Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पास
- खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज, कहा-कांग्रेस मुर्खों की टोली
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांगते के लैपटॉप से मिली सेटिंग सूची, 15 में से 10 अभ्यर्थियों का पहले से तय चयन।
- प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती फिर चढ़ी मोबाइल टावर पर
- बोलते रहे खड़गे, हॉल होता रहा खाली’, पटना के बापू सभागार में कुर्सियां खाली देख असहज हुई कांग्रेस
- खरगे ने की पीएम मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, अमित शाह बोले-कांग्रेस अब गाली-गलौज पर उतरी
- नमो घाट पर मोदी-योगी,नभ में महाशक्ति
- रांची में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान ऑटो चालक पकड़ा गया, एयर गन बरामद
Author: News Maati
नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भाजपा शासित राज्य ‘‘अंत्योदय’’ के सिद्धांत से प्रेरित हैं और प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। शाह ने यहां भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद यह बात कही। शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लिया। मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्य अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित हैं और प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
वाशिंगटन: डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस की दौड़ में भले ही ‘कमजोर’ (अंडरडॉग) समझा जा रहा है, लेकिन वह जमीनी स्तर पर अपने जन-केंद्रित प्रचार अभियान के बल पर नवंबर में होने वाला चुनाव जरूर जीतेंगी। राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा के बाद निधि एकत्रित करने संबंधी पहले अभियान में हैरिस ने समर्थकों से कहा कि इस साल का चुनाव देश के लिए दो दृष्टिकोण के बीच का चुनाव है-एक, जो भविष्य की ओर देखता है और दूसरा, जो देश की प्रगति को…
नयी दिल्ली: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश जून, 2024 में समाप्त तिमाही में पांच गुना होकर 94,151 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एक साल पहले समान तिमाही में यह आंकड़ा 18,358 करोड़ रुपये था। मजबूत आर्थिक माहौल, सरकार की अनुकूल राजकोषीय नीतियां, निवेशकों का भरोसा और शेयर बाजारों में तेजी के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड को लेकर आकर्षण बढ़ा है।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) : दुनिया के शीर्ष विकसित और विकासशील देशों के वित्त मंत्री अरबपतियों पर प्रभावी ढंग से कर लगाने के प्रस्ताव पर शुक्रवार को सहमत गए हैं। रियो डि जिनेरियो में जी20 देशों के वित्त मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक के बाद जारी घोषणापत्र में कहा गया कि कर संप्रभुता के प्रति पूर्ण सम्मान के साथ, हम सहयोगात्मक रूप से यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि अरबपतियों पर प्रभावी रूप से कर लगाया जाए।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) : सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,85,186.51 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और इन्फोसिस रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 728.07 अंक या 0.90 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 44,907.49 करोड़ रुपये बढ़कर 7,46,602.73 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 35,665.92 करोड़ रुपये बढ़कर 7,80,062.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 35,363.32 करोड़ रुपये बढ़कर 6,28,042.62 करोड़ रुपये…
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिभाऊ आरएसएस से बीजेपी में आए। हरिभाउ किसनराव बागडे का जन्म 17 अगस्त 1945 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में हुआ था। वह फुलंबरी शहर में एक मराठा परिवार में जन्में और भारतीय राजनेता बने। उनकी पढ़ाई औरंगाबद के सरस्वती भवन शाला पिपरिराजा से हुई। वह महज कक्षा 10 तक पढ़े हैं। हरिभाऊ का जन्म बहुत गरीबी में बीता। उनके पिता एक मामूली किसान हुआ करते थे। परिवार का हाथ बंटाने के लिए उन्होंने कई साल तक औरंगाबाद के फुलंबरी में ही…
पटना। जमुई जिले में मैग्नेटाइट (लौह अयस्क) के दो ब्लाक और रोहतास जिले में चूना पत्थर के एक ब्लाक में छह हजार करोड़ से अधिक कीमत के खनिज भंडार होने की संभावना है। इसकी अनुमानित आरक्षित कीमत करीब 6090.93 करोड़ रुपये है। इन सभी ब्लॉकों से खनन के लिए ई-नीलामी निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार द्वारा गठित टेंडर अप्रूवल कमिटी की बैठक में ई-नीलामी की मंजूरी मिल चुकी है। पिछले दिनों राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में भी इसकी मंजूरी मिल चुकी है। जमुई में मैग्नेटाइट का भंडार : विभागीय सूत्रों के अनुसार, जमुई…
नई दिल्ली। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के बाद जान गंवाने वाले 3 छात्रों की पहचान हो गई है। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया है। प्रशासन की तरफ से राहत एवं बचाव कार्य को भी पूरा कर लिया गया है। मरने वाले तीन स्टूडेंट्स में 2 छात्र और एक छात्रा है। तीनों बीती रात उन 35 छात्रों में शामिल थे जो बेसमेंट की लाइब्रेरी में पढ़ने आए थे। तीनों के नाम तान्या सोनी, श्रेया यादव और नेविन डाल्विन के रूप में हुई है। इसमें…
तेल अवीव। गोलान हाइट्स पर लेबनान के हिजबुल्लाह की ओर से कई रॉकेट दागे गए हैं, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी की उम्र 10-20 साल है। इजरायल के मुताबिक यह 7 अक्टूबर की लड़ाई शुरू होने के बाद हिजबुल्ला का सबसे बड़ा हमला है। लेबनान से दागे गए रॉकेट गोलान हाइट्स के उत्तरी ड्रूज शहर मजदल शम्स में एक फुटबॉल मैदान पर गिरा था। इजरायल ने कहा कि उसने लेबनान से इजरायली इलाके में गिरने वाले 30 प्रोजेक्टाइल की पहचान की है। इस हमले के बाद इस बात की आशंका…
प्रयागराज। गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट 4 साल की सजा से जुड़ी याचिका पर 29 जुलाई फैसला सुनाएगा। जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच इस मामले में 4 जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अफजाल अंसारी ने 4 साल की सजा को रद किए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने कृष्णानंद राय हत्या मामले से जुड़े एक गैंगस्टर के मुकदमे में अफजाल अंसारी, मुख्तार अंसारी को सजा सुनाई थी। अफजाल अंसारी को कोर्ट की ओर से 4 साल की सजा हुई…