए नामांकन…
गिरिडीह : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गुरुवार को कहा कि उनके पति की गिरफ्तारी अप्रत्याशित थी और इससे झामुमो और परिवार को झटका लगा। कल्पना ने कहा कि झुकना आदिवासियों के डीएनए में नहीं है और हेमंत सोरेन मजबूत होकर उभरेंगे। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हम इंतजार कर रहे हैं कि हेमंत जमानत पर बाहर आएं और लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करें। वह निर्दोष हैं और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पूर्व नियोजित साजिश में फंसाया गया है।
सुरक्षा में लगे 19 IPS और 99 DSP, देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर 3 मई शुक्रवार को आ रहे है। रांची, सिंहभूम, पलामू और गुमला जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन आने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होने की संभावना है। जबकि, अन्य जिलों में सिर्फ जनसभा होनी है। पीएम की सुरक्षा में 19 IPS व 99 DY. SP रैंक के अफसरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। किन-किन जिलों में किस IPS अधिकारी की हुई है तैनाती रांची जिला…
रांची : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर झारखंड हाईकोर्ट के सुरक्षित फैसले को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 6 मई को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी को सभी माध्यमों से नोटिस भेजने का निर्देश दिया है। जिस पर नोटिस भेज दिया गया है। हेमंत सोरेन की ओर से बीते 18 अप्रैल को याचिका की गई है। 23 अप्रैल को याचिका को रजिस्ट्रर किया गया। 29 अप्रैल को आंशिक सुनवाई हुई थी। याचिका में कहा गया है कि झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी से जुड़े मामले…
लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता अतुल अंजान का शुक्रवार को निधन हो गया। कुछ दिनों से बीमार चल रहे अतुल अंजान ने लखनऊ के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह बीते एक महीने से लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मेयो अस्पताल में कैंसर से जूझ रहे थे। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले अतुल अंजान भारतीय वामपंथी राजनीति में एक बड़ा नाम थे। किसानों और मजदूरों के लिए किए गए उनके संघर्ष के कारण हर दलों और सभी क्षेत्रों के लोगों के मन में उनके लिए विशेष सम्मान था। तेज…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से तौबा कर लिया है। अब वह रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अमेठी से सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा मैदान में उतरेंगे। अमेठी और रायबरेली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर लंबे समय से चल रहा असमंजस शुक्रवार सुबह खत्म हुआ। पार्टी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दोनों सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसमें अमेठी से किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी के लिए पार्टी ने अमेठी से ज्यादा रायबरेली को सुरक्षित माना है। क्योंकि यह सीट अभी तक…