Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

    September 26, 2026

    DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई
    • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया
    • DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
    • IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंं ट्रायल जारी रहेगा
    • देश में 22 लाख करोड़ के पेट्रोल-डीजल और गैस आयात को कम करना हमारा मिशनः गडकरी
    • झारखंड में 1114 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को सौंपे
    • रांची में भारी बारिश से निजी व सरकारी सभी स्कूल कल बंद
    • गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्द आ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पुतिन ने डोभाल के साथ की बैठक, रूस के राष्ट्रपति ने भारत की जमकर की तारीफ और मोदी को फिर बताया अच्छा दोस्त
    India

    पुतिन ने डोभाल के साथ की बैठक, रूस के राष्ट्रपति ने भारत की जमकर की तारीफ और मोदी को फिर बताया अच्छा दोस्त

    News MaatiBy News MaatiSeptember 12, 2024No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते वैश्विक कद और मजबूत होती अर्थव्यवस्था की सराहना की। पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ अपनी बैठक के दौरान भारत की जमकर तारीफ की। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी गति पकड़ रही है, मजबूत हो रही है, जिसे लेकर हम खुश हैं। हम खुश हैं कि भारत एक राष्ट्र के रूप में मजबूत हो रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था विकसित हो रही है। यह सफलता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिली है।

    इस वर्ष जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी के मॉस्को दौरे को याद करते हुए पुतिन ने कहा कि वह ऐतिहासिक यात्रा बहुत सफल रही, इसके बाद जो काम हुआ वह बहुत सार्थक ढंग से और ठीक उसी गति से आगे बढ़ रहा है जिस पर प्रधानमंत्री मोदी और उन्होंने सहमति जताई थी।एनएसए डोभाल ब्रिक्स सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की बैठक के लिए सेंट पीटर्सबर्ग गए हैं। समूह का वर्तमान अध्यक्ष रूस 22-24 अक्टूबर तक वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। मॉस्को ने कजान में लगभग 36 विदेशी नेताओं को आमंत्रित किया है। पुतिन ने कहा कि सुरक्षा मुद्दे हमेशा से हमारी प्राथमिकताओं में रहे हैं और रहेंगे। सेंट पीटर्सबर्ग आने के लिए हम आपके आभारी हैं। पिछले साल, यह बैठक मास्को में हुई थी। भारतीय पक्ष की ओर से इस वार्ता का समर्थन करने के लिए हम आभारी हैं।

    रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम कजान में पीएम मोदी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मैं 22 अक्टूबर को कजान में एक द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव देता हूं। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की मास्को यात्रा के समय हुए समझौतों को लागू करने के लिए हमारे द्वारा किए गए संयुक्त कार्यों का सार पेश किया जाएगा और निकट भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित किया जाएगा।”

    पुतिन ने कहा कि कृपया मेरे अच्छे मित्र पीएम मोदी को मेरी शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित करें। रूसी राष्ट्रपति ने जुलाई में भी प्रधानमंत्री मोदी को अपना अच्छा मित्र बताया था और उन्हें रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान आॅर्डर आॅफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल्ड से सम्मानित किया था।

    एनएसए डोभाल ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात का दुर्लभ अवसर प्रदान करने के लिए रूसी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान आपसे कहा, वह आपको यूक्रेन की अपनी यात्रा और जेलेंस्की के साथ अपनी बैठक के बारे में बताने के लिए तैयार हैं। वह चाहते थे कि मैं व्यक्तिगत रूप से आऊं और आपको इस बारे में बताऊं। यह बातचीत बंद प्रारूप में हुई थी, केवल दोनों नेता मौजूद थे और मैं प्रधानमंत्री के साथ था, मैं इस बातचीत का साक्षी हूं।

    इससे पहले पुतिन ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों को संबोधित किया और इस बात पर प्रकाश डाला कि सेंट पीटर्सबर्ग में ही ब्रिक्स की नींव रखी गई थी, जब भारत, रूस और चीन के नेताओं ने उच्चतम स्तर के साथ-साथ कुछ अन्य क्षेत्रों में नियमित बैठकें आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की थी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पाकिस्तान की नींद उड़ा रहे हैं यूपी में बने ब्रह्मोस, नोएडा में गरजे अमित शाह

    September 25, 2026

    प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा

    September 24, 2026

    केंद्रीय मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक आज से, सुधारों और नीतियों पर होगी चर्चा

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई

    By News MaatiSeptember 26, 202622

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। ओरमांझी ब्लॉक चौक…

    एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

    September 26, 2026

    DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

    September 25, 2026

    IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंं ट्रायल जारी रहेगा

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

    September 26, 2026

    DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

    September 25, 2026

    IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंं ट्रायल जारी रहेगा

    September 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.