Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के सुनील कुमार बनेंगे ONGC के नए चेयरमैन, गिरिडीह के डुमरी में जश्न का माहौल
- बिहार: सीवान में 40 साल से चल रहा था पटाखा बनाने का कारोबार, भीषण विस्फोट में पांच की मौत; प्रशासन पर उठे सवाल
- सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
- झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ
- अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता
- वफादार हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो, पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर किया तंज
Author: News Maati
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लॉजिस्टिक क्षमता और संपर्क सुविधा बढ़ाने के लिए शुक्रवार को 50,655 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 936 किलोमीटर लंबी आठ राष्ट्रीय द्रुतगामी सड़क गलियारा परियोजनाओं को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इन आठ परियोजनाओं के का र्यान्वयन से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से लगभग 4.42 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजित होंगे। मंत्रिमंडल की स्वीकृति पाने वाली परियोजनाओं में छह लेन का आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय हाई-स्पीड गलियारा, चार लेन का खड़गपुर-मोरग्राम राष्ट्रीय हाई-स्पीड गलियारा और छह लेन का थराद-डीसा-मेहसाणा-अहमदाबाद राष्ट्रीय हाई-स्पीड गलियारा शामिल है। इनके…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला हुआ है। कैबिनेट ने 50,655 करोड़ रुपये की लागत से 936 किलोमीटर लंबी आठ महत्वपूर्ण नेशनल हाई स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। कैबिनेट के फैसले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि भारत के बुनियादी ढांचे में परिवर्तनकारी बढ़ावा। नेशनल हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी से हमारे आर्थिक विकास पर कई गुना प्रभाव पड़ेगा…
पेरिस। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और पी आर श्रीजेश की अद्भुत गोलकीपिंग के दम पर भारत ने 52 साल बाद ओलंपिक में आस्ट्रेलिया को हराते हुए आखिरी ग्रुप मैच में इस दिग्गज प्रतिद्वंद्वी पर 3-2 से जीत दर्ज की । भारत ने आखिरी बार पुरूष हॉकी में ओलंपिक में आस्ट्रेलिया को 1972 म्युनिख खेलों में हराया था । वहीं सिडनी ओलंपिक 2000 में आस्ट्रेलिया से 2-2 से ग्रुप मैच ड्रॉ रहा था । आस्ट्रेलिया ने तोक्यो ओलंपिक 2021 में ग्रुप मैच में भारत पर 7-1 से जीत दर्ज की थी । तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारत…
नई दिल्ली। वायनाड में सेनाओं की ओर से बचाव कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। भूस्खलन के बाद मलबे में तब्दील हुए मकानों में शुक्रवार से प्रशिक्षित कुत्तों की मदद से ‘जिंदगी’ की तलाश शुरू की है लेकिन ज्यादातर शव ही मिल रहे हैं, जिन्हें स्थानीय प्रशासन को सौंपा जा रहा है। खराब मौसम, बढ़ते जलस्तर और सीमित स्थान के बीच भारतीय सेना के मद्रास सैपर्स ने 16 घंटे के रिकॉर्ड समय में 24 टन क्षमता वाले 190 फीट बेली ब्रिज का निर्माण पूरा कर यातायात के लिए खोल दिया है। इरुवानिपझा नदी पर चूरलमाला को मुंडक्कई से जोड़ने…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर से “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 10 एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी एलईडी वाहनों के माध्यम से रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सभी जिलों के उपायुक्तों ने अपने-अपने जिलों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बृहद प्रचार-प्रसार के लिए आज एलईडी वाहनों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रकार आज से पूरे राज्य में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” का व्यापक प्रचार-प्रसार की शुरूआत हुई है। इस…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपालों से शुक्रवार को आग्रह किया कि वे केंद्र और राज्य के बीच प्रभावी सेतु की भूमिका निभाएं तथा लोगों और सामाजिक संगठनों के साथ इस तरह से संवाद करें, जिससे वंचित लोगों को भी इसमें शामिल किया जा सके। उद्घाटन सत्र को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राज्यपाल का पद एक महत्वपूर्ण संस्था है, संविधान के दायरे के भीतर लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण…
मुंबई । अमेरिका के निराशाजनक आंकड़ों से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की संभावित मंदी से सहमे विश्व बाजार के नकारात्मक रुझान के दबाव में स्थानीय स्तर पर धातु, रियल्टी, आॅटो और आईटी समेत उन्नीस समूहों में हुई बिकवाली से शुक्रवार को शेयर बाजार में भूचाल आ गया और दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी की पिछले लगातार पांच दिन की तेजी थम गई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 885.60 अंक की भारी गिरावट के साथ पांच दिन के बाद 81 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 80,981.95 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)…
रांची। रांची में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है। बारिश के कारण शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के न्यू बांध गाड़ी दीपाटोली रोड नंबर पांच स्थित मुहल्ले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जानकारी के अनुसार 50 से अधिक घरों में पानी घुस गया है। इसमें 100 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। पानी में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया।एनडीआरएफ की टीम घरों और सड़क पर फंसे लोगों को रेस्क्यू की। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि लगभग 15 लोगों…
मुंबई। फिल्म खेल खेल में का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी विर्क, वाणी कपूर, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ट्रेलर काफी मजेदार है और इसके अनुसार फिल्म के मुख्य कलाकार सबसे अच्छे दोस्त हैं और एक पार्टी के लिए मिलने का फैसला करते हैं। एक साथ इकट्ठा होने के बाद सभी लड़कियां एक गेम खेलने का फैसला करती हैं, जिसमें मौजूद सभी को अपने मोबाइल फोन को अनलॉक करके टेबल पर रखना होगा और…
जमशेदपुर। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा झारखंड के विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ती जा रही है। डेमोग्राफी का सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, संथाल परगना में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा हो रहा है। वहां बांग्लादेशी घुसपैठियों का साम्राज्य स्थापित हो रहा है। यदि हालात नहीं सुधारे गये तो आने वाले 20 साल में झारखंड का मुख्यमंत्री भी कोई घुसपैठिया ही बन जायेगा। राहुल गांधी के जातिगत जनगणना पर उन्होंने कहा कि सबकी जाति पूछने वाले अपनी खुद की जाति…