Author: News Maati

रांची। दिनदहाड़े पंडरा ओपी क्षेत्र के बाजरा में बदमाशों ने पंचवटी ज्वेलर्स के यहां लूट की घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार दोपहर तीन की संख्या में हथियारबंद बदमाश अचानक पंचवटी ज्वेलर्स के यहां पहुंचे और दुकानदार को अपने कब्जे में लेकर लाखों के गहने लूट लिये। उन्होंने दुकान के मालिक को अपने कब्जे में लिया और दुकान में जो भी गहने नजर आए उसे लूट कर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार लाखों रुपये के गहनों की लूट हुई है, स्टॉक मिलाने के बाद ही कितना जेवर अपराधी ले गए, यह पता चल पाएगा। दुकान में लूट की सूचना…

Read More

नयी दिल्ली:  सरकार ने कहा है कि देश के पास घरेलू जरूरतों को पूरा करने, कीमतों को स्थिर रखने के लिए और दयदि जरूरी हो, तो बाजार में हस्तक्षेप करने के लिए गेहूं का पर्याप्त भंडार है। इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया है कि अभी उसका इन अनाज के आयात शुल्क में बदलाव करने का कोई इरादा नहीं है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग गेहूं के बाजार मूल्य पर बारीकी से नजर रख रहा है। विभाग ने बृहस्पतिवार को बयान में यह जानकारी दी। रबी विपणन सत्र वर्ष 2024…

Read More

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। श्री मरांडी ने कहा है कि झारखंड खेल मंत्रालय ने भी ‘खेला’ कर दिया है। अखबार में छपी खबर के हवाले से उन्होंने कहा कि  झारखंड में विगत वर्ष 2023 में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन में तत्कालीन बिहार के चर्चित चारा घोटाले के तर्ज पर राज्य के खेल निदेशालय ने करोड़ों का घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि लूट के कारनामे एक से बढ़कर एक हैं। पेट्रोल कार में डीजल डालने के बिल का भुगतान कर दिया गया। बैट्री से संचालित…

Read More

नयी दिल्ली:  बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इससे बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का सामूहिक बाजार पूंजीकरण (एमकैप) भी 431.67 लाख करोड़ रुपये के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 538.89 अंक या 0.70 अंक चढ़कर 77,145.46 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। बाद में यह 204.33 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,810.90 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

Read More

नयी दिल्ली: अडाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने बृहस्पतिवार को 10,422 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पीसीआईएल) का अधिग्रहण करने की घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा कि इस अधिग्रहण के लिए दोनों कंपनियों ने एक पक्के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत अंबुजा सीमेंट्स पीसीआईएल के मौजूदा प्रवर्तक समूह पी प्रताप रेड्डी एवं परिवार से कंपनी के 100 प्रतिशत शेयर खरीदेगी।

Read More

तिरुवनंतपुरम:  केरल विश्वविद्यालय ने अपने इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी को प्रस्तुति देने की अनुमति नहीं दी है जिससे उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। ‘टेक फेस्ट’ के तहत छात्र संघ ने पांच जुलाई को एक कार्यक्रम में सनी लियोनी को बुलाने की योजना बनाई थी। विश्वविद्यालय के कुलपति मोहनन कुन्नुम्मल ने कहा कि कार्यक्रम के लिएअनुमति देने से इनकार कर दिया गया है क्योंकि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से परिसर में बाहरी बैंड के प्रस्तुति देने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश पहले से ही मौजूद हैं। कुन्नुम्मल ने बताया, कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय…

Read More

भुवनेश्वर:  ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों की मौजूदगी में बृहस्पतिवार की सुबह पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिए गए। कोविड-19 महामारी के बाद से बंद किए गए 12वीं सदी के मंदिर के तीन द्वार भगवान जगन्नाथ की ‘मंगल आरती’ अनुष्ठान के बाद फिर से खोल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री, कई भाजपा सांसद और पार्टी नेता मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर की परिक्रमा भी की। माझी ने पुरी में संवाददाताओं से कहा, ”शपथ ग्रहण समारोह के बाद,…

Read More

नई दिल्ली। PM Modi held a meeting regarding terrorist attack in Jammu and Kashmir, gave strict instructions दौरान पीएम मोदी को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी स्थिति की पूरी जानकारी दी गई और उन्हें आतंकवाद विरोधी प्रयासों से अवगत कराया गया। पीएम मोदी ने बैठक में आतंकवाद के खिलाफ सख्त एक्शन के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी ने आतंकी हमलों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की। साथ ही उन्होंने घाटी में सुरक्षाबलों की तैनाती और एक्शन प्लान को लेकर भी जानकारी ली है। एलजी मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी को…

Read More

नयी दिल्ली:  कांग्रेस ने खाद्य वस्तुओं की कीमतों को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘मोदी है तो महंगाई है।’’ पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास महंगाई से जुड़े संकट का कोई समाधान नहीं है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखते हुए कहा, मोदी है तो महंगाई है! चार महीनों से खानों की चीजों के दाम 8.5% से अधिक हो गए हैं। दालों में 10% से अधिक महंगाई बढ़ी है! मई में कीमतें 17.14% बढ़ी हैं। विपक्षी दल का यह बयान हाल ही…

Read More

नयी दिल्ली:  उच्चतम न्यायालय ने अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। फिल्म 14 जून को रिलीज होनी थी। शीर्ष अदालत ने फिल्म पर इस्लामी आस्था और विवाहित मुस्लिम महिलाओं का अपमान करने के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए इसके रिलीज पर रोक लगा दी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की अवकाशकालीन पीठ ने याचिकाकर्ता अजहर बाशा तंबोली की ओर से पेश हुईं वकील फौजिया शकील की दलीलों पर संज्ञान लेते हुए बम्बई उच्च न्यायालय से याचिका पर शीघ्र निर्णय लेने को कहा। पीठ ने फिल्म को रिलीज करने पर रोक…

Read More