Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा
- झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार
- भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां
- रांची में कल से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, पांच लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
- सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, रांची की विशेष पाक्सो अदालत ने सुनाया फैसला
- एसआईआर : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाताओं से भरवाएंगे इन्यूमरेशन फॉर्म
- हजारीबाग कोषागार से अवैध निकासी मामले में तीन आरोपियों की जमानत खारिज
- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बयान देने वाले कांस्टेबल शीष कुमार तिवारी को किया गया सस्पेंड
Author: News Maati
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी के बीच राजधानी में पैदा हुए जल संकट के संबंध में एक आपात बैठक करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी के कारण पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। आज दोपहर में होने वाली बैठक में जल मंत्री आतिशी, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। आतिशी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा द्वारा यमुना में दिल्ली का हिस्सा रोक दिए जाने के कारण जलापूर्ति…
पुरी। ओडिशा के पुरी में बीती रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट हो गया, जिससे पंद्रह लोग झुलस गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पुरी नरेंद्र पूल के पास हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वे घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करें। व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि घायलों…
नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन ‘‘स्पष्ट एवं निर्णायक जनादेश’’ हासिल करेगा और नतीजों के 48 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री का चयन कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि नतीजों के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुनने में 48 घंटे भी लगेंगे।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओड़िशा के केंद्रपाड़ा में विशाल जनसभा के दौरान सबके सामने एक बुजुर्ग महिला के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। अब तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के फर्स्ट टाइम वोटर्स को पत्र लिखकर उनसे 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान करने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार वोट देने वालों को लिखे पत्र में कहा कि भारत के प्रधान सेवक और आपके सांसद के रूप में आपको बधाई। आज मैं पूरे गर्व और विश्वास के साथ…
नई दिल्ली। दुनिया के अमीरों की सूची में बड़ा उलटफेर हुआ। अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस फिर से दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। वह फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर नंबर एक की कुर्सी पर पहुंचे हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार को बेजोस की नेटवर्थ में 14.7 करोड़ डॉलर की गिरावट आई लेकिन अरनॉल्ट ने 6.73 अरब डॉलर गंवा दिए। इससे अरनॉल्ट की नेटवर्थ गिरकर 203 अरब डॉलर रह गई जबकि बेजोस 205 अरब डॉलर के साथ नंबर वन बन गए। इस साल अरनॉल्ट की नेटवर्थ में 4.36 अरब डॉलर…
नई दिल्ली । ईपीएफओ (EPFO) ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को राहत दी है। कुछ मामलों में उन्हें क्लेम सेटलमेंट के लिए कैंसल चेक या बैंक पासबुक का फोटो अपलोड करना अब जरूरी नहीं होगा। EPFO ने कहा है कि अन्य सभी शर्तों को पूरा करने वाले मामलों में ही क्लेम सेटलमेंट कराने की प्रक्रिया के दौरान चेक बुक या बैंक पासबुक का फोटो अपलोड करने से छूट दी गई है। इससे ऑनलाइन फाइल होने वाले दावों को जल्दी से जल्दी निपटाने में मदद मिलेगी। ज्यादातर मामलों में चेक लीफ या अटेस्टेड बैंक पासबुक की कॉपी की इमेज अपलोड नहीं होने…
रांची। जेसीआई यूथ ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए नि:शुल्क ईको-फ्रेंडली सैनिटरी पैड का वितरण रांची स्टेशन रोड के पास स्लम क्षेत्र में किया। करीब 60 किशोरी और महिलाओं के बीच ईको-फ्रेंडली सेनेटरी पैड के 80 पैकेट बांटे। माहवारी से जुड़ी गलत धारणों और मिथकों को दूर करने के लिए महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि आज की यह पहल किशोरियों के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा और महिलाओं के सशक्तीकरण की ओर अग्रसर करेगी। हमारे देश में महिलाएं…
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कुछ घंटे पहले ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। ऐश्वर्या की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। यह फोटो कान्स फिल्म फेस्टिवलकी तैयारियों के दौरान की है। एक्ट्रेस ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। 50 साल की उम्र में एक्ट्रेस की खूबसूरती सामने आ गई है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने मेकअप और हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर चार तस्वीरें शेयर की…
रामगढ़ । सीसीएल के रजरप्पा कोलियरी में कोयले की हेरा फेरी बड़ी चतुराई से की जा रही है। इस हेरा फेरी में सीसीएलके वरीय अधिकारियों से लेकर कांटा बाबू और सिक्योरिटी के लोग भी शामिल हैं। यह हेरा फेरी इतनी सफाई से हो रही है कि उसे पकड़ पाना पुलिस और माइनिंग विभाग के अधिकारियों के बूते की बात नहीं है। रजरप्पा कोलियरी में कोयले के अलग-अलग कैटेगरी को लेकर आॅक्शन होता है। लेकिन घटिया कोयले का आॅक्शन करने वाले डीओ होल्डर, लिफ्टर और सीसीएल प्रबंधन के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से हाई क्वालिटी का कोयला उठाकर मंडियों…
पुरी। ओडिशा के पुरी में बुधवार देर रात विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ के मंदिर में एक यात्रा के दौरान विस्फोट हुआ है। कई लोगों के झुलस गए हैं। हादसा चंदन यात्रा उत्सव के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट हो गया और इसकी चपेट में 15 लोग आ गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेन्द्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर एकत्र हुए थे। श्रद्धालुओं का एक समूह इस अवसर पर आतिशबाजी कर रहा रहा था तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिरी…