Author: News Maati

आंध्र पप्रदेश। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष नारा चंद्रबाबू नायडू बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भावुक हो गए। लाखों लोगों और मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगा लिया। दर्शकों की जोरदार जय-जयकार के बीच 74 वर्षीय नायडू ने तेलुगु में पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई देने के लिए गुलदस्ता भेंट किया। नायडू इस दौरान काफी भावुक दिखाई दिए, जब उन्होंने पीएम मोदी को गले लगाया।…

Read More

भुवनेश्वर। आदिवासी नेता और क्योंझर से चार बार के विधायक मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई है।भुवनेश्वर में पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि मोहन चरण माझी (52) को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। इसी के साथ उनका मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। जब मुख्यमंत्री पद के लिए माझी का नाम प्रस्तावित किया गया, तो विधायक सुरमा पाढ़ी, लक्ष्मण बाग, रवि नारायण नायक और पृथ्वीराज हरिचंदन ने…

Read More

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार तड़के हुए आतंकवादी हमले में सेना के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने मंगलवार-बुधवार की रात करीब 1:45 बजे डोडा के चत्तरगल्ला इलाके में सेना और स्थानीय पुलिस की एक चौकी पर हमला किया। उन्होंने कहा, “आतंकवादियों की शुरूआती गोलीबारी में सेना के पांच जवान और एक एसपीओ घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों पर लगातार गोलीबारी की।” सूत्रों के अनुसार, घायलों को भद्रवाह कस्बे के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने…

Read More

छपरा। कोर्ट जा रहे बुधवार सुबह दो वकीलों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से छपरा थर्राया। वहीं पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुदही पुल के पास की है। यहां मेथवालिया निवासी वकील राम अयोध्या प्रसाद और उनके पुत्र सुनील कुमार यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। अपराधी बाइक से सवार थे और गोली मारने के बाद घोष कॉलोनी होते बिनटोलिया की तरफ फरार हो गए। बताया जा…

Read More

पटना। केन्द्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार ने काम शुरू कर दिया है। नई सरकार गठित होने के साथ ही राज्य को नई-नई सौगात मिलने लगी है। केन्द्र सरकार ने बिहार के दो एक्सप्रेस वे बनने का रास्ता साफ कर दिया है। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने गोरखपुर-किशनगंज-सिल्लीगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस वे की डीपीआर अविलंब मांगी है। मंत्रालय ने लक्ष्य तय किया है कि चालू वित्तीय वर्ष में इन दोनों एक्सप्रेस-वे के 100-100 किलोमीटर खंड का काम शुरू कर दिया जाए ताकि चरणवार तरीके से इस परियोजना को पूरा किया जा सके। दरअसल, भारतमाला परियोजना…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के प्रारंभ पर सोशल मीडिया मंच एक्स (पहले ट्वीटर) पर प्रधानमंत्री कार्यालय के पृष्ठ के आवरण में बदलाव किये गये हैं और नये चित्र लगाये गये हैं। इसी तरह एक्स मंच पर श्री मोदी के व्यक्तिगत पृष्ठ @नरेन्द्रमोदी का डीपी भी परिवर्तित किया गया है और इसमें से चुनाव अभियान के लिये जोड़ी गयी पंक्ति मोदी का परिवार अब हटा दी गयी है और श्री मोदी ने इस पृष्ठ को फालो करने वालों से भी अपने डीपी से इस पंक्ति को हटाने की अपील की है।इस पर पीएमओ इंडिया @पीएमओइंडिया नाम से…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार में लगातार दूसरी बार गृह एवं सहकारिता मंत्रालय का कार्यभार संभालने वाले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य करता रहेगा। अमित शाह ने मंगलवार को नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में पुन: पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाए गए नित्यानंद राय और बी. संजय कुमार भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में फिर से अपना कार्यभार संभालने से पहले अमित शाह…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आधिकारिक तौर पर कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभालने के साथ ही मंगलवार को विभिन्न कार्यालयों का दौरा किया । उनके साथ-साथ इसी मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाए गए रामनाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी ने भी कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री ने सोमवार को जो पहला फैसला लिया, वह किसानों के हित में था। उन्होंने किसान सम्मान निधि जारी करने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए…

Read More

नई दिल्ली। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कार्यभार संभालने के बाद कहा कि इस मंत्रालय के साथ उनका भावनात्मक लगाव है और प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह विभाग तरक्की करेगा। संचार मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद श्री सिंधिया ने कहा कि पिछले 10 सालों में इस मंत्रालय में जो क्रांति आई है, मैं उसे आगे ले जाऊंगा। यह लोगों को जोड़ने वाला सेवा विभाग है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह विभाग तरक्की करेगा। मैं प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मेरे पास टेलीकॉम डिविजन के साथ-साथ इंडिया पोस्ट डिविजन…

Read More

रायबरेली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में वाराणसी से यदि उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ी होतीं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दो तीन लाख मतों से चुनाव हारना तय था। चुनाव में जीत के लिये रायबरेली और अमेठी की जनता का आभार व्यक्त करने आये श्री गांधी ने कहा कि चुनाव परिणामों के जरिये रायबरेली और अमेठी समेत पूरे उत्तर प्रदेश से यह संदेश गया है कि जनता नफरत और अहंकार की राजनीति के खिलाफ है और संविधान में छेड़छाड़ के किसी भी…

Read More