Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
- झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
- 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
- तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार
- रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, एकेडमिक डीन डॉ. डीके सिन्हा बने प्रभारी निदेशक
- जिंदल स्टेनलेस स्टील के मुख्य वित्तीय अधिकारी बने कुंजल मेहता
- दादी ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं, राहुल गांधी मांगें माफी : नड्डा
Author: News Maati
इटावा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा में एक जनसभा के दौरान परिवारवाद पर तीखा हमला करते हुए कहा कि एक चायवाले ने शाही परिवार के किसी वारिस के ही पीएम और सीएम बनने की कुप्रथा को तोड़ दिया।जनसभा के माध्यम से एक साथ तीन लोकसभा क्षेत्रों (इटावा, मैनपुरी और कन्नौज) के मतदाताओं को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। जनसभा में परिवारवाद के खिलाफ मोदी जमकर गरजे और इस संकल्पना पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इन परिवारवादियों की विरासत गाड़ी, बंगला, राजनीतिक रसूख…
अयोध्या। पांच सौ वर्ष के उपरांत 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। जिस भक्त के हाथों श्रीरामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हुई, वह लाल रविवार को फिर अपने आराध्य के दर पहुंचा। चुनावी कार्यक्रम में अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को रामलला सरकार के दरबार में पूजन-अर्चन व दर्शन किया, फिर दंडवत हो गए। पीएम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां रामलला के चरणों में शीश झुकाया। इस दौरान श्रीराम मंदिर का नयनाभिरामी दृश्य बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था। यह देख दूरदराज राज्यों व जनपदों से अयोध्या पहुंचे…
रांची ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मई को चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया प्रखंड स्थित मुरुवे मैदान में अपराह्न तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 16 मई को गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशमअरवाड़ मैदान में सुबह आठ बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने दो दिवसीय दौरे पर तीन मई को सिंहभूम में जनसभा और राजधानी रांची में रोड शो किया था। साथ ही चाई मई को पलामू और सिसई क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री मोदी का झारखंड से गहरा लगाव है। उन्होंने इस धरती से ही आयुष्मान भारत योजना की…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव और राजद पर जमकर हमला बोला है। रविवार में मुंगेर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये लोग खुद कमाने के चक्कर में लगा रहता है। अभी चुनाव हो जाने दीजिये, हमारे साथ कोई था जो गड़बड़ किया है, सबका जांच होगा। यही सब पता चला तो छोड़ दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये बातें हवेली खड़गपुर के खंडबिहारी बेसिक स्कूल स्थित मैदान में एनडीए उम्मीदवार राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। नीतीश कुमार ने कहा कि अब…
समस्तीपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी शांभवी चौधरी के समर्थन में समस्तीपुर के कल्याणपुर में आयोजित सभा में महेश्वर हजारी का बिना नाम लिए कहा कि गड़बड़ी करनेवालों को चुनाव के बाद मुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि साथ रहकर गड़बड़ी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। दरअसल, समस्तीपुर लोकसभा सीट पर जेडीयू के दो मंत्रियों के बाल-बच्चे चुनाव लड़ रहे हैं। मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी जहां चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार हैं, वहीं महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बिहार के…
पटना। देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में मोकामा के पूर्व विधायक एवं बाहुबली अनंत सिंह 15 दिनों के पेरोल पर रविवार सुबह जेल से बाहर आ गये। बेऊर जेल अधीक्षक जीतेंद्र कुमार ने बताया कि गृह विभाग से मिले आदेश की कॉपी जेल प्रशासन के पास आयी है। पूर्व विधायक अनंत सिंह को सुबह एम्बुलेंस से जेल से बाहर लाया गया। एम्बुलेंस से उतरकर वह निजी वाहन से आगे गये। जेल से बाहर आने की खुशी में सैकड़ों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर काफी भीड़ रही। वहां से वह रोड शो में शामिल…
गिरिडीह । गिरिडीह के बेंगाबाद थाना पुलिस ने गांडेय विधानसभा उचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके शहर के झंडा मैदान के समीप आवास में धावा बोला और इसे बेंगाबाद थाना कांड संख्या 122/22 के मामले में गिरफ्तार किया है। हालांकि अवधेश सिंह इस दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होने के प्रयास में था। लेकिन तीन थानों की पुलिस ने इस आरोपी को फरार होने का मौका नहीं दिया और इसे इसके घर से दबोचने में सफल रही। फिलहाल आरोपित निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस बेंगाबाद थाना ले…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आॅपरेशन नारकोस के तहत रांची रेलवे स्टेशन से 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। मामले में एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में विकास कुमार, निलेश कुमार और सोनाली खलखो शामिल है। तीनों रांची के रहने वाले हैं। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 11 लाख 13 हजार रुपए आंकी गई है। रविवार को आरपीएफ पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की रेल परिसर में ब्राउन शुगर की खरीद फरोख़्त हो सकती है। इसकी तुरंत सूचना पोस्ट कमांडर रांची दिगंजय शर्मा ने सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक…
रांची। झारखंड में 13 मई से चार चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीटों पर वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसे लेकर राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं के आगमन की शुरूआत हो गई है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्रियों ने राज्य का दौरा किया। अब इंडी गठबंधन की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी 07 मई को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। लोहरदगा, खूंटी लोकसभा क्षेत्र के…
रांची। लोकसभा चुनाव में गाड़ियों की जरूरतों को देखते हुए रांची जिला प्रशासन तैयारियों में लग गया है। रांची जिले के अंतर्गत संचालित सभी बस संचालकों (स्कूल बस) को कहा गया है कि छह मई की रात आठ बजे तक गाड़ियों को पुलिस लाइन, रांची में जमा कर दें। इस संबंध में रविवार को जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि पांच मई को सुबह 10 बजे से छह मई की शाम तक गाड़ियों को जमा कर देना है। परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसी बाधा के बगैर ससमय चुनाव कार्य पूरा कराना अनिवार्य है। ऐसे में…