Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
- झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
- 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
- तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार
- रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, एकेडमिक डीन डॉ. डीके सिन्हा बने प्रभारी निदेशक
- जिंदल स्टेनलेस स्टील के मुख्य वित्तीय अधिकारी बने कुंजल मेहता
Author: News Maati
नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स के बाद भारत की विविधता को लेकर बयान दिया। पित्रोदा ने कहा कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। बयान देने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया। कांग्रेस ने कहा कि भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है। यह गलत है। जब बयान सामने आया, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के वारंगल में सभा कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘शहजादे के फिलॉसफर ने चमड़ी के आधार पर देशवासियों का अपमान किया। गाली दी।’ पित्रोदा…
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने उत्तराधिकारी आकाश आनंद को दोनों महत्वपूर्ण पदों से हटा दिया है। आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर और बसपा प्रमुख मायावती की उत्तराधिकारी घोषित किया गया था। मायावती ने एक्स पर लिखा कि मूवमेंट के व्यापक हित से पूर्ण परिपक्वता ना होने की वजह से उन्हें दोनों पदों के अहम जिम्मेदारी पद पर से हटाया जाता है। बसपा सुप्रीमो ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है जिसके लिए मान्य. कांशीराम…
पटना : क्षेत्रीय लोक संगीत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू हुआ जे एम एफ भोजपुरी से रिलीज मैथिली लोकगीत “पहुनवा राघव” रिलीज के साथ वायरल हो रहा है। इस मैथिली लोकगीत को प्रिया मलिक ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। साथ ही इस गाने के जरिये भगवान श्री राम और मिथिला के रिश्ते को स्थापित करते हुए एक नायाब प्रस्तुति है। इसमें मिथिला की मिठास और मधुरता इस गाने की भव्यता को और बढाने वाली है। गाने का म्यूजिक वीडियो बेहद आकर्षक है। इसमें खूबसूरत अभिनेत्री श्वेता म्हारा की मदहोश करने वाली अदाएं इस गाने में चार चांद…
सुशोभित राम ने वनगमन किया तो संगिनी साथ गईं। सीताहरण हुआ तो उनके लिए रण भी किया। अवधपुरी लौटकर फिर लोकापवाद के भय से उसी संगिनी का परित्याग किया या नहीं किया, वह पृथक से विवाद का विषय है, उसमें नहीं जाऊँगा। अनेकान्त के रचाव में दोनों ही कथाएँ मिलती हैं! किंतु लक्ष्मण उर्मिला को त्यागकर राम के साथ वन गए, यह तो निश्चित है। राजधर्म और कुलचेतना को व्यक्ति की निजी हानि पर अधिक महत्व दिया गया, यह मानदण्ड तो स्थापित ही हुआ। बुद्ध तो जैसे मन में चोर लेकर, अंधकार में पत्नी और पुत्र को त्यागकर गए! वो…
भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राज्य की यात्रा के दौरान ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और संबंधित जिलाधिकारियों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों को ‘ड्रोन निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित करने को कहा है। ओडिशा पुलिस के आसूचना निदेशक ने सूचना एवं जन संपर्क निदेशक को पत्र लिखकर मीडिया संस्थानों को यह सूचना देने को कहा है। प्रधानमंत्री मोदी की छह मई की ओडिशा यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने देखा था कि कुछ मीडिया कर्मियों ने मोदी की जनसभाओं और रोडशो के दौरान उनकी तस्वीरें लेने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था जो उनके…
नयी दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी 80 से अधिक उड़ान रद्द कर दी हैं। वहीं, उसकी कई उड़ानों में देरी हुई है क्योंकि टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी में कथित कुप्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन के तौर पर बड़ी संख्या में चालक दल के सदस्यों ने बीमार होने की सूचना दी है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एयर इंडिया एक्सप्रेस में एआईएक्स कनेक्ट (पूर्ववर्ती एयरएशिया इंडिया) के विलय की प्रक्रिया चल रही है। कंपनी को मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू हुई ग्रीष्मकालीन अवधि में रोजाना 360 उड़ानों का परिचालन करना है।
लंदन : ब्रिटेन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने दुनिया भर में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की खरीद-बिक्री बंद करने का फैसला किया है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कहा है कि अब वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई नहीं की जा रही है। एस्ट्राजेनेका का दावा है कि वैक्सीन को बंद करने का फैसला साइड इफेक्ट्स की वजह से नहीं लिया गया है। कंपनी ने बताया कि वैक्सीन को व्यावसायिक कारणो से बाजारों से हटाया जा रहा है। अब बाजार में कई दूसरी एडवांस्ड वैक्सीन मौजूद हैं, जो वायरस के अलग-अलग वैरिएंट्स से लड़ सकती है। ऐसे में एस्ट्राजेनेका…
रांची। ईडी ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के गिरफ्तार पीएस संजीव लाल,उनके नौकर जहांगीर आलम को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया । ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में संजीव लाल और जहांगीर से पूछताछ करने के लिए ईडी की ओर से दस दिनों की रिमांड मांगी गयी। इसके बाद कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड की मंजूरी दी। दोनों आरोपितों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेजा गया। ईडी दोनों को बुधवार से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उल्लेखनीय है कि ईडी ने सोमवार की सुबह मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल सहित कई अन्य…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक चमरा लिंडा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें पार्टी के सभी पदों से भी मुक्त कर दिया गया। इस संबंध में पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने मंगलवार को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में चमरा लिंडा ने महागठबंधन के खिलाफ जाकर लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है। ऐसे में पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटाया जाता है। साथ ही पार्टी की सदयस्ता से भी निलंबित…
चाईबासा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को चाईबासा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन यदि सत्ता में आया तो देश के गरीब परिवारों का सर्वेक्षण कराया जायेगा। हर गरीब परिवार की एक महिला के खाते में हर वर्ष एक लाख रुपये डाले जायेंगे। आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का मानदेय भी दोगुना कर दिया जायेगा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के 22 पूंजीपतियों को अरबपति और करोड़पति बना रहे हैं लेकिन हम देश की करोड़ों महिलाओं को…