Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा
- झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार
- भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां
- रांची में कल से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, पांच लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
- सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, रांची की विशेष पाक्सो अदालत ने सुनाया फैसला
- एसआईआर : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाताओं से भरवाएंगे इन्यूमरेशन फॉर्म
- हजारीबाग कोषागार से अवैध निकासी मामले में तीन आरोपियों की जमानत खारिज
- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बयान देने वाले कांस्टेबल शीष कुमार तिवारी को किया गया सस्पेंड
Author: News Maati
देवघर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को झारखंड के देवघर सारठ के पालाजोरी के खागा बड़जोरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समीप स्थित मैदान में दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरने के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अब विश्व की तीसरे नंबर की बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। नड्डा ने कहा कि ये पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच नतीजा है कि देश की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाली है। ये ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया के बड़े देशों की…
रांची। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने बुधवार को बैंक से फ्रॉड करने के मुख्य आरोपी सतीश कुमार साहू को दोषी पाते हुए पांच साल की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर 15 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। बैंक फ्रॉड का यह मामला साल 2008 का है। आरोपित सतीश कुमार साहू ने हल्दी की फैक्टरी लगाने के नाम पर बैंक आॅफ बड़ौदा से एक करोड़ का ऋण पास कराया था। ऋण की आधी रकम की निकासी भी उसने कर ली थी। बाद में पता चला की आरोपित ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक से ऋण…
रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रातू रोड दुर्गा मंदिर के समीप से दिनदहाड़े बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति से झपट्टा मारकर डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। इस संबंध में पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी निवासी रंजीत सिंह ने पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि रंजीत सिंह एचडीएफसी बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार होकर आये दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर पैसों से भरा बैग छीन लिया। इस बाबत कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया…
चाईबासा। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई अड्डा (एयरोड्रम) के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच दोषियों को भादवि की धारा 376 (डी) के तहत उम्रकैद (अंतिम सांस तक) की सजा सुनायी गयी है। भादवि की धारा 395, 377, 412 और 376 के तहत दर्ज मुकदमों का सामना कर रहे इन लोगों पर 10-10 हजार रुपये का जुमार्ना भी लगाया गया है। प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश सह पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने बुधवार को यह सजा सुनाई। सजा पाने वाले दोषियों में सुरेन देवगम (20), शिवशंकर करजी उर्फ बाज (22), पुरमी देवगम उर्फ सेटी (19),…
रांची। राजधानी रांची के मैकलुस्कीगंज में नक्सलियों ने मंगलवार देर रात कंटेनर में आग लगा दी, जिससे कंटेनर जलकर राख हो गया। साथ ही उसमें सो रहा एक व्यक्ति भी जिंदा झुलस गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने बीएसएनएल के केबल बिछाने के कार्य में लगे कंटेनर को निशाना बनाते हुए पहले रुकवाया। इस दौरान चालक मौके पाकर भाग निकला। कुछ देर बाद नक्सलियों ने गाड़ी में आग लगा दी। इस घटना में गाड़ी में सो रहे शख्स की झुलस कर मौत हो गयी। वह कूक का काम करता था। बताया गया है कि नक्सली…
देवघर: संथाल परगना की राजनीति इन दिनों काफी गरमा-गरम है। सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम विभिन्न जगहों पर लगातार हो रहा है। इसी बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज देवघर पहुंचकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया। उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए नेताओं को भ्रष्टाचारी बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में बालू माफिया, लैंड जिहाद व लव जिहाद को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है।इंडी गठबंधनवालों को आपसे कोई लेना देना-नहीं है। ये सब भ्रष्टाचारी हैं। झारखंड में…
चाईबासाः चाईबासा की जिला अदालत ने एक महिला इंजीनियर से सामूहिक दुष्कर्म के मामला में बुधवार को पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। ये सभी चाईबासा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सालीहातु गांव के रहने वाले हैं। इसे साथ ही पांच अन्य आरोपी वारदात के वक्त नाबालिग थे, इसलिए उनके मामले की सुनवाई जुवेनाइल कोर्ट में चल रही है।जानकारी के लिए आपको बचाते चलें कि ये घटना अक्टूबर 2022 मे हुई थी। दरअसल सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती अपने एक पुरुष दोस्त के साथ स्कूटी पर चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेकराताहू स्थित एयरोड्रम इलाके में घूमने गई…
रांची । राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में भी गर्मी का कहर बरकरार है। राज्य भर में तापमान लगातार चढ़ता दिख रहा है। रांची में तो पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है और अब हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक हीट वेव जारी रहेगी और लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं राज्य के कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री के भी पर…
देवरिया/महराजगंज (उप्र): केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि इन दलों ने तय कर लिया है कि लोकसभा चुनावों में हार का ठीकरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर फोड़ना है। शाह ने यहां पार्टी के उम्मीदवार पंकज चौधरी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनावों के पहले पांच चरणों में ही बहुमत हासिल कर चुकी है। उन्होंने कहा, ”चार जून को मतगणना है। चार तारीख की दोपहर को दोनों शहजादे (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) संवाददाता सम्मेलन करेंगे…
दुमका: भोजपुरी के स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने मंगलवार को गोड्डा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के पक्ष में बासुकीनाथ और जरमुंडी बाजार में रोड शो किया। आम्रपाली दुबे ने लोगों से एक जून को होने वाले मतदान के दिन धूप हो या बारिश की परवाह किए बगैर वोट करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान आपका अधिकार भी है और कर्तव्य भी। भाजपा के पक्ष में अपना वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करें। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने सांसद डॉ निशिकांत दुबे द्वारा…