Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड क्षत्रिय महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र सिंह बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राधाचरण सिंह उपाध्यक्ष
- बिहार में हर महीने के आखिरी रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित किया जाएगा: सम्राट चौधरी
- रांची : 4.305 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल जब्त
- चाईबासा मंडल कारा में कुख्यात सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया के पास मिला मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस
- दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला
- सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे जोन्हा फॉल, पर्यटकों को झारखंड आने का दिया न्यौता
- रांची में प्रभु जगन्नाथ की स्नान यात्रा कल, नेत्रदान 15 जुलाई व रथयात्रा 16 को निकलेगी
- सीवान के कचहरी दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा के दो सोने के हार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Author: News Maati
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में नीतीश की पार्टी जदयू ने बुधवार को इसकी सूची जारी की है। कुल 29 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार दिया गया है। सूची के अनुसार उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। जदयू के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया और नालंदा जिलक का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। जिलों के प्रभारी मंत्रियों में बिजेन्द्र प्रसाद यादव वैशाली, डॉ. प्रेम कुमार नवादा, श्रवण कुमार समस्तीपुर…
कुवैत सिटी। दक्षिणी कुवैत के मंगफ शहर में बुधवार तड़के एक कंपनी के श्रमिक शिविर में भीषण आग लगने से 45 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और कम से कम 50 लोग झुलस हो गए। अधिकतर भारतीयों में से कुछ की हालत गंभीर है, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने के लिए आश्वस्त किया है। कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगफ क्षेत्र में स्थित छह मंजिला इमारत की रसोई के अंदर बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे आग लग गई। संदेह है कि चौकीदार के कमरे में रखे गैस सिलेंडर…
रांची। रांची के एमएपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में गुमला से झामुमो विधायक भूषण तिर्की सहित छह आरोपियों से जुड़े मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। इनके आरोप गठन पर अदालत अब एक जुलाई को सुनवाई करेगा। मामले में भूषण तिर्की, फ्लोरा मिंज, शीला टोप्पो, शांति मारग्रेट बाड़ा, पुष्पा किस्पोट्टा और रंजीत सरदार के खिलाफ आरोप गठन होना है। मामले में सहायक लोक अभियोजक सिद्धार्थ सिंह ने अभियोजन की ओर से पक्ष रखा। पूर्व में विधायक भुषण तिर्की ने इस मामले में डिस्चार्ज याचिका भी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। मामले…
गढ़वा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गढ़वा जिले के रंका का थाना क्षेत्र के सहायक अभियंता (एई) सह प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनुज कुमार रवि को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी ने बुधवार को बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया था कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत इन्हें एक डोभा मिला है, जो कि योजना का नाम ग्राम डोल में इनके खेत में डोभा निर्माण, जिसका वर्क कोर्ड संख्या-7080902616855 है। यह योजना कुल 4,96,000 रुपये का है, जिसमें मापी पुस्तिका में हस्ताक्षर करने के लिए अनुज कुमार रवि (सहायक अभियंता) ने पांच…
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महाप्रभु जगन्नाथ की पावन भूमि ओड़िशा पहुंचे। यहां राज्यपाल रघुवर दास ने भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। यहां से वे ओड़िशा राजभवन गए जहां उनका स्वागत सत्कार किया गया।
रांची : मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा की ओर से बुधवार को महावीर चौक स्थित गणेश मंदिर के पास सुबह 7:30 बजे खाद्य सामग्री और शर्बत का वितरण मंदिर परिसर में आने – जाने वाले राहगीरों के बीच किया गया। यह कार्य सहयोग शाखा सदस्य शशि बांका की ओर से करवाया गया। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से जनसेवा प्रभारी दीपिका मोतिका, चंद्रकला और संयोजिका कविता सोमानी ने संपन्न किया। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। ऐसे कार्यक्रम करने के लिए शाखा हर समय प्रयासरत रहेगी। कार्यक्रम में शुभा अग्रवाल, पूजा…
नयी दिल्ली: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि सीट संख्या में थोड़ी वृद्धि के बावजूद पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन से खुश नहीं है और वह इस बारे में गंभीर आत्ममंथन करेगी कि जमीन पर संघर्ष शुरू करने की इसकी क्षमता एवं सीट जीतने के लिए इसकी ताकत के बीच अंतर को कैसे कम किया जाए। माकपा महासचिव ने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि पार्टी में कुछ निराशा है क्योंकि वामपंथी संगठनों द्वारा कई जनसंघर्षों का नेतृत्व किए जाने बावजूद इसका प्रभाव उसके चुनावी प्रदर्शन में दिखाई नहीं दिया। वर्तमान…
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को ‘अबुआ आवास’ योजना के पहले चरण में दो लाख मकानों के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया और कहा कि इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत लाभ से वंचित लोगों को घर मुहैया कराने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने इसकी प्रगति की समीक्षा करने के बाद अधिकारियों से कहा, ‘पहले चरण के तहत दो लाख घरों के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाएं…इस योजना…
अमरावती: तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। जनसेना प्रमुख एवं अभिनेता पवन कल्याण ने नायडू मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी मंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी अमित शाह, नितिन गडकरी, जे पी नड्डा और कई अन्य नेता एवं प्रमुख हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थीं। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एन वी…
नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले विदेश दौरे पर इटली जाएंगे। पीएम मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को इटली के अपुलिया जाएंगे। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम नरेंद्र मोदी 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल इटली के अपुलिया जाएंगे।” “यह शिखर सम्मेलन 14 जून को इटली में आयोजित किया जाएगा, जहां भारत को एक आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।”