Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड क्षत्रिय महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र सिंह बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राधाचरण सिंह उपाध्यक्ष
- बिहार में हर महीने के आखिरी रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित किया जाएगा: सम्राट चौधरी
- रांची : 4.305 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल जब्त
- चाईबासा मंडल कारा में कुख्यात सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया के पास मिला मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस
- दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला
- सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे जोन्हा फॉल, पर्यटकों को झारखंड आने का दिया न्यौता
- रांची में प्रभु जगन्नाथ की स्नान यात्रा कल, नेत्रदान 15 जुलाई व रथयात्रा 16 को निकलेगी
- सीवान के कचहरी दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा के दो सोने के हार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Author: News Maati
रांची। झारखंड विधानसभा पारिवारिक रिश्तों की झलक देखने को मिलेगी। शिबू सोरेन परिवार के कई सदस्य एक साथ होंगे। पति-पत्नी (हेमंत सोरेन-कल्पना सोरेन) के अलावा देवर-भाभी ( बसंत, सीता व कल्पना), देवरानी-जेठानी (कल्पना-सीता)व पति-पत्नी (हेमंत और कल्पना सोरेन)जैसे रिश्ते भी वर्तमान विधानसभा में दिखेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा और झामुमो के दो-दो विधायक अब सांसदी का सफर तय कर चुके हैं। इनमें हजारीबाग से मनीष जायसवाल, धनबाद से ढुल्लू महतो (दोनों भाजपा), नलिन सोरेन (शिकारीपाड़ा) और जोबा मांझी (मनोहरपुर) शामिल हैं। ऐसे में विधानसभा के भीतर चार सीटें इस विधानसभा के शेष कार्यकाल तक खाली ही नजर आएंगी। वैसे तो…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने NEET काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। नीट (NEET) मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA को नोटिस जारी कर दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है। ऐसे में NTA से जवाब बनता है। मामले में अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी। NEET-UG 2024 परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फिजिक्स वाला के CEO अलख पांडे ने कहा, “NEET नतीजों के पहले का एक PIL था उसके लिए कोर्ट ने कहा है कि परीक्षा की पवित्रता से समझौता किया गया है। ये मुद्दा केवल पेपर लीक…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मंगलवार को अपना 77 वां जन्मदिन मनाया। सोमवार रात 12 बजे राजद प्रमुख ने परिवार के सदस्यों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने इस जश्न की तस्वीरें भी अपने एक्स हैंडल पर साझा की हैं। इस तस्वीर में लालू यादव केक काटकर अपने पुत्र तेज प्रताप को खिलाते नजर आ रहे हैं। साथ में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी नजर आ रही हैं। इधर, लालू के जन्मदिन को लेकर राजद कार्यालय को शानदार ढंग से सजाया गया है। आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा…
मुंबई । दिग्गज अभिनेता और नवनिर्वाचित सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी करने जा रही है। 37 साल की सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। सोनाक्षी और जहीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है। सोनाक्षी और जहीर की शादी का इनविटेशन कार्ड खास तौर पर डिजाइन किया गया है। साथ ही सभी मेहमानों को शादी में फॉर्मल कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया…
नई दिल्ली। हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसके जरिए लोगों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने योग का एक वीडियो शेयर किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें अलग-अलग आसनों और उनके फायदों के बारे में बताया गया है। पीएम ने कहा कि योग दिवस नजदीक आ रहा है। मैं वीडियो शेयर कर रहा हूं, जिसमें कई तरह के आसन और उनके लाभ पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।…
ब्लांटायर (मलावी)। मलावी के उपराष्ट्रपति और देश की एक पूर्व प्रथम महिला नागरिक को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को ब्लांटायर के पास लापता हो गया था और सैनिक पर्वतीय जंगलों में उसकी तलाश कर रहे हैं। राष्ट्रपति लाजारस चकवेरा ने यह जानकारी दी। उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा (51), पूर्व प्रथम महिला नागरिक शानिल जिंबिरी और आठ अन्य को लेकर विमान इस दक्षिणी अफ्रीकी देश की राजधानी लिलोंग्वे से सोमवार सुबह 9.17 बजे रवाना हुआ था और इसे करीब 45 मिनट बाद राजधानी से 370 किलोमीटर दूर मजुजु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरना था। चकवेरा ने सरकारी टेलीविजन चैनल एमबीसी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया था। सरकार में चार हाई- प्रोफाइल मंत्रालय – गृह, रक्षा, वित्त और विदेश का प्रभार क्रमश: अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर को दिया था। मंत्रालयों का बंटवारा होने के बाद मंगलवार से मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालय का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। अपने-अपने मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद मोदी सरकार के इन मंत्रियों ने जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहते हुए अपने-अपने मंत्रालय की चुनौतियों और प्राथमिकताओं के बारे में भी बताया। राजनयिक से नेता…
नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने जून महीने के लिए राज्यों को 1,39,750 करोड़ रुपये का कर राजस्व हस्तांतरित करने के लिए सोमवार को आदेश जारी किया। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जून, 2024 के लिए राजस्व राशि का नियमित हस्तांतरण करने के अलावा एक अतिरिक्त किस्त भी जारी की जाएगी। बयान के मुताबिक, ‘‘चालू महीने में यह राशि संचयी रूप से 1,39,750 करोड़ रुपये है। इससे राज्य सरकारें विकास और पूंजीगत खर्च में तेजी ला सकेंगी।’’ फिलहाल केंद्र सरकार द्वारा जुटाए गए करों का 41 प्रतिशत हिस्सा वित्त वर्ष के दौरान राज्यों के बीच 14 किस्तों में…
अमरावती: आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), जनसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों की एक बैठक मंगलवार को विजयवाड़ा में होगी जिसमें तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को विधानसभा में राजग का नेता चुना जा सकता है। तेदेपा के सूत्रों ने बताया कि बैठक के बाद राजग के नेता राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात करेंगे और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नायडू के नाम का प्रस्ताव रखेंगे।
लंदन: ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने एक संत की 500 साल पुरानी कांस्य प्रतिमा भारत को लौटाने पर सहमति जताई है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह प्रतिमा तमिलनाडु के एक मंदिर से चुराई गई थी। विश्वविद्यालय के एश्मोलियन संग्रहालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय उच्चायोग के दावे के बाद 11 मार्च 2024 को, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की परिषद ने एश्मोलियन संग्रहालय से संत तिरुमंगई अलवर की 16वीं शताब्दी की कांस्य प्रतिमा वापस करने का फैसला किया है।’’ संत तिरुमंगई की 60 सेंटीमीटर ऊंची प्रतिमा को 1967 में सोथबी के नीलामी घर…