Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों के घर ताबड़तोड़ छापे, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 6 आतंकवादी ढेर; 4 जवानों की मौत
- अमेरिका ने 24 घंटे के भीतर ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें
- बिना चीन परमिट कैलाश मानसरोवर यात्रा पड़ सकती है भारी, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
- लिवर और किडनी के लिए बेहद लाभकारी मंडूकासन, तनाव को भी करता है कम
- सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा
- झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार
- भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां
Author: News Maati
पटना । लोकसभा चुनाव के बाद अब सबकी नजर मंगलवार को होने वाली मतगणना पर है। मतगणना को लेकर सभी प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई है। सभी प्रत्याशी मतगणना को लेकर अपने लोकसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। ऐसे में मतगणना के परिणाम आने से पहले लोजपा (रामविलास) के सभी पांच प्रत्याशी भगवान की शरण में पहुंचे और अपने आराध्य का आशीर्वाद लिया। जमुई से एनडीए के उम्मीदवार अरुण भारती, खगड़िया से राजेश वर्मा, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी और वैशाली से वीणा देवी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ पटना के खगौल स्थित मंदिर पहुंचे और भगवान महादेव…
रांची। मनी लाउंड्रिंग और जमीन घोटाले के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज की गई कंप्लेन केस पर अब रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले इस केस की सुनवाई रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम कोर्ट में चल रही थी। हेमंत सोरेन को अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट ने समन जारी किया था मगर सीजेएम कोर्ट से इस मामले को एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। इस केस में अब अगली सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट में 15 जून को होगी। इस मामले को लेकर अबतक हुई सुनवाई में कोर्ट…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग सरकार की जीत के अनुमान के बीच घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरूआती कारोबार में करीब चार प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने-आने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 2,777.58 अंक या 3.75 प्रतिशत उछलकर 76,738.89 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 808 अंक या 3.58 प्रतिशत चढ़कर 23,338.70 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। कई एग्जिट पोल में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से एक दिन पहले सोमवार, को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राजीव कुमार ने कहा कि 16 मार्च को हम मिले थे, अब चुनाव खत्म हो रहे हैं। इसलिए दोबारा मुलाकात हो रही है। इस बार हमने पहली बार 100 प्रेस रिलीज किए हैं। यह पहला मौका है, जब इतने प्रेस नोट जारी किए गए। राजीव कुमार ने कहा कि हम भारत के मतदाताओं को स्टैंडिंग ओवेशन देते हैं। 85 साल के ऊपर के मतदाताओं ने घर बैठे वोट किया। राजीव कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया…
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन सोमवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। जानकारी अनुसार, नीतीश कुमार ने बिहार के मुद्दों के साथ लोकसभा चुनाव रिजल्ट व आगामी सरकार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बिहार के अलावा राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा हुई। वहीं पीएम से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार गृहमंत्री अमित शाह से मिलने 4 बजे…
नई दिल्ली। चुनाव नतीजों से पहले आए एग्टिज पोल पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि 4 जून को आने वाले नतीजों का इंतजार करिए। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की उम्मीद जताई है। सोमवार को सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि एग्जिट पोल जो कह रहा है, चुनाव के नतीजे इसके बिल्कुल विपरीत होंगे। सोनिया गांधी सोमवार को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची थी। करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने के…
नई दिल्ली। कन्याकुमारी से दिल्ली लौटते वक्त पीएम मोदी ने ध्यान से जुड़े अनुभवों को लेकर एक लेख लिखा, जिसे अब सार्वजनिक किया गया है। आप भी पढ़िए लेख… मेरी आंखें नम हो रही थीं। मेरे साथी भारतवासी मेरा मन बहुत सारे अनुभवों और भावनाओं से भरा हुआ है… मैं अपने भीतर असीम ऊर्जा का प्रवाह महसूस कर रहा हूं। 2024 का लोकसभा चुनाव अमृत काल का पहला चुनाव था। मैंने कुछ महीने पहले 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की भूमि मेरठ से अपना चुनावी अभियान शुरू किया था। तब से मैंने अपने महान देश के कोने-कोने का भ्रमण किया।…
मुंबई । लोकसभा चुनाव के परिणाम से एक दिन पहले और एग्जिट पोल के अनुमानों के बाद सोमवार को शेयर बाजार जमकर झूमा। प्री ओपनिंग के दौरान सेसेंक्स ने 2600 अंक से ऊपर की छलांग लगाई। वहीं, निफ्टी भी 800 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला। एक समय अपने ऑल टाइम हाई 76,583.29 तक पहुंचा
रांची। लालपुर थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। मामले में आठ युवतियों और छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवतियों में तीन थाईलैंड की है, उसका सत्यापन किया जा रहा है।थाईलैंड की तीन, दिल्ली की दो बंगाल की दो और रांची की एक युवतियां गिरफ्तार : साथ ही अन्य युवतियों में दो दिल्ली, दो बंगाल और एक रांची की बतायी जा रही है। जबकि मामले में संचालक गौरव अग्रवाल दिल्ली के रहने वाला है । अन्य पांच युवक रांची के रहनेवाले है। कुल 14…
रांची। राज्य में टेंडर कमीशन घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएएस मनीष रंजन से 28 मई को आठ घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी अब फिर सोमवार को मनीष रंजन से पूछताछ करेगी। घोटाले की जांच के दौरान इसी महीने छह मई को मंत्री आलमगीर आलम के पीएस रहे संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर के फ्लैट से ईडी को कई दस्तावेज हाथ लगे थे। इसमें कमीशन की राशि किन-किन लोगों को जाती थी, इसका पूरा विवरण मौजूद है। ईडी ने इस संबंध में भी सवाल-जवाब किए लेकिन मनीष रंजन ने इन सभी सवालों पर अनभिज्ञता…