Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पास
- खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज, कहा-कांग्रेस मुर्खों की टोली
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांगते के लैपटॉप से मिली सेटिंग सूची, 15 में से 10 अभ्यर्थियों का पहले से तय चयन।
- प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती फिर चढ़ी मोबाइल टावर पर
- बोलते रहे खड़गे, हॉल होता रहा खाली’, पटना के बापू सभागार में कुर्सियां खाली देख असहज हुई कांग्रेस
- खरगे ने की पीएम मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, अमित शाह बोले-कांग्रेस अब गाली-गलौज पर उतरी
- नमो घाट पर मोदी-योगी,नभ में महाशक्ति
- रांची में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान ऑटो चालक पकड़ा गया, एयर गन बरामद
Author: News Maati
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि करगिल विजय दिवस देश के सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और असाधारण वीरता को श्रद्धांजलि देने का एक अवसर है। करगिल विजय दिवस 1999 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत को चिह्नित करने के लिए हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। भारतीय सेना ने लद्दाख की महत्वपूर्ण पहाड़ियों पर कब्जा करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे धकेलने के लिए भीषण जवाबी कार्रवाई की थी। मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, करगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और असाधारण पराक्रम के प्रति…
पटना। राजद के नेता सुनील सिंह की विधान परिषद से सदस्यता जा सकती है। आचार समिति ने उनकी सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा कर दी है। यह पूरा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि पिछले सत्र में सदन के अंदर राजद के एमएलसी सुनील सिंह और मोहम्मद कारी सोहैब ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री की थी। सत्ताधारी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया था और इसे विधान परिषद की आचार समिति में ले गए थे। आरोप लगाया गया था कि यह सदन की मर्यादा के…
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। पूर्व लोकसभा सदस्य हरीश द्विवेदी को असम के लिए पार्टी का प्रभारी बनाया गया। पार्टी ने एक बयान में कहा कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन और पूर्व सांसद राजदीप रॉय को क्रमश: तमिलनाडु और त्रिपुरा का प्रभारी नियुक्त किया है। मेनन को फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को सी.पी. जोशी की जगह राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया…
पेरिस (एजेंसी) : सीन नदी पर पेरिस ओलंपिक के अनूठे उद्घाटन समारोह के दौरान मौसम की मार पड़ सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश का अनुमान जताया है। फ्रांस के मौसम विभाग मेटियो फ्रांस ने शुक्रवार की सुबह बारिश की भविष्यवाणी की है। दोपहर को मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम को बारिश हो सकती है जिस समय उद्घाटन समारोह होना है। बारिश होने पर भी उद्घाटन समारोह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। आम तौर पर खिलाड़ी पारंपरिक रूप से स्टेडियम में मार्च करते हुए प्रवेश करते हैं लेकिन पेरिस ओलंपिक में 10500 खिलाड़ी 90 से अधिक नावों…
रांची। आईपीएस अनुराग गुप्ता को झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया है। 1999 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता को सरकार ने झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दी है। अनुराग गुप्ता सीआईडी डीजी और एसीबी डीजी का प्रभार रहेगा। वर्तमान में झारखंड के डीजीपी 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष प्रबंध निदेशक बनाया गया है। झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष का प्रबंध निदेशक प्रशांत सिंह को डीजी संचार एवं तकनीकी सेवा…
पटना। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन का गुरुवार की देर शाम नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि स्वर्गीय रंजन वर्ष 2010 में इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। बाद में, 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बनाया गया था। काफी दिनों तक…
नई दिल्ली। भाजपा ने बिहार और राजस्थान में नए अध्यक्ष मनोनीत कर दिए हैं। गुरुवार की देर रात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर भाजपा के मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह इन दोनों प्रदेशों के नए अध्यक्षों के नाम का मनोनयन पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने विधान पार्षद (एमएलसी) व राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डा. दिलीप जायसवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। वैश्य जाति में कलवाड़ समुदाय से आने वाले दिलीप जायसवाल पूर्व में पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जायसवाल ने…
बलिया । बिहार-बलिया बॉर्डर के नरही थाना क्षेत्र में ट्रकों से अवैध वसूली में संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ बलिया में बड़ी कार्रवाई हुई है। एडीजी वाराणसी और डीआईजी आजमगढ़ की संयुक्त टीमों ने छापामार कर बलिया के थाना नरही अंतर्गत भरौली तिराहा पर अवैध वसूली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता उजागर हुई है। तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित थानाध्यक्ष नरही एवं चौकी प्रभारी कोरंटाडीह सहित तीन उपनिरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी, 10 आरक्षी तथा एक आरक्षी चालक को निलंबित किया गया है। बलिया एसपी देव रंजन वर्मा और एएसपी दुर्गा शंकर तिवारी का ट्रांसफर…
रांची। रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। इस बैठक के दौरान रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिसकर्मियों की उपलब्धता और आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही कोलकाता महानगर की तर्ज पर रांची में ट्रैफिक जिला बनाने के प्रस्ताव पर लिये गये निर्णय की समीक्षा की गयी। इसके अलावा कुछ अन्य शहरों जहां की यातायात व्यवस्था अनुकरणीय है। वैसे शहर में कोलकता महानगर की तर्ज पर रांची ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से…
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल के गुरुवार को दो वर्ष पूरे हो गये और इस अवसर को उन्होंने स्कूली बच्चों को पढाकर शिक्षक के रूप में मनाया। श्रीमती मुर्मु ने राष्ट्रपति संपदा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9 के छात्रों के साथ शिक्षक के रूप में अपनी पुरानी भूमिका की याद ताजा की। छात्रों के साथ संक्षिप्त लेकिन जीवंत बातचीत में उन्होंने प्रकृति संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर पाठ पढ़ाया। अपने छात्र जीवन की यादों का उल्लेख करते हुए उन्होंने पौधों और जानवरों की देखभाल के अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने उनकी बातों का…