Author: News Maati

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए अवकाशप्राप्त लोगों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। राज्य सरकार, केंद्र सरकार,लोक उपक्रमों और कृषि विश्वविद्यालयों की सेवा से रिटायर 62 वर्ष तक की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के नियंत्रक (वित्त प्रमुख) पद के लिए न्यूनतम योग्यता बी कॉम डिग्री या समकक्ष डिग्री, चार्टर्ड अकाउंटेंट या कास्ट अकाउंटेंट के रूप में अनुभव या राज्य, केंद्र सरकार की अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही सरकारी या अर्ध सरकारी संस्थान में न्यूनतम 10 वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। चिकित्सा पदाधिकारी पद…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने शुक्रवार को रामगढ़ डीसी और डीडीसी से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना वाद शुरू किया जाए। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट ने आदेश की अवहेलना करने के कारण उक्त दोनों अधिकारियों से अवमानना वाद शुरू करने को लेकर सवाल किया है। याचिकाकर्ता रंजीत साव एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पिछले महीने रामगढ़ जिले में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए…

Read More

रांची। रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के ईमली चौक के समीप काली शंकर अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त सत्यजीत सरकार (52) के रूप में की गई है। वह मूल रूप से बंगाल के वर्धमान के रहने वाले थे। वह बहुत समय से रांची में रह रहे थे और बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। इनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी रहते थे। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। गुरुवार रात को पत्नी ने फोन किया तो मृतक सत्यजीत सरकार ने रिसीव नहीं…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने हिमांशु शेखर चौधरी को राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को आदेश दिया कि इस पद पर अगले आदेश तक किसी की नियुक्ति न की जाए। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि हिमांशु शेखर चौधरी की नियुक्ति राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में फरवरी 2021 में पांच वर्षों के लिए हुई थी लेकिन जुलाई 2024 में उन्हें बिना किसी शोकाज और कार्रवाई के बर्खास्त कर दिया गया था। राज्य…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना पर विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि वे देश की रक्षा और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े एक संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने द्रास (लद्दाख) में कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करने के बाद ये बात कही। उन्होंने विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई और 1999 के युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा, “अग्निपथ योजना हमारे रक्षा बलों के लिए आवश्यक है। दशकों से इस बात पर बहस और चर्चा होती रही है कि कैसे सुनिश्चित…

Read More

नयी दिल्ली : सरकार के सोने पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में कटौती के बाद स्थानीय बाजारों में सोने की कीमतों (Gold Price) में सात प्रतिशत या 5,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तीव्र गिरावट आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कम लागत से अधिक लोग जिंस और वित्तीय परिसंपत्ति दोनों के रूप में सोने में निवेश करने को प्रोत्साहित होंगे। विश्लेषकों ने कहा कि सीमा शुल्क में कटौती से सोने का आयात सस्ता हो गया है। इस कदम से सोने की तस्करी पर लगाम लगेगी और संगठित आभूषण क्षेत्र में वृद्धि होगी। एलकेपी सिक्योरिटीज में जिंस एवं मुद्रा के…

Read More

द्रास: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने इतिहास से कोई सबक नहीं सीखा है और उसने जब भी कोई दुस्साहस किया है, उसे हार का सामना करना पड़ा है। मोदी ने करगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के सैनिकों द्वारा दिया गया बलिदान अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद और छद्म युद्ध के जरिये प्रासंगिक बने रहने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसने जब भी कोई दुस्साहस किया है, उसे हार का सामना करना पड़ा है। मोदी ने कहा, ‘‘आज मैं ऐसे स्थान से…

Read More

लद्दाख। 25वें कारगिल विजय दिवस 2024 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल युद्ध स्मारक पर कारगिल युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।25वें कारगिल विजय दिवस 2024 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुष्पांजलि समारोह में शामिल हुए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिनखुन ला सुरंग के निर्माण कार्य की शुरुआत की। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज लद्दाख की ये महान धरती कारगिल विजय के 25 वर्ष पूरे होने की साक्षी बन रही है। कारगिल विजय दिवस हमें बताता है कि राष्ट्रीय के लिए दिए गए बलिदान अमर होते हैं। दिन, महीने, वर्ष, सदियां गुजरती हैं,…

Read More

कोलंबो: श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव आगामी 21 सितंबर को होंगे। निर्वाचन आय़ोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। इसी के साथ देश में महीनों से जारी इन अटकलों पर विराम लग गया कि निर्वतमान राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे का कार्यकाल बढ़ाने के लिए चुनाव की तारीख आगे खिसका दी जाएगी। सरकारी गजट संख्या 2394/51 शुक्रवार को जारी की गई, जिसमें कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद-31 (3) के तहत मतदान 21 सितंबर को होगा, जबकि 15 अगस्त को नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। चुनाव की घोषणा से पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का शेष कार्यकाल समाप्त हो जाएगा, जिन्हें आर्थिक संकट से निपटने…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मप्र प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रहे प्रभात झा का आज सुबह निधन हो गया। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। मेदांता से पहले उनको एमपी के राजधानी भोपाल स्थित बंसल अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जिसके दो दिन बाद झा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में लाया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा…

Read More