Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों के घर ताबड़तोड़ छापे, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 6 आतंकवादी ढेर; 4 जवानों की मौत
- अमेरिका ने 24 घंटे के भीतर ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें
- बिना चीन परमिट कैलाश मानसरोवर यात्रा पड़ सकती है भारी, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
- लिवर और किडनी के लिए बेहद लाभकारी मंडूकासन, तनाव को भी करता है कम
- सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा
- झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार
- भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां
Author: News Maati
नयी दिल्ली: चुनाव प्रचार के लिए तीन सप्ताह की अस्थायी जमानत समाप्त होने के साथ आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को वापस तिहाड़ जेल जाएंगे क्योंकि यहां की एक अदालत ने चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत मांगने की उनकी याचिका पर अपना आदेश पांच जून तक के लिए टाल दिया। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री दो जून को अपराह्न करीब तीन बजे तिहाड़ जेल जाने से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक, डीडीयू मार्ग पर पार्टी कार्यालय और एक मंदिर का दौरा कर सकते हैं।
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में शुरूआती रुझानों में बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में कुल 60 विधानसभा सीटे हैं, जिनमें से 10 पर बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। इसके बाद अब केवल 50 सीटों के लिए ही मतगणना जारी है. वहीं सामने आ रहे शुरूआती रुझानों में बीजेपी 31 सीटों पर आगे है। दूसरे स्थान पर एनपीपी 3 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, अरुणाचल में अभी तक कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई है। अन्य भी राज्य में 2 सीटों पर आगे है. बता दें…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद शनिवार शाम को तमाम एग्जिट पोल्स भी सामने आ गए। सभी पोल्स में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। कम-से-कम दो एग्जिट पोल में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें दी गई हैं। तमाम प्रमुख एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल के बाद सामने आए पोल आॅफ पोल्स के आंकड़े को देखें तो एनडीए को 362 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के 148 सीटों पर सिमटने की उम्मीद है। अन्य के खाते में 33 सीटें जा सकती हैं। इस बार बीजेपी दक्षिण…
पटना। पाटलिपुत्र सीट के एनडीए उम्मीदवार राम कृपाल यादव पर अपराधियों ने हमला कर दिया। अपराधियों ने उनपर और उनकी गाड़ी पर फायरिंग किया। रोड़े भी बरसाए, लेकिन लेकिन अच्छी बात यह रही कि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ, वह बाल-बाल बच गये। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव की है। घटना के संबंध में मसौढ़ी अनुमंडल के एसडीएम अमित कुमार पटेल ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के बाद पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव अपने कुछ समर्थकों के साथ देर शाम मसौढ़ी अनुमंडल के तिनेरी गांव के ग्रामीणों से मिलने गए थे। इसी क्रम में 20 से 25 लोगों…
रांची। टाइम्स नाउ सर्वे के अनुसार झारखंड में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए अलायंस को 14 में से 13-14 सीटें मिल सकती है। इस तरह से इंडिया अलायंस को 0-1 सीट सीट का नुकसान हो सकता है। टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड में बीजेपी को 58 प्रतिशत वोट मिले, जबकि इंडिया अलायंस को 35 प्रतिशत मत मिले। टाइम्स नाउ के लिए एग्जिट पोल करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि झारखंड में सिर्फ राजमहल लोकसभा सीट पर जेएमएम और बीजेपी उम्मीदवार में टक्कर है। यह टक्कर राजमहल लोकसभा क्षेत्र की सामाजिक संरचना के कारण हैं,…
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण में शनिवार को देश के विभिन्न अंचलों में प्रचंड गर्मी और लू के बीच 59 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। अंतिम चरण में आठ राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों के साथ-साथ ओडिशा विधानसभा की बाकी बची 42 सीटों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान कराया गया। कुछ स्थानों पर स्थानीय आवश्यकता के अनुसार मतदान बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया। निर्वाचन आयोग ने अट्ठारहवीं लोकसभा के चुनाव को दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद को संपन्न बनाने में सहयोग के लिये ह्ल मतदाताओं, राजनीतिक…
पटना। बिहार एग्जिट पोल के नतीजे जारी हुए। अधिकतर एजेंसियों ने बिहार में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा रामविलास के एनडीए की भारी जीत का अनुमान लगाया है, वहीं आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन के दहाई का आंकड़ा छूना भी मुश्किल नजर आ रहा है। स्कूल आॅफ पॉलिटिक्स एजेंसी के सर्वे में बिहार में एनडीए की बंपर जीत का दावा किया गया है। इस सर्वे में बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी पार्टियों को 38 सीटें, जबकि आरजेडी, कांग्रेस के महागठबंधन को महज दो सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बिहार में…
गुमला। जिला समाहरणालय सभागार में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन की जानकारी देने के उद्देश्य से एक विशेष प्रेस वार्ता की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना स्थल चंदाली पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतगणना कर्मियों, मतगणना एजेंट के आने-जाने के बारे में जानकारी दी।मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा होगी। साथ ही साथ उन्हें जानकारी दी कि मतगणना स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक एवं मोबाइल उपकरण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। मीडिया कर्मियों को केवल कैमरा ले जाने की अनुमति…
रांची : श्रीराम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पीतांबर जी महाराज ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी दफा प्रधानमंत्री बनाने के लिए अखंड ज्योति प्रज्जवलित की। लालपुर स्थित विनायका ज्योतिष केंद्र में अखंड ज्योति प्रज्जवलित की गयी। इसके बाद यहां हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और आदित्य हृदय स्रोत का भी सामूहिक पाठ किया गया। ये बने कार्यक्रम के साक्षी इस अखंड ज्योति कार्यक्रम के साक्षी पुरी के शंकराचार्य के वानप्रस्थी शिष्य चंद्रभूषण पाठक, रक्तांबर जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष सुबांशु द्विवेदी, राकेश सिंह, राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, अजय…
नयी दिल्ली । 2024 के लोकसभा चुनावों में सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न समाचार संगठनों एवं एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिÞट पोल यानी मतदान पश्चात सर्वेक्षण पेश किये, जिनमें अधिकतर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भारी बहुमत से सत्ता में पुन: आने की भविष्यवाणी की गयी है। सर्वेक्षणों में भाजपा नीत राजग को 359 से लेकर 392 तक तथा कांग्रेस नीत इंडी गठबंधन को 118 से लेकर 161 तक सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गयी है। अन्य को 10 से लेकर 48 तक सीटें मिल…