Author: News Maati

वियनतिएन। दक्षिण पूर्वी एशिया के देश लाओस ने भारत के साथ अपने सभ्यतागत जुड़ाव को प्रदर्शित करते हुए विश्व का पहला ऐसा डाक टिकट जारी किया है जिसमें अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में विराजित रामलला की प्रतिमा दर्शाई गई है। लाओ पीडीआर की राजधानी वियनतिएन में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और लाओ पीडीआर के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सेलुमक्से कोमासिथ ने ये विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किये। डॉ. जयशंकर आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के विदेश मंत्रियों की बैठक और आसियान क्षेत्रीय मंच की बैठक के लिए वियनतिएन की यात्रा पर हैं। लाओ…

Read More

रांची: ईडी ने जमीन कारोबारी कमलेश को शनिवार को पीएमएलए की विशेष कोर्ट में पेश किया। जहां उसकी रिमांड की मांग ईडी की ओर से की जाएगी। बता दें कि जमीन कारोबारी कमलेश को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। संभावना जताई जा रही है कि ईडी की ओर से उसकी रिमांड मांगी जाएगी। ईडी ने समन भेज कर उसे 26 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था। अबतक ईडी ने उसे 6 समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वह समय मांगता रहा। इसके बाद 26 जुलाई को वह ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए पहुंचा।

Read More

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) : सरकार ने ओडिशा से 2,000 से अधिक कर्मियों वाली सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की दो बटालियन को भारत-पाकिस्तान सीमा पर आतंकवाद प्रभावित जम्मू क्षेत्र में तैनात करने का आदेश दिया है, ताकि वहां सुरक्षा बढ़ाई जा सके। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जम्मू क्षेत्र में हाल में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर दोनों इकाइयों को नक्सल विरोधी अभियान ग्रिड से तत्काल जम्मू स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया। सुरक्षा प्रतिष्ठान के अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ की इन दोनों इकाइयों को जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय…

Read More

शम्मी कपूर बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर्स में से एक थे, जिनकी लड़कियां बहुत ज्यादा दीवानी थी। उन्होंने अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्टाइल से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। कई सुपरहिट फिल्में देने वाले शम्मी कपूर ने अपने करियर में काफी उतार चढ़ाव देखे। बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने अपने करियर में 18 फ्लॉप फिल्में दी थीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और फिर फिल्म “तुमसा नहीं देखा’ से जबरदस्त कमबैक किया। यहीं, बात अगर उनकी निजी जिंदगी की करें तो उन्होंने अपने जीवन में दो शादियां की थी। जिसमें से उनकी पहली शादी 1955 में गीता…

Read More

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ जो व्यवहार हुआ है, वो पूरी तरह अस्वीकार्य है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि नीति आयोग की बैठकें दिखावा मात्र होती हैं तथा यह संस्था पेशेवर एवं स्वतंत्र नहीं है। कांग्रेस नेता रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “10 साल पहले स्थापित होने के बाद से, नीति आयोग प्रधानमंत्री का एक “अटैच्ड ऑफिस” रहा है। यह ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ प्रधानमंत्री के लिए ढोल पीटने वाले तंत्र के रूप में काम करता है।” उन्होंने दावा…

Read More

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। भाजपा द्वारा नियमित अंतराल पर आयोजित की जाने वाली ‘‘मुख्यमंत्री परिषद’’ का उद्देश्य राज्यों में प्रमुख योजनाओं की समीक्षा करना, सर्वोत्तम शासन प्रथाओं का पालन करना और केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी पहल का क्रियान्वयन करना है।

Read More

नयी दिल्ली: भारत में कैंसर के करीब 26 प्रतिशत मरीजों को सिर और गर्दन में ट्यूमर (कैंसर) है तथा ऐसे मामलों में वृद्धि ही हो रही है। एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है। शनिवार को विश्व सिर और गला कैंसर दिवस पर यह अध्ययन जारी किया गया। देश के 1869 कैंसर मरीजों पर यह अध्ययन किया गया है। दिल्ली स्थित गैर-लाभकारी संगठन ‘कैंसर मुक्त भारत फाउंडेशन’ ने एक मार्च से 30 जून तक अपने हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त कॉल से डेटा एकत्र करके यह अध्ययन किया। कैंसर मुक्त भारत अभियान का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ…

Read More

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने मानहानि मामले में ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘द वायर’ के संपादक और ‘डिप्टी एडिटर’ को जारी समन निरस्त करने संबंधी दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को खारिज कर दिया है। मानहानि का यह मामला जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को कथित रूप से ‘संगठित सेक्स रैकेट के अड्डे’ के रूप में चित्रित करने वाले दस्तावेज (डोजियर) पर केंद्रित एक प्रकाशन को लेकर दर्ज कराया गया था। उच्च न्यायालय ने ‘द वायर’ के संपादक और ‘डिप्टी एडिटर’ को आपराधिक मानहानि के मामले में जारी किए गए समन को 29 मार्च को निरस्त कर दिया था।

Read More

कोलकाता: भारत में 2030 तक घरेलू इस्पात उत्पादन 30 करोड़ टन को पार कर जाएगा। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच इस्पात की मांग बेहतर बनी हुई है। इस्पात सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कहा कि मंत्रालय को इस्पात क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के प्रयासों के चलते क्षमता वृद्धि में किसी भी बाधा की आशंका नहीं है। भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स (बीसीसी) के सदस्यों को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि सरकार के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दिए जाने और लगभग 10 प्रतिशत…

Read More

पालेकल: श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय एकादश में वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, संजू सैमसन और खलील अहमद को मौका नहीं मिला है।

Read More