Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मां गायत्री देवी ने शुभेंदु अधिकारी के बचपन को किया याद, दी नसीहत
- पीएम मोदी ने छूए डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सहयोगी माखनलाल सरकार के पैर
- भागलपुर में जीविका दीदी पारंपरिक व्यंजनों के साथ परोस रही 50 रुपये में भरपेट भोजन
- परिवार और राष्ट्र को गढ़ने में मातृशक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण ही नहीं दायित्वपूर्ण भी है : परमजीत
- बिहार में अब वृद्धों को घर पर मिलेगा राशन
- सुवेंदु होंगे बंगाल के नए अधिकारी
- मदर्स डे पर बच्चों ने पेंटिंग और क्राफ्ट से जताया मां के प्रति प्रेम
- सम्राट ने मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए की जातीय संतुलन बनाने की कोशिश, आधी आबादी को मिली सरकार में भागीदारी
Author: News Maati
नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप होने का आरोप लगाया और कहा कि जनता की ओर से बार-बार नकारे जाने के बावजूद देश की सबसे पुरानी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति से ‘बाज’ नहीं आ रही है।नड्डा ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा कर कांग्रेस पर सत्ता की लोलुपता में देश को बांटने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का बांटने और सत्ता को हथियाने के लिए कांग्रेस कहां तक जा सकती है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा…
आशुतोष दुबे साइकिल और पिता की स्मृतियाँ आपस में गुँथी हुई हैं। मुझे अब भी अपने पुराने घर का वह बड़ा दरवाज़ा दिखाई देता है और उसमें अपनी साइकिल से प्रवेश करते पिताजी। साइकिलें तब आज जैसी तकलादू और तन्वंगी नहीं होती थीं। वे हैंडल से कैरियर तक मजबूत होती थीं और वैसी ही दिखाई देती थीं। बहुत पहले तो उनमें लाइट भी होती थी जो अक्सर खराब हो जाती थी, लेकिन उनकी बड़ी और मजबूत घण्टी वैसी ही बनी रहती थी। बहुत के भी पहले, सुना है, साइकिल का लाइसेंस भी होता था और नम्बर प्लेट भी। कुल मिला…
गया: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को बोधगया का दौरा किया और बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र मंदिर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की ।गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद, उपराष्ट्रपति सीधे 1500 साल पुराने महाबोधि मंदिर गए। हवाई अड्डे पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। महाबोधि मंदिर के दर्शन से जुडी अपनी कुछ तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा करते हुए उपराष्ट्रपति ने पोस्ट में कहा, ‘‘इतिहास से भरे इस पवित्र स्थल का दर्शन उनके लिए सौभाग्य की बात है, जो भगवान गौतम बुद्ध की कालजयी शिक्षाओं के साथ प्रतिध्वनित होता है ।’’ उन्होंने…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उनकी पार्टी के कुछ नेता शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान के संपर्क में हैं। उन्होंने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पर कार्रवाई के बीच किसी से भी वार्ता करने की इच्छा व्यक्त की है। ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, खान ने यह टिप्पणी शनिवार को अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान की। खान (71) ने कहा कि वह देश के लिए किसी से भी बातचीत करने को तैयार हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान ने कहा कि यदि वह सेना…
नयी दिल्ली : रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2024) में 3.4 गुना उछाल के साथ 4,140 करोड़ रुपये रही है। कंपनी के गुरुग्राम स्थित लग्जरी आवासीय परियोजनाओं में भारी मांग चल रही है। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी की बिक्री बुकिंग 1,220 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इसने मार्च तिमाही के साथ-साथ पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग दर्ज की। बीते वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बुकिंग 2022-23 के 3,430 करोड़ रुपये की तुलना में…
नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 75-दिवसीय उल्टी गिनती रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में योग महोत्सव से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। पुणे के नौरोसजी वाडिया कॉलेज में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) और आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोग सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के अभ्यास में शामिल हुए। आयुष मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रतिभागियों द्वारा उत्साह का प्रदर्शन व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार को बढ़ावा देने में योग के बढ़ते महत्व…
ऊना (हिमाचल प्रदेश) : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि कांग्रेस देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने पर आमादा है और देश को जाति और पंथ के नाम पर बांट रही है। ठाकुर ने ऊना के बसदेहरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र देश को बांटने वाला है। उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता वाला कांग्रेस का घोषणापत्र अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति की तर्ज पर है। भाजपा नेता ठाकुर ने कहा कि भारत का संविधान लिखने में डॉ.…
रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रदेश मीडिया प्रबंधन एवं मीडिया संपर्क विभाग के लोकसभावार बनाये गये संयोजक, सह -संयोजक एवं प्रदेश मीडिया प्रबंधन के सहयोगी कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव के निमित्त मीडिया प्रबंधन एवं संपर्क विभाग के लगाये गये कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई तथा आम चुनाव 2024 में पार्टी के 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने में मीडिया प्रबंधन की भूमिका पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि इस चुनाव में मीडिया प्रबंधन एवं संपर्क विभाग…
अरियालूर (तमिलनाडु): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि जमानत पर रिहा या जेल में बंद ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता भ्रष्ट लोगों को बचाने के लिए प्रयासरत हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। नड्डा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसे नेता जेल में हैं जबकि सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेता जमानत पर हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी विकास के पक्षधर हैं और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। यहां एक…
धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले के एक थाने में जब्त कर रखे गये 10 किलोग्राम भांग और नौ किलोग्राम गांजा को नष्ट करने का आरोप चूहों पर लगा है। संबंधित मामले से जुड़े एक वकील ने रविवार को बताया कि पुलिस ने मामले की जानकारी जिले की एक अदालत को दी। अदालत द्वारा राजगंज थाने के प्रभारी अधिकारी को छह साल पहले जब्त किए गए भांग और गांजा को पेश करने का निर्देश दिए जाने के बाद पुलिस ने शनिवार को प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राम शर्मा को एक रिपोर्ट सौंपी। अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है…