Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों के घर ताबड़तोड़ छापे, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 6 आतंकवादी ढेर; 4 जवानों की मौत
- अमेरिका ने 24 घंटे के भीतर ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें
- बिना चीन परमिट कैलाश मानसरोवर यात्रा पड़ सकती है भारी, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
- लिवर और किडनी के लिए बेहद लाभकारी मंडूकासन, तनाव को भी करता है कम
- सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा
- झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार
- भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां
Author: News Maati
कोडरमा। कोडरमा संसदीय सीट से एनडीए की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी लगातार दूसरी बार सांसद चुनी गयीं हैं। उन्होंने महागठबंधन के माले प्रत्याशी विनोद सिंह को बड़े अंतर से हरा दिया है। अन्नपूर्णा देवी वर्ष 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं। उस समय कोडरमा से तत्कालीन सांसद रवींद्र राय का टिकट काटकर भाजपा ने अन्नपूर्णा देवी पर भरोसा जताया था और उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाया था। कोडरमा से चार बार विधायक रह चुकीं अन्नपूर्णा देवी के पति रमेश प्रसाद यादव बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पति के असामयिक निधन के बाद अन्नपूर्णा देवी ने राजनीति में…
बोकारो। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो के समर्थक हार की स्थिति को देखते हुए मतगणना केंद्र के समीप उग्र हो गए। वे आजसू समर्थकों के साथ उलझ गये। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच तनातनी को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला लेकिन उग्र समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया। तब पुलिस प्रशासन ने आसूं गैस के गोले दागे और हल्का लाठीचार्ज किया। बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश, चास एसडीपीओ और मुख्यालय डीएसपी पुलिस बलों के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं।…
पटना। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर चल रही मतगणना के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश के एक बार फिर इंडी गठबंधन में शामिल होने की चर्चा विपक्षी ने तेज कर दी है लेकिन जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने इसका खंडन किया है। त्यागी ने कहा कि जदयू एनडीए का सबसे भरोसेमंद सहयोगी है। नीतीश कुमार को लेकर चल रही बातें पूर्ण रूप से भ्रामक हैं। उन्होंने शरद यादव के साथ जदयू नेताओं की वार्ता होने की खबरों का भी खंडन किया है। साथ ही कहा है कि नीतीश कुमार एनडीए में ही रहेंगे। बताया…
पटना। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर चल रही कांउटिंग में लोजपा (रामविलास) पांच सीटों पर और हम पार्टी एक सीट पर लीड कर रही है। गया में जीतनराम मांझी लगभग जीत चुके हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने हम संरक्षक जीतनराम मांझी को फोन कर जीत की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने लोजपा (रा) चीफ चिराग पासवान से भी बात कर सभी सीटों पर शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। अमित शाह ने दोनों नेताओं को बुधवार को दिल्ली बुलाया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बुधवार को एनडीए…
पटना। बिहार में मतगणना जारी है। फिलहाल एनडीए बिहार में 33 सीटों पर लीड कर रही है लेकिन सियासी गलियारे में इस बात पर चर्चा होने लगी है कि बिहार में अब भी नीतीश कुमार का जलवा बरकरार है, क्योंकि ताजा रुझान जो सामने आ रहे है वो हैरान करने वाला है। लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। उनके एनडीए में शामिल होने पर कई तरह की बातें की जाने लगी थी लेकिन अब रूझान सामने आने के बाद ये कहा जाने लगा है कि उनका जलवा अब भी बरकरार है।…
रामगढ़ । हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल की जीत लगभग सुनिश्चित होती हुई दिखाई दे रही है। वे लगातार बढ़त बनाते हुए वोट के अंतर को डेढ़ लाख से अधिक पहुंचा चुके हैं। मनीष जायसवाल अब आस्वस्त हो चुके हैं कि मतगणना पूरी होने के बाद औपचारिकताएं पूरी होगी और उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ता और जनता उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। मतगणना कक्ष के बाहर कैंप से निकलकर मनीष जायसवाल पार्टी कार्यकर्ता और जनता के बीच पहुंच चुके हैं। मनीष जायसवाल का स्वागत आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ता कर रहे हैं। सड़कों पर…
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ 13वें राउंड में 93,794 वोटों से आगे चल रहे हैं। सेठ को अब तक 4,95,934 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय 4,02,140 वोट लाकर दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। तीसरे स्थान पर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ महतो को 1,09,687 वोट मिले हैं। साथ ही नोटा पर 6,181 वोट डाले गए हैं।
गिरिडीह। झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के मतगणना का कार्य पूरा हो गया है। कुल 21 राउंड में हुए मतगणना में इंडी गठबंधन की उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 26 हजार 490 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। हालांकि, उनकी जीत की अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कल्पना सोरेन को कुल एक लाख आठ हजार 975 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 82 हजार 492 मत प्राप्त हुए। कल्पना सोरेन की जीत से झामुमो कार्यकतार्ओं में खुशी की लहर दोड़ गई है।
चतरा । चतरा में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के निर्णायक बढ़त के बाद मतगणना केन्द्र के समीप भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ बम और पटाखा फोड़कर जीत का जश्न मनाने लगे हैं। भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह 12वें राउंड तक करीब एक लाख 25 हजार वोट से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओ के जश्न को देख बौखलाए कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने जश्न के आड़ में भाजपा के कार्यकतार्ओं और कालीचरण सिंह के समर्थकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर…
्रअमरावती । तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू 9 जून को आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में 175 विधानसभा सीटों में से 157 पर टीडीपी के नेतृत्व वाला गठबंधन आगे है जबकि राजमुंदरी ग्रामीण सीट वह जीत चुकी है। पार्टी प्रमुख नायडू एक बार फिर आंध्र प्रदेश में सत्ता की बागडोर संभालने के लिए तैयार हैं। 74 वर्षीय नायडू चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह 1995 से 2004 तक संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।…