Author: News Maati

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के रुझानों ने हर किसी को हैरान कर दिया है. रुझानों में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. बीजेपी 252 सीटों पर आगे चल रही है और सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। हालांकि, बीजेपी नीत एनडीए (बहुमत का आंकड़ा पार करता नजर आ रहा है. इसी बीच जोड़तोड़ की राजनीति भी शुरू हो गई है। बीजेपी को बहुमत मिलता न देख विपक्षी गठबंधन इंडिया ने एनडीए में सेंध लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। यह पूछे जाने पर कि क्या वे एनडीए सहयोगियों के संपर्क में हैं,…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले और आखिरी चरण की वोटिंग तक राम मंदिर की काफी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता राम मंदिर का जिक्र कर रहे थे। बीजेपी को राम मंदिर के उद्धाटन से न केवल यूपी बल्कि देश के कई हिस्सों में बढ़त मिलने की उम्मीद थी। मंगलवार लोकसभा चुनाव नतीजों के ठीक पहले 400 पार की बात हो रही थी लेकिन नतीजों के दिन मंगलवार एनडीए और इंडिया के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है। रुझानों में एनडीए को भले ही बहुमत…

Read More

मुंबई। लोकसभा चुनाव की मतगणना के रूझान एग्जिट पोल के अनुमान से कम आने के कारण भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। दोपहर 12:30 बजे तक सेंसेक्स 5,908 अंक या 7.73 प्रतिशत गिरकर 70,668 अंक और निफ्टी 1,707 अंक या 7.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,556 अंक पर था। इससे पहले बाजार में इतनी बड़ी बिकवाली कोरोना के दौरान ही देखने को मिली थी। बैंकिंग शेयरों में गिरावट का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। निफ्टी बैंक 4,272 अंक या 8.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,707 अंक पर है। मिडकैप और…

Read More

नई दिल्ली। अभी तक आए रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, भाजपा नीत एनडीए रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। लेकिन, भाजपा को बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ज्यादा नुकसान नजर आ रहा है। इस सबके बीच भोजपुरी और बॉलीवुड से जुड़े जो सितारे चुनाव मैदान में उतरे हैं, उनकी क्या हालत है। इस पर भी नजर डालना जरूरी है। मथुरा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हेमा मालिनी 99,196 से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मुकेश…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम अब रुझानों के जरिए स्पष्ट होने लगे हैं। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में जितनी बड़ी जीत के बारे में सोचा था, वह होता नजर नहीं आ रहा है। भाजपा 2019 के अपने चुनाव परिणाम को दोहराने में भी नाकामयाब नजर आ रही है। एनडीए गठबंधन की अभी तक 290 के करीब सीट पर बढ़त दिख रही है। इस बार भाजपा ने दक्षिण के राज्यों में अपनी सेंध लगाई है। वहीं, उत्तर और उत्तर पूर्व के राज्यों में भाजपा और एनडीए गठबंधन के अन्य दलों पर जनता ने उतना विश्वास नहीं दिखाया।…

Read More

पटना। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। बीजेपी लगभग 250 सीटों पर आगे है। आंकड़ों की बात करें तो एनडीए 290 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं इडी अलायंस 231 सीटों पर आगे है। सिर्फ बीजेपी की बात करें तो 250 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों के अनुसार, बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिल रही है। इसका मतलब साफ है कि इस बार सत्ता की चाबी किसी और के पास होगी। अब सवाल उठता है कि नरेंद्र मोदी की चाबी किसके पास होगी? रुझानों को देखते हुए अगर अनुमान लगाया जाए तो…

Read More

रामगढ़ । शहर के विद्यानगर मोहल्ले में सुशीला देवी हत्याकांड मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुशीला देवी की हत्या उनकी बहू की बहन और उसके दूसरे पति ने किया है। पुलिस ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आर्थिक तंगी और घर से भारी मात्रा में जेवरात और पैसा प्राप्त होने के लोभ हत्या के पीछे का कारण बताया जा रहा है। इसके साथ ही आपसी रंजिश एवं बदले की भावना को लेकर भी योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचा था। जहां विपक्ष के नेताओं ने चुनाव आयोग के समक्ष पोस्टल बैलेट का मुद्दा रखा था। विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि मतगणना के दौरान पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाए। इसको लेकर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि पोस्टल बैलेट एक जानी-मानी प्रक्रिया है और कई बार यह चुनाव परिणाम में निर्णायक साबित होते हैं। ऐसे में विपक्ष के नेताओं ने चुनाव आयोग से मांग की कि पोस्टल बैलेट की गिनती सबसे पहले करना, पहले…

Read More

नागपुर। नागपुर की जिला अदालत ने शासकीय गोपनीयता अधिनियम (ओएसए) के तहत ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व अभियंता निशांत अग्रवाल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने और गोपनीय जानकारी देने का दोषी ठहराते हुए सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत के आदेश के मुताबिक अग्रवाल को 14 साल तक सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी और उसपर तीन हजार रुपये का जुमार्ना भी लगाया गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एम.वी.देशपांडे ने अपने आदेश में कहा कि अग्रवाल को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा-66 (एफ) और शासकीय गोपनीयता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी की 26 साल की बेटी ने सोमवार सुबह नरीमन प्वाइंट स्थित एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतका लिपि (26) उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत आईएएस अधिकारी विकास सी. रस्तोगी और गृह विभाग में तैनात राधिका वी. रस्तोगी की बेटी थी। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 4 बजे लिपि ने इमारत की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसे तुरंत जी.टी. अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाई.बी. चव्हाण सेंटर के पास सरकारी अधिकारियों के आवास वाले सुनीति अपार्टमेंट में…

Read More