Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के एक और क्रिकेटर को मिला इंडियन टीम में मौका, जानें कौन हैं शिखर मोहन
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज आएंगे रांची, कल झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
- फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती, मोदी ने राहुल पर किया तंज
- तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड
- रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र
- करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली
- राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर : शिवराज सिंह चौहान
Author: News Maati
नई दिल्ली। चीन के साथ सैन्य टकराव के बीच पूर्वी लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश जैसे स्थानों पर उच्च ऊंचाई वाले युद्ध के लिए डिजाइन किए गए स्वदेशी जोरावर लाइट टैंक का पहला परीक्षण रेगिस्तानी इलाकों में किया गया है। फील्ड ट्रायल ने रेगिस्तानी इलाकों में इच्छित उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। डीआरडीओ ने शुक्रवार को परीक्षण के फोटो और वीडियो रिलीज करके परीक्षणों के दौरान टैंक की फायरिंग में सटीकता के प्रदर्शन की पुष्टि की है। चीन की सीमा पर पहाड़ी इलाकों के लिए उपयुक्त तेज बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों की तलाश पूरी हो गई है। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)…
रांची। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने संबद्ध विभागों को नवरात्र से पहले हर हाल मे सड़कों पर उभरे गड्ढों को भरने का निर्देश दिया है। प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिव कक्ष में शुक्रवार को रांची नगर निगम, जुडको और पथ निर्माण विभाग के साथ हुई आपात बैठक में प्रधान सचिव ने यह निर्देश दिया। प्रधान सचिव पथ निर्माण, रांची नगर निगम और जुडको के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि दोषी और लापरवाह अभियंता हर हाल में दंडित होंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि तत्काल सड़कों का निरीक्षण किया जाये। टूटे डिवाइडर को जगह पर लाकर…
पटना। पटना हाई कोर्ट ने कहा कि यदि सरकारी कर्मचारी ने बिना अनुमति दूसरा विवाह किया है तो दूसरी पत्नी पेंशन एवं अन्य लाभ की हकदार नहीं होगी। न्यायाधीश हरीश कुमार की एकल पीठ ने बेबी देवी की याचिका को निरस्त करते हुए गुरुवार को यह आदेश दिया। अधिवक्ता श्रीकांत पांडेय ने कोर्ट को बताया कि नागेंद्र सिंह की दूसरी पत्नी बेबी देवी हैं। वर्ष 2020 में श्रमिक के रूप में काम करने के दौरान सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय में नागेंद्र की मृत्यु हो गई थी। वित्त विभाग का नियमन है कि यदि किसी कर्मी की एक से अधिक…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची भ्रमण कार्यक्रम 19 और 20 सितंबर को प्रस्तावित है । रांची डीसी के निर्देश पर शुक्रवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से रांची में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। राष्ट्रपति के बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से राजभवन और कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून पूर्णत: वर्जित रहेगी । सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत नो फ्लाई जोन के अलावा अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाते हुए नो ड्रोन जोन घोषित किया है। ये निषेधाज्ञा 19 और 20 सितंबर को सुबह 5 बजे से…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग में जेल में बंद निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सीए नीरज मित्तल एवं सहयोगी राम प्रकाश भाटिया की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। पूर्व में हाई कोर्ट की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद नीरज मित्तल एवं राम प्रकाश भाटिया की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोनों की ओर से हाई कोर्ट में अलग-अलग जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। पूर्व में ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने इन दोनों की…
पटना।बिहार में गया जिला अन्तर्गत वजीरगंज के चकसेव गांव में शुक्रवार को कुएं में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौत की पुष्टि होने के बाद तीनों शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त ललन कुमार, टिंकू पांडे और सुभाष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, चकसेव गांव के एक कुएं में एक व्यक्ति गिर गया था। उसे…
रांची। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, झारखंड के द्वारा शुक्रवार को रांची के प्रमुख प्राइवेट अस्पतालों के साथ शुक्रवार को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय अंतर्गत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के सभा कक्ष में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य अभियान निदेशक पवन कुमार (भा.प्र.से) के द्वारा की गई। इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में रांची के सभी प्रमुख अस्पतालों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लागू करने के संबंध में विस्तार से विमर्श किया गया। इस योजना के तहत सभी प्राइवेट अस्पतालों में शत प्रतिशत हेल्थ प्रोफेशनल की रजिस्ट्री, हेल्थ फैसिलिटी की रजिस्ट्री एवं अन्य घटकों को पूर्ण रूप से…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भुइंया ने शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को जमकर फटकार लगाई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस भुइंया ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी अनुचित थी। जस्टिस भुइंया ने सीबीआई की आलोचना करते हुए कहा कि उसे पिंजरे में बंद तोता होने की धारणा को दूर करना चाहिए। उन्होंने सीबीआई द्वारा केजरीवाल को गिरफ्तार करने के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीबीआई की गिरफ्तारी का उद्देश्य केजरीवाल को जेल से बाहर आने से रोकना था। जस्टिस भुइंया ने कहा कि सीबीआई देश की…
रांची । झारखंड के संथाल परगना प्रमंडल में बांग्लादेशियों की घुसपैठ का मुद्दा गरमा गया है। पाकुड़ जिले के कुछ गांवों में हाल में आदिवासियों और हिंदुओं पर हमले की घटनाओं के बाद लोग गुस्से में हैं। आदिवासी समाज के लोग अब घुसपैठ के खिलाफ आंदोलन के लिए गोलबंद हो रहे हैं। आदिवासी समाज ने इस मुद्दे पर 16 सितंबर को पाकुड़ जिले के हिरणपुर में पारंपरिक आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधानों का महासम्मेलन बुलाया है। मांझी परगना महासम्मेलन के नाम से होने वाले इस आयोजन में झारखंड के पूर्व सीएम और भाजपा नेता चंपई सोरेन खास तौर…
नई दिल्ली।आबकारी नीति से जुड़े करप्शन मामले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज जमानत की मंजूरी मिल गयी है।केजरीवाल पिछले 156 दिनों से जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्वल भुइयां की बेंच ने इस मामले में फैसला सुनाया।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक जेल में रखना स्वतंत्रता से अन्यायपूर्ण वंचना के समान है। इस फैसले के बाद केजरीवाल के आज शाम तक जेल से बाहर आने की संभावना है। किन-किन शर्तों पर सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत शीर्ष अदालत ने कहा कि जमानत के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने दफ्तर…