Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी, सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला
- छोटू सिंह को चलती कार से उठाया, JSP प्रत्याशी का कर रहे थे सपोर्ट
- गुमला में पीएलएफआई का जोनल कमांडर तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार, हथियार बरामद्र
- मजबूत होगा देश का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, पहले चरण में 12 राज्यों में 600 मास्टर ट्रेनर होंगे तैयार
- झारखंड के इनामी नक्सली दंपती ने कोलकाता पुलिस के समक्ष किया समर्पण
- विभाजक ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करना और आत्मनिर्भरता जरूरी: मोदी
- अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट
- गिरिडीह में मगही-भोजपुरी गायक के कार्यक्रम में बवाल, कई कलाकार और पुलिसकर्मी घायल
Author: News Maati
रांची। झारखंड के बोरियो विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता ली। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया। लोबिन हेम्ब्रम पांच टर्म विधायक रहे हैं और झामुमो के कद्दावर नेता के रूप में उनकी पहचान रही है। लोबिन हेंब्रम ने कहा कि बचपन से अभी तक हमने जेएमएम में रहकर उसे सजाने-संवारने का काम किया। ईमानदारी और वफादारी के साथ पार्टी को आगे बढ़ाया। इसके सुप्रीमो शिबू सोरेन, जिन्होंने हमें…
महिला अपराध से जुड़े न्याय में तेजी लाने की जरूरत… सुप्रीम कोर्ट के 75 साल पूरे होने पर बोले PM मोदी
्रनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में टिकट और सिक्के का अनावरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बच्चों की सुरक्षा, समाज की गंभीर चिंता है। देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कठोर कानून बने हैं, लेकिन हमें इसे और सक्रिय करने की जरूरत है। महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में जितनी तेजी से फैसले आएंगे, आधी आबादी को सुरक्षा का उतना ही बड़ा भरोसा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष केवल एक…
पटना। केंद्र में कोयला मंत्रालय के सचिव का कामकाज संभाल रहे बिहार कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमृत लाल मीणा शुक्रवार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से हट गए। शनिवार को वह बिहार के नए मुख्य सचिव का काम संभालेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा शनिवार को रिटायर हो रहे। शनिवार को ही नए मुख्य सचिव के संबंध में अधिसूचना जारी होगी। केंद्र सरकार के पर्सनल, पब्लिक ग्रिवांसेस तथा पेंशन मंत्रालय ने शुक्रवार काे उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की। राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार से अनुराेध किया था।…
सितंबर का महीना रोमांस और प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव और अवसरों से भरा हो सकता है। इस महीने के दौरान विभिन्न राशियों के लिए प्रेम जीवन में जो भी घटनाएं और अवसर आ सकते हैं। मेष : मेष राशि वालों का प्रेम जीवन गर्म और रोमांटिक रहेगा। इस महीने के दौरान आपकी आत्मप्रेरणा और उत्साह आपके रिश्ते में नई ऊर्जा भरेंगे। अगर आप किसी नए रिश्ते में हैं तो आपके साथी के साथ आपकी केमिस्ट्री बढ़ेगी और आप दोनों एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे। इस महीने आपके रोमांटिक जीवन में बहार आएगी और आपकी भावनात्मक गहराई आपके…
सिवान। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम महावीरी जुलूस के दौरान बवाल हो गया। प्रशासन द्वारा जुलूस पर लगाए गए कुछ प्रतिबंधों से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने एक सरकारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दरअसल, हथौड़ा गांव में हर साल की तरह इस साल भी महावीर मेला लगने वाला था। इसे देखते हुए जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने गुरुवार को इलाके का दौरा किया था।…
रांची। रांची के जूनियर चेंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) ने शुक्रवार को अपने 27वें एक्सपो उत्सव के कार्यालय का उद्घाटन लाइन टैंक रोड स्थित कॉमर्स टावर में किया। अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि इस वर्ष एक्सपो 26 सितम्बर से दो अक्टूबर के बीच मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के 350 से अधिक स्टॉल धारक अपना स्टॉल एक्सपो में लगाएंगे। एक्सपो के मुख्य संयोजक श्याम अनुराग ने कहा कि कार्यालय में अब प्रतिदिन पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्रित होंगे और एक्सपो के तैयारी की चर्चा करेंगे। एक्सपो की बेहतरी के लिए योजना बनाए जाएंगे और टीम को…
पटना। बिहार के पुलिस महानिदेशक का दायित्व संभालने के बाद तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी माने जाने वाले आलोक राज ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों को छह मूल मंत्र दिया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए साफ कर दिया कि मैं बिहार के लोगों का पुलिस महानिदेशक बनना चाहता हूं। पुलिस मुख्यालय और पुलिस महानिदेशक का कार्यालय आम लोगों के वैधानिक कार्यों के लिए हमेशा खुला रहेगा। आलोक राज ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों को छह मूल मंत्रों के तहत काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये छह मूलमंत्र ‘स’ से हैं। समय अर्थात कम समय में जितना काम…
रामगढ़। जिले में पांडे गिरोह के कुख्यात अपराधी लगातार सक्रिय हैं। वे लोग विभिन्न कंपनियों के मालिकों और ठेकेदारों को लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। भदानीनगर ओपी क्षेत्र में ठेकेदारों से लेवी वसूलने के लिए निकले 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने दी। गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नापोखुर्द गांव निवासी ओम प्रकाश साहू उर्फ़ प्रकाश साहू, मुकेश साहू उर्फ़ पठान, सागर कुमार और गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत वाशरी कॉलोनी निवासी सूरज सिंह शामिल हैं। एसपी अजय…
पटना। बिहार के नए डीजीपी बने आलोक राज। गृह विभाग ने शुक्रवार शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 31 सितम्बर को आर एस भट्टी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उन्हें केंद्र सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएशएप) के डीजी बनाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकार ने भट्टी की जगह आईपीएस अधिकारी आलोक राज को डीजीपी बनाने का फैसला लिया है। डीजीपी की रेस में कई अधिकारी शामिल थे। विनय कुमार और शोभा अहोतकर का नाम सबसे आगे चल रहा था लेकिन सरकार ने योग्यता के साथ साथ वरीयता का ध्यान रखते हुए 1989…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र के तटीय सिंधुदुर्ग जिले में शिवाजी की प्रतिमा गिरने की घटना से आहत लोगों से माफी मांगी। प्रधानमंत्री ने आज महाराष्ट्र के पालघर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। आज की परियोजनाओं में लगभग 76,000 करोड़ रुपये की लागत से वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखना और लगभग 1,560 करोड़ रुपये की लागत वाली 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास शामिल है। मोदी ने लगभग 360 करोड़ रुपये की लागत से पोत संचार और सहायता प्रणाली के राष्ट्रीय रोलआउट का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री…