Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल

    May 13, 2026

    कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल
    • कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,
    • बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के हिंसा की फिर होगी जांच, शुभेंदु ने दिए केस दोबारा खोलने के निर्देश
    • पश्चिम बंगाल सरकार ने कृषि उत्पादों के दूसरे राज्यों में निर्यात से हटाया प्रतिबंध
    • झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में लगेंगे फुली ऑटोमेटिक पैथोलॉजी मशीनें
    • मॉक ड्रिलः पटना समेत 6 जिलों में कल शाम सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
    • कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन का रूट चार्ट जारी, जानें बिहार और झारखंड के किस शहर से गुजरेगी
    Bihar

    वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन का रूट चार्ट जारी, जानें बिहार और झारखंड के किस शहर से गुजरेगी

    News MaatiBy News MaatiSeptember 1, 2024Updated:September 1, 2024No Comments149 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार और झारखंड के लोगों का बुलेट ट्रेन की सफर करने का सपना आने वाले वर्षों में साकार होगा। इसके लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए बिहार का रूट चार्ट जारी कर दिया है।भोजपुर जिले में लगभग 50 किलोमीटर एलिवेटेड लाइन बिछेगी। फाइनल डीपीआर के तहत पूर्व में किए गए सर्वेक्षण में आंशिक बदलाव के साथ एक बार फिर से सर्वे कार्य जारी है। सर्वे कर्मी गांव गांव जाकर मार्ग में आनेवाले घरों व पक्का संरचनाओं व विद्यमान ढांचों का आंकड़ा एकत्रित कर रहे हैं।

    वाराणसी हावड़ा बुलेट ट्रेन परियोजना बिहार के बक्सर,आरा, पटना, जहानाबाद,गया होते हुए झारखंड के हजारीबाग, कोडरमा, गिरीडीह, धनबाद से पश्चिम बंगाल के आसनसोल, बर्द्धमान होते हुए हावड़ा जायेगी। ग्रामीण क्षेत्र में सर्किल दर से 4 गुणा मुआवजा मिलेगा।

    सर्वे का कार्य नई दिल्ली की टीला कंसल्टेंट प्रा लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। पूर्व में आइडियल इंप्रेशन मार्केट रिसर्च द्वारा प्रारंभिक सर्वे कार्य किया गया था। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत भोजपुर जिले में एक स्टेशन भी बनना है।

    सर्वे कार्य पूरा होने के बाद 2025 से भूमि अधिग्रहण का काम शुरू होने की उम्मीद है। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन नेटवर्क के पूरा होने के साथ ही सरकार वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित करेगी।

    इन गांवों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन : नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन द्वारा जारी नक्शा के अनुसार भोजपुर जिला के 38 गांवों से होकर बुलेट ट्रेन गुजरेगी। जिसके लिए एलिवेटेड रेल ट्रैक और लगभग 50 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी।

    महुरही, तियर, उतरदाहा, कटाई बोझ, हेतमपुर,चकवा, बनवा, दावां, पानापुर, भटौली, हरदिया, बीमवां, तुलसी,हरिगांव, कौंरा, जैतपुर,गड़हा,पातर, उदवंंतनगर, तेतरिया, एकौना, चकिया, पियनिया,खजुआता, दरियापुर, बकरी, डिलिया,जोकटा,भुरी, मानपुर,कोशिहान, गोपालपुर, लोदीपुर होते हुए खनगांव के समीप सोन नदी को पार कर तरएंगनआ(बिन्दौल) के समीप पटना जिला में प्रवेश करेगी।

    कहां बनेगा स्टेशन : वाराणसी हावड़ा बुलेट ट्रेन के लिए बिहार में कुल पांच स्टेशन बनेंगे। प्रथम चरण में बक्सर, पटना व गया तथा दूसरे चरण में आरा व जहानाबाद में स्टेशन बनाया जायेगा। आंशिक रुट परिवर्तन के बाद आरा के लिए उदवंंतनगर के बास्तु विहार के समीप बुलेट ट्रेन का स्टेशन बनाया जायेगा।

    पहले प्रस्तावित स्टेशन सोन वैली स्कूल के समीप बनना था। भोजपुर जिले में एलिवेटेड ट्रैक और स्टेशन के लिए लगभग 95 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जायेगी जहां ट्रैक की लंबाई करीब 50 किलोमीटर होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी और रेल अधिकारियों के बीच बैठक कर डीपीआर व प्रस्ताव की मांग की गई है।

    मिट्टी जांच के बाद होगा भूमि का अधिग्रहण : टीला कंसल्टेंट प्रा लिमिटेड दिल्ली के सुपरवाइजर राज कुमार राव ने बताया कि फाइनल डीपीआर पर काम चल रहा है। रूट में आंशिक बदलाव के बाद सर्वेक्षण कार्य अंतिम चरण में है। मिट्टी जांच के बाद जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।

    दो घंटे में पूरा होगा आरा से हावड़ा का सफर : वाराणसी हावड़ा बुलेट ट्रेन 350 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ेगी और दो घंटे में आरा से हावड़ा का सफर पूरा होगा। वाराणसी से हावड़ा की दूरी 799.293 किलोमीटर है जो दिल्ली-हावड़ा बुलेट ट्रेन परियोजना का हिस्सा है। बिहार में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के सहारे जापानी तकनीकी से हाई स्पीड ट्रेन दौड़ेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बिहार में सरकारी कर्मियों का डीए बढ़ा, 5 जिलों में ग्रामीण SP की होगी नियुक्ति; महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेंगे 1 लाख

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी की अपील का बिहार में असर, साइकिल से कोर्ट पहुंचे औरंगाबाद के जिला जज

    May 13, 2026

    गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पटना, पुलिस एनकाउंटर में 2 कुख्यात अपराधी घायल

    May 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,378

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,042

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026794
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां

    By News MaatiMay 13, 20266

    रांची,। राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर ईंधन संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल

    May 13, 2026

    कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,

    May 13, 2026

    बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के हिंसा की फिर होगी जांच, शुभेंदु ने दिए केस दोबारा खोलने के निर्देश

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल

    May 13, 2026

    कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,

    May 13, 2026

    बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के हिंसा की फिर होगी जांच, शुभेंदु ने दिए केस दोबारा खोलने के निर्देश

    May 13, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.