Author: News Maati

रांची। मां एवं शिवकाली समिति के सौजन्य से जय रक्षा कालीमंदिर मेसरा में आज धूमधाम से होगी पूजा। मंदिर के पूजारी रामकिशुन महतो ने बताया कि बैशाख के अमावस्या पर हर साल होती है पूजा। उन्होंने बताया कि आज रात 12 बजे से बुधवार दिन भर भी बलि दी जायेगी। इसके अलावा मेला भी लगता है। मेले में आसपास से करीब हजारों लोग आते हैं। मंदिर परिसर में झुला भी लगा है। बुधवार सुबह से प्रसाद का वितरण होगा। पूजा को सफल बनाने में टीपू महतो, अरविंद महतो, गंगा कारमाली, प्रीतम साड़ लोहरा, गोपी महतो, प्रभात महतो, सुरज प्रकाश, श्याम…

Read More

रांची: पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे झामुमो के नेताओं पर पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने चमरा लिण्डा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। लोहरदगा सीट कांग्रेस के खाते में जाने के बाद विशुनपुर से झामुमो विधायक चमरा लिण्डा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान पर उतरे हैं। उन्हें हाल में ही बल्लेबाज चुनाव चिन्ह मिला है। जबकि उस सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से सुखदेव भगत उम्मीदवार हैं। चमरा लिण्डा विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से 3 बार के विधायक हैं। इसके अलावा वह 2 बार 2009 और 2014 में लोकसभा…

Read More

रांची : ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव कुमार लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम को ईडी कोर्ट  में मंगलवार को पेश किया गया। इस दौरान ईडी की ओर से दस दिन की पुलिस रिमांड देने की अनुमति मांगी गई। इसको लेकर ईडी की ओर से आवेदन दखिल किया गया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने ईडी को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए अनुमति प्रदान की है। अब ईडी उनसे मिले पैसे के बारे में पूछताछ करेगी। हालांकि, मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। बुधवार को ईडी…

Read More

रांची। ईडी ने रांची में मंगलवार को सात ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान डोरंडा इलाके में रहने वाले राजू सिंह नामक कांट्रैक्टर के आवास से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। ईडी ने कैश की गिनती के लिए बैंक अधिकारियों को मशीन के साथ बुलाया है। सूचना के मुताबिक सोमवार को झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान मिले लीड के आधार पर मंगलवार को श्यामली गली डोरंडा, सिंहमोड़, आईटीआई बस स्टैंड और रातू में नए ठिकानों पर रेड डाली जा रही है। सोमवार की छापेमारी में मंत्री के पीएस…

Read More

पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिमों को आरक्षण मिलना ही चाहिए। इसके साथ ही लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। साथ ही, जंगलराज पर विपक्ष के बयान पर भी  लालू यादव ने जवाब दिया। मंगलवार को लालू ने एक चैनल को दिये इंटरव्यू में ये बातें कहीं। लालू यादव ने कहा कि अमित शाह लोगों को भड़का रहे हैं। बता दें कि  लालू यादव से सवाल किया गया कि पीएम मोदी जब बिहार आते हैं, तो कहते हैं कि लालू यादव-कांग्रेस धर्म आधारित…

Read More

पटना : भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर इस शनिवार 11 मई को वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में काजल राघवानी और गौरव झा स्टारर फिल्म “यशोदा का नंदलाला” का प्रसारण किया जा रहा है। निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफताब और प्रतीक सिंह द्वारा निर्मित इस फिल्म को भोजपुरी के दर्शक 11 मई को शाम 6 बजे से देख सकेंगे, जबकि 12 मई, रविवार को इस फिल्म का पुनः प्रसारण सुबह 10 बजे से किया जायेगा। इसकी जानकारी भोजपुरी सिनेमा और निर्माता प्रदीप सिंह ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि फिल्म “यशोदा का नंदलाला” का निर्माण मैड्ज़…

Read More

श्रीनगर। कुलगाम में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को ढेर किया है। इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चीफ बासित अहमद को भी मार गिया है। वायुसेना के दो वाहनों पर आतंकवादी हमले में एक जवान शहीद हो गया था। इस आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है। इसी बीच सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि पुंछ की सुरनकोट तहसील के बकराबल (सनाई) इलाके में हुए आतंकी हमले में वायुसेना के कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए और 4 अन्य वायु योद्धा घायल…

Read More

खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को जम कर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस छोड़ चुके लोगों की बातों से पार्टी के खतरनाक इरादों के बारे में सुनने को मिल रहा है और ऐसे एक नेता ने खुलासा किया है कि कांग्रेस के शहजादे का इरादा राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है। मोदी यहां खरगोन और खंडवा संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और राज्य…

Read More

नोएडा(उप्र): उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को युवाओं से आह्वान किया कि वे आर्थिक राष्ट्रवाद को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि वह सोच रहे थे कि क्या भारत जैसे आकार और क्षमता वाले देश को पतंग, दीये, मोमबत्तियों और फर्नीचर इत्यादि जैसी वस्तुओं का आयात करना चाहिए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ग्रेटर नोएडा स्थित ‘बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी’ (बिमटेक) के 36 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया गया कि कोई भी आर्थिक लाभ, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, आर्थिक राष्ट्रवाद से समझौते को उचित नहीं ठहरा सकता। धनखड़…

Read More

रांची : मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में आज बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 12 मई तक राज्य के कई इलाकों में बारिश, वज्रपात के साथ-साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर पड़ेगा। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है। झारखंड के कई इलाकों में कल देर रात बारिश हुई। जिसकी वजह से राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बदले मौसम के मिजाज को…

Read More